ऑपरेशन सिंदूर : रायपुर की मुस्लिम लड़की का देश विरोधी पोस्ट, मचा बवाल

Kanak Durga Jha | May 09, 2025, 09:54 IST
Share
Operation Sindoor Anti national post by Muslim girl from Raipur the sootr
Operation Sindoor Anti national post by Muslim girl from Raipur the sootr

Operation Sindoor : युवती लूजिना खान के इंस्टाग्राम पर विवादित पोस्ट से बवाल हो गया। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर उसने पोस्ट किया।

रायपुर में सोशल मीडिया पर एक युवती लूजिना खान के विवादित इंस्टाग्राम पोस्ट ने उथल-पुथल मचाई। युवती ने इस पोस्ट में भारतीय सेना द्वारा किए गए हमले ( ऑपरेशन सिंदूर ) को 'वाह-वाही के लिए मासूम बच्चों का कत्ल' बताया और कहा कि वह उन सैनिकों को हीरो नहीं मानती। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद बहस छिड़ गई और विभिन्न हिंदू संगठनों ने युवती के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पोस्ट के बाद मचा बवाल

लूजिना खान की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होते ही विवादों का केंद्र बन गई। युवती ने लिखा कि, "पहलगाम अटैक बहुत निंदनीय था, लेकिन आतंकवादी के हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को क्यों मारा गया? क्या उन लोगों ने कोई अपराध किया था?" उन्होंने आगे लिखा कि "हम सिर्फ वाह-वाही के लिए मासूम बच्चों का कत्ल नहीं कर सकते।" इस पोस्ट के बाद बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों ने युवती के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। बजरंग दल के प्रांत संयोजक ऋषि मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार की पोस्ट देश विरोधी है और लूजिना खान को इसकी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने पुलिस से सख्त एक्शन लेने की अपील की और युवती के सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की मांग की।
ये खबर भी पढ़िए...मौसम विभाग की भविष्यवाणी... 48 घंटे तक होगी जोरदार बारिश, ऑरेंज अलर्ट

विवाद बढ़ने के बाद मांगी माफी

screenshot-2025-05-08-215837_1746721934-501669
screenshot-2025-05-08-215837_1746721934-501669

इस विवाद के बढ़ने के बाद लूजिना खान ने एक और पोस्ट किया और भारतीय सेना पर अपने विचार स्पष्ट किए। उन्होंने कहा कि "मैंने बेख़याली में एक पोस्ट किया था, जिसे अब पढ़कर मुझे अपनी गलती का एहसास हुआ।" लूजिना ने पोस्ट हटाने की बात भी की और माफी मांगी। उन्होंने यह भी कहा कि "अगर मेरी पोस्ट से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची हो, तो मैं दिल से माफी चाहती हूं। मुझे भारतीय होने पर गर्व है और भारतीय सेना की बहादुरी पर भी गर्व है।"

ये खबर भी पढ़िए...7 साल की मासूम से रेप, कोर्ट ने कहा - आरोपी को मरते दम तक कैद

बजरंग दल का विरोध

बजरंग दल ने इस घटना को गंभीरता से लिया और इसे देश विरोधी बयान माना। संगठन ने युवती के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसी सोच रखने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इसके बाद, रायपुर में कई हिंदू संगठन और कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

ये खबर भी पढ़िए...हेलीकॉप्टर राइड कैंसिल! अब टॉपर्स को मिलेगा ‘स्पेशल तोहफा’

operation sindoor | operation sindoor news | operation sindoor update | pakistan | Kashmir

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • pakistan
  • Kashmir
  • operation sindoor
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • operation sindoor news
  • operation sindoor update
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा