छत्तीसगढ़ के 2 दिवसीय दौरे पर रहेंगे कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के छत्तीसगढ़ रूट को लेकर करेंगे मंथन

Pratibha Rana | Feb 02, 2024, 09:52 IST
Share
छत्तीसगढ़ के 2 दिवसीय दौरे पर रहेंगे कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के छत्तीसगढ़ रूट को लेकर करेंगे मंथन
छत्तीसगढ़ के 2 दिवसीय दौरे पर रहेंगे कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के छत्तीसगढ़ रूट को लेकर करेंगे मंथन

छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिन पायलट आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे भारत जोड़ो न्याय यात्रा के छत्तीसगढ़ रूट को लेकर मंथन करेंगे। पायलट आज झारसुगुड़ा से सीधे रायगढ़ पहुंचेंगे।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज (2 फरवरी) को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रूट को लेकर मंथन करेंगे। पायलट भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी को लेकर पदाधिकारियों से विस्तार से चर्चा करेंगे। पायलट दो दिनों में रायगढ़ से लेकर रूट से लेकर अंबिकापुर तक सभी जिलों में बैठक करेंगे।

रायगढ़-अंबिकापुर तक न्याय यात्रा का रूट देखेंगे पायलट

पायलट झारसुगुड़ा से सीधे रायगढ़ पहुंचेंगे। यहां वे दो दिन में न्याय यात्रा के रूट रायगढ़ से लेकर अंबिकापुर तक सभी जिलों में बैठक करेंगे। न्याय यात्रा को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने अलग-अलग समितियां बनाई गई हैं। इन्हीं समितियों के प्रभारियों के साथ सचिन पायलट बैठक लेंगे। ये बैठक शाम 4:30 बजे रायगढ़ में ही बैठक होगी। इसके बाद पायलट सक्ति जाएंगे, जहां शाम 6:30 बजे पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा करेंगे। इसके अलावा रात 8:30 बजे कोरबा में भी बैठक रखी गई है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता इन बैठकों में मौजूद रहेंगे। इस सभी बैठकों में न्याय यात्रा की तैयारियों पर मंथन होगा। इसमें यात्रा का क्या रूट है, उस रूट में क्या खास है, राहुल किन-किन लोगों से राहुल गांधी मुलाकात करेंगे, इन सब पर विचार किया जाएगा।

बता दें, सचिन पायलट का छत्तीसगढ़ प्रभारी बनाने के बाद यह तीसरा दौरा है। इससे पहले वह जनवरी में छत्तीसगढ़ दौरे पर थे। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट न्याय यात्रा को लेकर संगठन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

समितियों के नाम चेयरमैन

  • प्रचार समिति- शैलेश नितिन त्रिवेदी
  • मार्ग/ रूट समिति- सुशील आनंद शुक्ला
  • आमसभा समिति- राजेश तिवारी
  • परिवहन समिति- मो. अकबर
  • भोजन व्यवस्था- गजराज पगारिया
  • सांस्कृतिक समिति- प्रशांत ठाकुर
  • प्रवेश पास समिति- सुबोध हरितवाल
  • कंट्रोल रूम- दीपक मिश्रा
  • स्वास्थ्य सेवा- डॉ राकेश गुप्ता
  • विधिक समिति- डॉ देवा देवांगन

प्रस्तावित रूट

न्याय यात्रा का प्रस्तावित रूट रायगढ़ से खरिसया, खरसिया से कोरबा, कोरबा से कटघोरा और तारा, उदयपुर है। इनमें सरगुजा में ही ज्यादा क्षेत्र कवर होने से रामानुजगंज भी प्रस्तावित हैं। इनमें उदयपुर से अंबिकापुर, राजपुर, बलरामपुर से होकर रामानुजगंज तक यात्रा जाएगी।

Tags:
  • भारत जोड़ो न्याय यात्रा
  • Bharat Jodo Nyaya Yatra
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Chhattisgarh Congress Committee in-charge Sachin Pilot
  • Sachin Pilot visit Chhattisgarh
  • Sachin on Chhattisgarh tour
  • Brainstorming on Chhattisgarh route of Bharat Nyaya Yatra
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिन पायलट
  • छत्तीसगढ़ दौरे पर सचिन
  • भारत न्याय यात्रा के छत्तीसगढ़ रूट पर मंथन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा