राज्यपाल के अंग्रेजी में अभिभाषण पर विपक्ष की आपत्ति, किसान आत्महत्या पर भी सदन में हंगामा, कार्यवाही कल के लिए स्थगित

BP Shrivastava | Dec 20, 2023, 24:00 IST
Share
राज्यपाल के अंग्रेजी में अभिभाषण पर विपक्ष की आपत्ति, किसान आत्महत्या पर भी सदन में हंगामा, कार्यवाही कल के लिए स्थगित
राज्यपाल के अंग्रेजी में अभिभाषण पर विपक्ष की आपत्ति, किसान आत्महत्या पर भी सदन में हंगामा, कार्यवाही कल के लिए स्थगित

छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर नोक-झोंक हुई। वहीं राज्यपाल के अंग्रेजी में भाषण को लेकर भी विपक्ष ने आपत्ति की।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर नोक-झोंक हुई। विपक्ष के विधायकों ने कहा कि किसान आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन उस बारे में कुछ नहीं कहा जा रहा है। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन में जय-जय श्री राम और छत्तीसगढ़ महतारी की जय के नारे लगे। इसके साथ ही सदन की कार्यवाही गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन में राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने सदन पटल पर दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया। जिस पर गुरुवार को चर्चा होगी।

राज्यपाल ने अंग्रेजी में दिया भाषण

CG Assembely 1.jpg
CG Assembely 1.jpg

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने अभिभाषण में नई सरकार को बधाई दी और कहा कि आपने जो वादा और दवा किया है उसे आप पूरा करें। मतदान के प्रतिशत का दूरस्थ इलाकों में बढ़ना, सरकार के विश्वास को बताता है। यह लोगों का संविधान के प्रति लगाव को बताने के लिए काफी है।

अग्रेंजी में अभिभाषण पर पूर्व सीएम बघेल ने जताई आपत्ति

राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अंग्रेजी को लेकर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि किसी को अंग्रेजी समझ नहीं आ रही है। इसलिए भाषण पढ़ा हुआ मान लिया जाए। इसी बीच किसान आत्महत्या और दो लाख के बोनस के मुद्दे पर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया।

अंग्रेजी में भाषण पर विपक्ष की टोका-टोकी

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन अंग्रेजी में भाषण दे रहे थे। हालांकि, हिंदी में भाषण की प्रति सभी सदस्यों को बांटी जा चुकी थी। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें बीच में टोकते हुए कहा कि सदन में अंग्रेजी समझने वाले लोग कम हैं। हिंदी में अभिभाषण की प्रति सबके पास है, इसलिए इसे पढ़ा हुआ मान लिया जाए।

किसान आत्महत्या पर विपक्ष का हंगामा

राज्यपाल का भाषण चल रहा था, इसी बीच विपक्ष के सदस्यों ने सदन में किसान आत्महत्या और किसानों को दो साल का बोनस देने का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। इसे लेकर सदन में खूब हंगामा हुआ।

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Chhattisgarh Assembly session
  • Governor gave speech in English
  • Uproar in the House over farmer suicide
  • House proceedings adjourned
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र
  • राज्यपाल ने अंग्रेजी में दिया भाषण
  • सदन में किसान आत्महत्या पर हंगामा
  • सदन की कार्यवाही स्थगित
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा