एक टीचर, दो स्कूलों में नौकरी... मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ दोनों स्कूलों में कर रहा था ड्यूटी

Kanak Durga Jha | Aug 17, 2025, 19:13 IST
Share
One teacher working two schools duty both Madhya Pradesh Chhattisgarh schools
One teacher working two schools duty both Madhya Pradesh Chhattisgarh schools

एक शिक्षक, दो स्कूलों में कर रहा नौकरी। वो भी एक स्कूल छत्तीसगढ़ में और दूसरा मध्यप्रदेश में। इतना ही नहीं शिक्षक दोनों स्कूलों से वेतन भी ले रहा है।

एक शिक्षक, दो स्कूलों में कर रहा नौकरी। वो भी एक स्कूल छत्तीसगढ़ में और दूसरा मध्यप्रदेश में। इतना ही नहीं शिक्षक दोनों स्कूलों से वेतन भी ले रहा है। सूरजपुर जिले के ओड़गी ब्लॉक के स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल में पोस्टेड आर्ट्स के लेक्चरर राजेश कुमार वैश्य मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के मकरोहर हायर सेकेंडरी स्कूल में भी बतौर अतिथि शिक्षक तीन सालों से नौकरी कर रहा है।

यह प्रकरण सामने आने के बाद सूरजपुर के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, चांदनी बिहारपुर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम हायर सेकेंडरी स्कूल में आर्ट्स के लेक्चरर पद पर राजेश कुमार वैश्य की नियुक्ति वर्ष 2021-22 में की गई थी। वे मूलतः ग्राम सिद्धी खुर्द, सिंगरौली, मध्यप्रदेश के निवासी हैं। वह मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिला अंतर्गत मकरोहर हायर सेकेंडरी स्कूल में भी बतौर अतिथि शिक्षक पदस्थ है। चांदनी बिहारपुर से मकरोहर लगा हुआ है और दोनों के बीच की दूरी 10 किलोमीटर है।

दो पाली में स्कूल, दोनों स्कूलों में हाजिरी

बिहारपुर का हायर सेकेंडरी स्कूल दो पालियों में लगता है। लेक्चरर राजेश की ड्यूटी सुबह की पाली में है। वह यहां सुबह 7 बजे से 12 बजे तक पढ़ाने के बाद मकरोहर चला जाता है। वहां चार बजे तक बच्चों को पढ़ाता है। मकरोहर का हायर सेकेंडरी स्कूल सुबह 10.30 से 4 बजे तक लगता है। दोनों स्कूलों से उसे नियमित रूप से वेतन मिलता रहा है।

मकरोहर हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल संतोष मिश्रा ने बताया कि राजेश कुमार की नियुक्ति वर्ष 2020-21 में बतौर अतिथि शिक्षक के पद पर हुई है। नियमित उपस्थिति को लेकर उससे आए दिन विवाद होता है। स्थानीय होने के कारण वह सभी को परेशान भी करता है।

आत्मानंद स्कूल चांदनी-बिहारपुर के प्रिंसिपल अरुण राठौर ने बताया कि राजेश कुमार वैश्य की नियुक्ति जिला चयन समिति के आदेश पर की गई है। वह नियमित रूप से स्कूल आता है और पढ़ाता रहा है।

DEO ने बनाई जांच समिति

मामले में सूरजपुर डीईओ भारती वर्मा ने कहा कि मामला सामने आने के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

एक टीचर | दो स्कूलों में नौकरी | CG News | cg news latest today | cg news in hindi | cg news today | cg news update

Tags:
  • CG News
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news today
  • cg news latest today
  • एक टीचर, दो स्कूलों में नौकरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा