100 की स्पीड में गुटखा थूकने के लिए दरवाजा खोला... एक की मौके पर मौत

Kanak Durga Jha | Jun 03, 2025, 14:08 IST
Share
Opened door to spit gutkha 100 speed one died spot
Opened door to spit gutkha 100 speed one died spot

Road Accident : 100 की रफ्तार से दौड़ती इनोवा से गुटखा थूकने के लिए गाड़ी चलाने वाले ने दरवाजा खोला तो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई।

Road Accident : 100 की रफ्तार से दौड़ती इनोवा से गुटखा थूकने के लिए गाड़ी चलाने वाले ने दरवाजा खोला तो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। गाड़ी पलटने के दौरान पीछे बैठा युवा व्यवसायी तेजी से बाहर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना बिलासपुर रायपुर नेशनल हाइवे 130 पर चकरभाठा के पास हुई। चकरभाठा निवासी जैकी गेही (31) चकरभाठा में कपड़े की दुकान चलाता था।

ये खबर भी पढ़िए...B.Ed के लाखों छात्रों को बड़ा झटका... 4 बड़े कॉलेजों की मान्यता रद्द

100 से अधिक की स्पीड में थी गाड़ी

जैकी गेही पार्टी करने पेट्रीशियन बार आया था। करीब 1.30 बजे उसने अपने दोस्त चकरभाठा के आकाश चंदानी (34) को फोन कर लेने के लिए बुलाया। आकाश घर के पास खड़े अपने दोस्त पंकज के साथ इनोवा लेकर जैकी को लेने पहुंचा। आकाश गाड़ी चला रहा था, पंकज बगल में और जैकी पीछे बैठा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एनएच पर गाड़ी की रफ्तार तब 100 से अधिक थी।

ये खबर भी पढ़िए...जंगल सफारी नहीं रायगढ़ का अभयारण्य बना वाइल्ड लाइफ का स्पॉट

युवक की मौके पर ही मौत

हाइवे पर हाईकोर्ट से पहले गुरुनानक ढाबा के पास आकाश ने गुटखा धूकने के लिए कार का दरवाजा खोला तो गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और लगातार तीन बार पलटी खाई। ड्राइवर साइड का दरवाजा पहले से खुला था, पलटने के दौरान पीछे का दरवाजा भी खुल गया और सामने से आकाश व पीछे से जैकी बाहर जा गिरे। जैकी की मौके पर ही मौत हो गई और आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। पंकज को साधारण चोट आई। आकाश को अपोलो रेफर कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी

FAQ

  1. सड़क दुर्घटना किस स्थान पर हुई और मृतक युवक कौन था?
    यह दुर्घटना बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाइवे 130 पर चकरभाठा के पास हुई। मृतक युवक का नाम जैकी गेही था, जिसकी उम्र 31 वर्ष थी और वह चकरभाठा में कपड़े की दुकान चलाता था।
  2. दुर्घटना का मुख्य कारण क्या था?
    दुर्घटना का मुख्य कारण यह था कि गाड़ी चालक आकाश चंदानी ने गुटखा थूकने के लिए तेज रफ्तार (100+ km/h) में चल रही इनोवा कार का दरवाजा खोल दिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और तीन बार पलटी।
  3. दुर्घटना में कौन-कौन घायल हुए और किसकी मौत हुई?
    दुर्घटना में जैकी गेही की मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर आकाश चंदानी गंभीर रूप से घायल हुआ और उसे अपोलो अस्पताल रेफर किया गया। पंकज को साधारण चोटें आईं।
ये खबर भी पढ़िए...महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ कॉरिडोर सील… छोटी-छोटी टुकड़ियों में छिपे नक्सली

1 death Raipur road accident | सड़क हादसा | छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा | CG News | cg news hindi | cg news update | cg news today

Tags:
  • CG News
  • Road Accident
  • छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा
  • Accident
  • 1 death Raipur road accident
  • सड़क हादसा
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा