छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का उत्पात जारी, कांकेर में IED ब्लास्ट, BSF का हेड कॉन्स्टेबल शहीद
Rahul Garhwal | Dec 14, 2023, 24:00 IST
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का उत्पात जारी, कांकेर में IED ब्लास्ट, BSF का हेड कॉन्स्टेबल शहीद
कांकेर जिले में नक्सलियों की नापाक करतूत से एक जवान शहीद हो गया है। नक्सलियों ने IED प्लांट किया था, जिसकी चपेट में आने से जवान पहले गंभीर रूप से घायल हुआ, फिर जवान ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया।
शिवम दुबे, KANKER. छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का उत्पात जारी है। कांकेर जिले में नक्सलियों की नापाक करतूत से एक जवान शहीद हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार पहले से नक्सलियों ने IED प्लांट किया था, जिसकी चपेट में आने से जवान पहले गंभीर रूप से घायल हुआ, फिर जवान ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया। पूरा मामला कांकेर जिले के थाना परतापपुर के गांव सड़कटोला के आगे मंदिर टेकरी के पास का बताया जा रहा है।
यूपी का रहने वाला था शहीद जवान
बीएसएफ के प्रधान आरक्षक अखिलेश राय शहीद हो गए हैं। बस्तर पुलिस द्वारा दी गई सूचना के अनुसार अखिलेश राय उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के निवासी थे। बस्तर पुलिस की ओर से बताया गया है कि इलाके में सर्चिंग जारी है।
ये खबर भी पढ़िए..
छत्तीसगढ़ में पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल को पीसीसी का नोटिस, 3 दिन के भीतर मांगा जवाब
24 घंटे के अंदर दूसरी शहादत
IED विस्फोट की चपेट में आने से जवानों की शहादत का लगातार दूसरा दिन है। बीते कल यानी 13 दिसंबर को नारायणपुर में हुए IED ब्लास्ट में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के आरक्षक कमलेश साहू शहीद हुए हो गए थे। 24 घंटे के भीतर अखिलेश राय के रुप में एक और जवान की शहादत हुई है।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari