दुर्ग जिले में बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल... नया आदेश जारी

Kanak Durga Jha | Aug 27, 2025, 14:34 IST
Share
Petrol not available without helmet Durg district new order issued
Petrol not available without helmet Durg district new order issued

पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट पहने दुपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। इसके लिए पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे इस संबंध में स्पष्ट सूचना बोर्ड अपने पंपों पर प्रदर्शित करें।

दुर्ग जिले के दंडाधिकारी अभिजीत सिंह ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए कहा कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट पहने दुपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 'नो हेलमेट, नो पेट्रोल'। पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे इस संबंध में स्पष्ट सूचना बोर्ड अपने पंपों पर प्रदर्शित करें, ताकि जागरूकता फैले और नियम का सख्ती से पालन हो।

सिर्फ इन्हें मिलेगी छूट

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 183 के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए आदेश पारित किया है। बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालक/सवार को किसी भी पेट्रोल पंप के संचालकों की ओर से आकस्मिक सेवा मेडिकल इमरजेंसी एवं धार्मिक पगड़ी पहनने वाले व्यक्तियों को छोड़कर पेट्रोल एवं अन्य उपयोगी ईंधन उपलब्ध नही कराए जाएंगे।

'नो हेलमेट नो पेट्रोल'

उक्त नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पेट्रोल पंप परिसर में 'नो हेलमेट नो पेट्रोल' का बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाने कहा गया है। आदेश का उल्लंघन किए जाने पर पेट्रोल पंप संचालकों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के तहत विधि अनुसार दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल | दुर्ग में नो हेलमेट नो पेट्रोल | Durg News | durg news in hindi | CG News | cg news today | cg news update

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • CG News
  • Durg News
  • durg news in hindi
  • cg news update
  • cg news today
  • बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल
  • दुर्ग में नो हेलमेट नो पेट्रोल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा