छत्तीसगढ़ में पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल को पीसीसी का नोटिस, 3 दिन के भीतर मांगा जवाब

Pooja Kumari | Dec 14, 2023, 24:00 IST
Share
छत्तीसगढ़ में पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल को पीसीसी का नोटिस, 3 दिन के भीतर मांगा जवाब
छत्तीसगढ़ में पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल को पीसीसी का नोटिस, 3 दिन के भीतर मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस अंतर्कलह से जूझ रही है। इसी बीच पीसीसी ने सरकार के मंत्री रहे जय सिंह अग्रवाल को नोटिस जारी कर तीन दिनों में जवाब मांगा है।

शिवम दुबे, RAIPUR. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस अंतर्कलह से जूझ रही है। इसी बीच पीसीसी ने सरकार के मंत्री रहे जय सिंह अग्रवाल को नोटिस जारी कर तीन दिनों में जवाब मांग लिया है। जयसिंह ने हार के बाद कैमरे के सामने आकर गंभीर आरोप लगाए थे, उन्होंने हार के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सीधे-सीधे जिम्मेदार ठहराया था। पीसीसी ने माना है कि उनके आरोप से पार्टी की छवि धूमिल हुई है।

3 दिन के अंदर देना होगा जवाब

नोटिस में लिखा गया है कि हार पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य की कांग्रेस सरकार पर प्रश्न चिन्ह लगाने और अप्रत्यक्ष रूप से सरकार के मुखिया पर गंभीर आरोप लगाए जाने का मामला विभिन्न मीडिया के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संज्ञान में आया है। जिसे गंभीरता से लेते हुए और पार्टी की छवि धूमिल होता देख उक्त मामले में स्पष्टीकरण चाहा है। इस लेटर में पूर्व मंत्री को तीन दिनों का समय दिया गया है। इन्हीं 3 दिनों के भीतर पूर्व मंत्री से जवाब मांगा गया है।

क्या कहा था जयसिंह अग्रवाल ने?

जयसिंह अग्रवाल ने कहा था कि इस चुनाव में एकजुटता नहीं रही, इस बार का चुनाव सेंट्रलाइज था। पिछले चुनाव में जो जनादेश मिला, उसका सरकार कदर नहीं कर पाई। मंत्रियों को पावर नहीं मिला। एक ताकत सेंट्रलाइज होकर कुछ लोगों के साथ सरकार चलाती रही। मंत्रियों का जो जिले में प्रभाव होता है, उसे बाधित किया गया। विधायकों के परफार्मेंस का सर्वे सरकार का मुखिया करवाता था, उस सर्वे पर कभी चर्चा नहीं हुई, जो फर्जी सर्वे था।

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Former Minister Jai Singh Agarwal
  • Chhattisgarh Assembly Elections
  • Jai Singh Agarwal
  • पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
  • जयसिंह अग्रवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा