6 interstate fraudsters arrested
ऑपरेशन साइबर शील्ड की बड़ी सफलता; ऑनलाइन ठगी के 6 अंतर्राज्यीय आरोपी MP-महाराष्ट्र से गिरफ्तार
Harrison Masih | Published:
operation-cyber-shield-6-interstate-scammers-arrested-raipur the sootr
रायपुर रेंज साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले 6 अंतर्राज्यीय साइबर ठगों को मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों के 115 थाना और साइबर सेल में मामले दर्ज हैं।
Raipur. छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। रायपुर रेंज साइबर थाना पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग और ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के नाम पर लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले 6 अंतर्राज्यीय साइबर ठगों को मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है।
इन आरोपियों के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों के 115 थाना और साइबर सेल में मामले दर्ज हैं। रायपुर रेंज IG अमरेश मिश्रा के निर्देश पर साइबर थाना रायपुर की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपियों की पहचान कर यह कार्रवाई की।
ये खबर भी पढ़ें... ऑपरेशन साइबर शील्ड: 1 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, पुलिस ने गैंग के 4 आरोपियों को दबोचा
पहले मामले में प्रार्थी विरल कुमार पटेल ने खमारडीह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर उनसे 40 लाख रुपए की ठगी की गई है। जांच में मुख्य आरोपी विपुल पाटने (निवासी बांद्रा, मुंबई) की पहचान हुई, जो घटना के बाद नागपुर में छिपकर रह रहा था।
आरोपी ने यूनिक इंटरप्राइजेज नाम की फर्जी कंपनी बनाकर बैंक अकाउंट खुलवाए थे। इस बैंक खाते से जुड़े देशभर के 69 मामलों की जानकारी सामने आई है।
दूसरे मामले में प्रार्थी अंचित कुमार सिन्हा से शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे के नाम पर 30 लाख रुपए की ठगी की गई। आरोपी शोएब अख्तर (छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश) ने अपने साथियों के साथ मिलकर एसएस फ्रूट नाम की फर्जी कंपनी के जरिए धोखाधड़ी की। इस खाते से जुड़े 16 केस पहले से दर्ज हैं।
तीसरे मामले में प्रार्थी राहुल कुमार से 46 लाख रुपए की ठगी की गई। जांच में पूनमचंद वर्मा और कल्लू मंसूरी (दोनों निवासी इंदौर) की भूमिका सामने आई। दोनों ने फर्जी कंपनी बनाकर बैंक खाते खोले थे। इनके खातों से जुड़े 26 केस अलग-अलग राज्यों में दर्ज पाए गए।
ये खबर भी पढ़ें... ऑपरेशन साइबर शील्ड: रायपुर साइबर पुलिस ने कंबोडिया गैंग के 5 सदस्यों को दबोचा
ये खबर भी पढ़ें... ऑपरेशन साइबर शील्ड में बड़ी सफलता: 59 लाख की ठगी करने वाला आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
चौथे मामले में प्रार्थी केयूरी मजीथीया को ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर 15 लाख रुपए की ठगी की गई। आरोपी सुहैल अहमद (पन्ना, मध्यप्रदेश) की पहचान बैंक रिकॉर्ड और वीडियो फुटेज के आधार पर की गई। आरोपी के खिलाफ केरल में भी मामला दर्ज है।
पांचवें मामले में प्रार्थी खेमचंद पटेल से शेयर ट्रेडिंग में अत्यधिक मुनाफे का लालच देकर 12 लाख रुपए की ठगी की गई। आरोपी जयंत अहिरवार (सीहोर, मध्यप्रदेश) के खिलाफ पंजाब में भी शिकायत दर्ज पाई गई।
पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पूछताछ के दौरान कई अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत भी जब्त किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की भी जांच की जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर पुलिस किराए की गाड़ियों में फूंक देती है 50 करोड़ रुपए, 40 करोड़ की बुलेरो का उपयोग नहीं
इन आरोपियों के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों के 115 थाना और साइबर सेल में मामले दर्ज हैं। रायपुर रेंज IG अमरेश मिश्रा के निर्देश पर साइबर थाना रायपुर की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपियों की पहचान कर यह कार्रवाई की।
ये खबर भी पढ़ें... ऑपरेशन साइबर शील्ड: 1 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, पुलिस ने गैंग के 4 आरोपियों को दबोचा
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लाखों की ठगी
आरोपी ने यूनिक इंटरप्राइजेज नाम की फर्जी कंपनी बनाकर बैंक अकाउंट खुलवाए थे। इस बैंक खाते से जुड़े देशभर के 69 मामलों की जानकारी सामने आई है।
दूसरे मामले में प्रार्थी अंचित कुमार सिन्हा से शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे के नाम पर 30 लाख रुपए की ठगी की गई। आरोपी शोएब अख्तर (छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश) ने अपने साथियों के साथ मिलकर एसएस फ्रूट नाम की फर्जी कंपनी के जरिए धोखाधड़ी की। इस खाते से जुड़े 16 केस पहले से दर्ज हैं।
तीसरे मामले में प्रार्थी राहुल कुमार से 46 लाख रुपए की ठगी की गई। जांच में पूनमचंद वर्मा और कल्लू मंसूरी (दोनों निवासी इंदौर) की भूमिका सामने आई। दोनों ने फर्जी कंपनी बनाकर बैंक खाते खोले थे। इनके खातों से जुड़े 26 केस अलग-अलग राज्यों में दर्ज पाए गए।
ये खबर भी पढ़ें... ऑपरेशन साइबर शील्ड: रायपुर साइबर पुलिस ने कंबोडिया गैंग के 5 सदस्यों को दबोचा
ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के नाम पर ठगी
पांचवें मामले में प्रार्थी खेमचंद पटेल से शेयर ट्रेडिंग में अत्यधिक मुनाफे का लालच देकर 12 लाख रुपए की ठगी की गई। आरोपी जयंत अहिरवार (सीहोर, मध्यप्रदेश) के खिलाफ पंजाब में भी शिकायत दर्ज पाई गई।
सभी आरोपी जेल भेजे गए
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर पुलिस किराए की गाड़ियों में फूंक देती है 50 करोड़ रुपए, 40 करोड़ की बुलेरो का उपयोग नहीं
गिरफ्तार आरोपी
- जयंत अहिरवार (23 वर्ष) – सीहोर, मध्यप्रदेश
- सुहैल अहमद (31 वर्ष) – पन्ना, मध्यप्रदेश
- विपुल पाटने (28 वर्ष) – बांद्रा, मुंबई (हाल मुकाम नागपुर)
- पूनमचंद वर्मा (54 वर्ष) – इंदौर, मध्यप्रदेश
- कल्लू मंसूरी (46 वर्ष) – इंदौर, मध्यप्रदेश
- शोएब अख्तर (27 वर्ष) – छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari