छत्तीसगढ़ में खुलेआम हो रही PDS चावल की चोरी, ट्रक में लोड बोरे से निकाल रहे चावल....
Kanak Durga Jha | Aug 12, 2024, 12:26 IST
PDS rice is being stolen openly in Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है, जहां लोग खुलेआम पीडीएस चावल की चोरी कर रहे है। चोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है, जहां लोग खुलेआम पीडीएस चावल की चोरी कर रहे है। चोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से एक नुकीली पाइप के जरिये बोरी से PDS के चावल को परिवहन वाहन से चोरी किया जा रहा है। एक आदमी खुलेआम बोरी को फाड़कर अपनी बोरी में चावल डाल रहा है। इस तरह की चोरी पर निगरानी नहीं होने से इसका खामियाजा राशन दुकान के सचालकों को भुगतना पड़ता है।
मिली जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर-मुंगेली रोड पर सकरी बेलमुंडी के पास हाईवे रोड के किनारे दो ट्रक खड़े थे। इस दौरान एक आदमी नुकीली पाइप के जरिए ट्रक में लोड चावल से भरी बोरी से चावल की चोरी कर रहा था। इस दौरान एक व्यक्ति ने इस दृश्य को अपने फोन में कैद कर लिया, जिसके बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
गरीबों को मिलने वाली चावल की इस तरह से चोरी का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत गरीबों को मिलने वाली चावल की खुलेआम चोरी हो रही है। इस वारदात से खाद्य विभाग के कार्य पर गंभीर सवाल उठ रहे है। जानकारी के मुताबिक, मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
खुलेआम हो रही चावल की चोरी
खाद्य विभाग पर उठ रहे गंभीर सवाल
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari