छत्तीसगढ़ में पहली बार बनेगा फार्मास्युटिकल पार्क, CM साय ने दी मंजूरी

Kanak Durga Jha | Dec 29, 2024, 08:35 IST
Share
Pharmaceutical park first time in Chhattisgarh new raipur
Pharmaceutical park first time in Chhattisgarh new raipur

छत्तीसगढ़ में पहली बार फार्मास्युटिकल पार्क बनने जा रहा है। यह पार्क नवा रायपुर में बनेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसकी मंजूरी दे दी है।

छत्तीसगढ़ में पहली बार फार्मास्युटिकल पार्क बनने जा रहा है। यह पार्क नवा रायपुर में बनेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसकी मंजूरी दे दी है। साथ ही एनआरडीए (नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण) ने इसके लिए सेक्टर 22 ग्राम तूता में छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (सीएसआईडीसी) को 141.84 एकड़ भूमि आबंटित कर दिया है।

नई औद्योगिक नीति का हिस्सा है यह पार्क

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विश्व स्तरीय चिकित्सा सेवाएं लोगों को मिले, इसके लिए प्रभावी इको सिस्टम तैयार करने की पहल की जा रही है। नई औद्योगिक नीति में भी फार्मास्युटिकल क्षेत्र के उद्योगों को कई सुविधाएं और रियायतें देने का प्रावधान है। इसमें फार्मास्युटिकल इकाइयों को 12 साल तक विद्युत शुल्क और स्टाम्प शुल्क से छूट, पंजीयन शुल्क एवं नवीन विद्युत कनेक्शन शुल्क में 50 प्रतिशत की रिइंबर्समेंट जैसी रियायतें देने का भी प्रावधान है। यहां अनुसंधान एवं विकास केंद्र और टेस्टिंग लैब जैसी सुविधाएं भी होंगी।

RSS के 100 साल पूरे... मोहन भागवत रायपुर में मनाएंगे बड़ा जश्न

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि फार्मास्युटिकल पार्क में आयुष उत्पादों में विशेषज्ञता वाली फार्मास्युटिकल इकाइयों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह पार्क फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स और एक कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट सहित आधुनिक बुनियादी ढांचे से लैस होगा।

अबूझमाड़ को घेरेगी स्पेशल फोर्स, कुछ ही दिनों बाद शुरू होगा बड़ा ऑपरेशन

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ में पहला फार्मास्युटिकल पार्क कहां बनेगा?
    छत्तीसगढ़ में पहला फार्मास्युटिकल पार्क नवा रायपुर में बनेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंजूरी दे दी है और एनआरडीए ने इसके लिए 141.84 एकड़ भूमि सीएसआईडीसी को आबंटित की है।
  2. इस फार्मास्युटिकल पार्क को लेकर मुख्यमंत्री ने क्या कहा?
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह पहल छत्तीसगढ़ में विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाओं को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की जा रही है। फार्मास्युटिकल क्षेत्र के उद्योगों को नई औद्योगिक नीति में कई सुविधाएं और रियायतें दी जाएंगी, जिससे एक प्रभावी इको सिस्टम तैयार होगा।
  3. फार्मास्युटिकल पार्क में कौन-कौन सी सुविधाएं होंगी?
    फार्मास्युटिकल पार्क में अनुसंधान एवं विकास केंद्र, टेस्टिंग लैब, आयुष उत्पादों में विशेषज्ञता वाली इकाइयों को सभी आवश्यक सुविधाएं, फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स, और एक कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट जैसी सुविधाएं होंगी। साथ ही, फार्मास्युटिकल इकाइयों को विद्युत शुल्क, स्टाम्प शुल्क, पंजीयन शुल्क और नवीन विद्युत कनेक्शन शुल्क में रियायतें दी जाएंगी।

हेडगेवार ने 100 साल पहले अपने इस करीबी को छत्तीसगढ़ भेजा था शाखा लगाने

शंकराचार्य बोले-मोहन भागवत के शरीर में हिंदुओं का दिल मत ढूंढो

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news in hindi
  • CM Vishnu Deo Sai
  • chhattisgarh cm vishnu deo sai
  • cg news update
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती