ED की कार्रवाई पर बोले OP चौधरी - जनता का पैसा खा गई कांग्रेस

Kanak Durga Jha | Jul 20, 2025, 21:30 IST
Share
OP Choudhary spoke on EDs action said Congress ate up peoples money
OP Choudhary spoke on EDs action said Congress ate up peoples money

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा - कांग्रेस ने जनता के हजारों-करोड़ों रुपए खाए हैं। जांच होने पर वे बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। इन लोगों को जमानत तक नहीं मिल पा रही है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रविवार को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया में तहसील कार्यालय, नवीन उप पंजीयक कार्यालय और अटल परिसर का लोकार्पण किया। मीडिया से बातचीत करते हुए ED कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस अनर्गल आरोप लगा रही है। कांग्रेस ने जनता के हजारों-करोड़ों रुपए खाए हैं। जांच होने पर वे बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। इन लोगों को जमानत तक नहीं मिल पा रही है।

लोकापर्ण कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री ने तहसील कार्यालय के मुख्य द्वार पर वृक्षारोपण किया। उन्होंने चौक पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। मंगल भवन में आयोजित सभा में उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मेरा आईएएस की नौकरी छोड़कर राजनीति में आने का मकसद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।

भ्रष्टाचार को मैं बर्दाश्त नहीं करता- ओपी चौधरी वित्त मंत्री ने कहा कि कोई भी काम, उसके स्वीकृति, टेंडर, कार्य प्रारंभ, रुकावट आदि के संबंध में हमेशा जानकारी लेते रहने से और मेहनत कर सभी रुकावट को दूर करने से होता है। काम में किसी भी प्रकार की कमीशन, भ्रष्टाचार को मैं बर्दाश्त नहीं करता। मैं जीवन भर आपके लिए समर्पित भाव से कार्य करूंगा, जिसमें आप सभी का सहयोग की जरूरत है। उन्होंने उप पंजीयक शारदा सिदार को भ्रष्टाचारमुक्त सेवा देने के लिए कहा।
विकास कार्यों का लोकार्पण- ओपी चौधरी ने तहसील कार्यालय, उप पंजीयक कार्यालय और अटल परिसर का उद्घाटन किया।

वृक्षारोपण और गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि- मुख्य द्वार पर वृक्षारोपण किया और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी।

ED पर बोले – कांग्रेस खा गई हजारों करोड़- कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा – जांच से डरकर आरोप लगा रही है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख- काम में कमीशन या भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की बात कही।

किसानों-महिलाओं को गिनाईं योजनाएं- धान बोनस, अपेक्स बैंक, महतारी वंदन योजना और अस्पताल निर्माण का जिक्र किया।



सरकार की उपलब्धियों को गिनाया

सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि 13 दिसंबर को सत्ता में आने के बाद 25 दिसंबर को किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया गया। किसानों को धान खरीदी का पहले साल 13 हजार करोड़ और दूसरे साल 12 हजार करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। महिलाओं को महतारी वंदन योजना की राशि हर महीने दी जा रही है।

किसानों की मांग पर खोला गया अपेक्स बैंक

सरिया के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों की मांग पर अपेक्स बैंक खोला गया है। रजिस्ट्री कार्यालय की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। 100 बिस्तर वाले अस्पताल का निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरिया में केवल स्थानीय विकास कार्य ही किए गए हैं।

FAQ

  1. ओपी चौधरी किस जिले में कार्यक्रम में शामिल हुए?
    सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया में।
  2. उन्होंने कांग्रेस पर क्या आरोप लगाए?
    उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हजारों-करोड़ों रुपए खाए हैं और अब जांच से घबराकर बेबुनियाद आरोप लगा रही है।
  3. क्या विकास कार्यों का लोकार्पण हुआ?
    हां, तहसील कार्यालय, उप पंजीयक कार्यालय और अटल परिसर का लोकार्पण हुआ।
  4. वित्त मंत्री ने भ्रष्टाचार को लेकर क्या बयान दिया?
    उन्होंने कहा कि वे किसी भी काम में कमीशन और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करते।
  5. राज्य सरकार की कौन-कौन सी योजनाएं उन्होंने गिनाईं?
    किसानों को बोनस, धान भुगतान, महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना और अपेक्स बैंक जैसी योजनाओं का उल्लेख किया।


छत्तीसगढ़ मंत्री ओपी चौधरी | छत्तीसगढ़ वित्त मंत्री ओपी चौधरी | ईडी की कार्रवाई | छत्तीगढ़ में ईडी की कार्रवाई | महादेव सट्टा ऐप पर ईडी की कार्रवाई | चैतन्य बघेल ईडी रिमांड पर | चैतन्य बघेल गिरफ्तार | चैतन्य बघेल मनी लॉन्ड्रिंग | चैतन्य बघेल हिरासत में | भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • ओपी चौधरी
  • ईडी की कार्रवाई
  • महादेव सट्टा ऐप पर ईडी की कार्रवाई
  • छत्तीगढ़ में ईडी की कार्रवाई
  • वित्त मंत्री ओपी चौधरी
  • छत्तीसगढ़ वित्त मंत्री ओपी चौधरी
  • छत्तीसगढ़ मंत्री ओपी चौधरी
  • चैतन्य बघेल मनी लॉन्ड्रिंग
  • चैतन्य बघेल हिरासत में
  • चैतन्य बघेल गिरफ्तार
  • चैतन्य बघेल ईडी रिमांड पर
  • भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा