मुंगेली में PM का कांग्रेस पर जमकर प्रहार, मोदी बोले- यह चलाचली की बेला है,अब कांग्रेस सरकार कुछ दिन का ही खेला है

Chandresh Sharma | Nov 13, 2023, 24:00 IST
Share
मुंगेली में PM का कांग्रेस पर जमकर प्रहार, मोदी बोले- यह चलाचली की बेला है,अब कांग्रेस सरकार कुछ दिन का ही खेला है
मुंगेली में PM का कांग्रेस पर जमकर प्रहार, मोदी बोले- यह चलाचली की बेला है,अब कांग्रेस सरकार कुछ दिन का ही खेला है

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मुंगेली में विजय संकल्प महारैली के संबोधन के दौरान कांग्रेस पर खुलकर प्रहार किए। मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में ही कहा कि कांग्रेस पस्‍त, अस्‍त है।

गंगेश द्विवेदी, RAIPUR. पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मुंगेली में विजय संकल्प महारैली के संबोधन के दौरान कांग्रेस पर खुलकर प्रहार किए। मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में ही कहा कि कांग्रेस पस्‍त, अस्‍त है। राज्‍य में कुशासन है। यह चलाचली की बेला है, अब कांग्रेस सरकार कुछ दिन का ही खेला है ।विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री BJP की प्रत्‍याशी पुन्‍नूलाल मोहले के लिए प्रचार करने मुंगेली पहुंचे थे। यह सभा जमकुही मैदान गीधा बायपास पर रखी गई ।

मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव में मतदान से साफ है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। वे बोले मैं मुंगेली में विजय संकल्प महारैली को संबोधित कर रहा हूं। आने वाली देव दीपावली छत्‍तीसगढ़ के लिए नया आनंद लेकर आएगी। जिस कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को लूटा है वह कांग्रेस देव दीपावली पर कहीं नजर नहीं आएगी।

कांग्रेस सत्ता के बंटवारे का एग्रीमेंट बनवाने वाली पार्टी

उन्‍होंने भूपेश बघेल पर अप्रत्‍यक्ष निशाना साधते हुए कहा कि ढाई ढाई साल के मुख्‍यमंत्री के नाम की सरकार बनी। ढाई साल में ही राज्‍य को लूट लिया और जब ढाई साल पूरे हुए तो तिजोरी दिल्‍ली वालों के लिए खोल दी। यह राज्‍य के साथ धोखा है। महादेव एप घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें राज्‍य के प्रमुख कांग्रेस नेताओं के करीबी भी हैं। सरकार को इसका जवाब देना चाहिये। इसी के साथ पीएससी चयन में भी घोटाला हुआ है।

तीन विधानसभा के लोग पहुंचे सभा में

मुंगेली, पथरिया, नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र की सीमा पर होने से यहां के भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग सुबह नौ बजे से पहुंच गए। मुंगेली के जमकुही में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। प्रधानमंत्री की दूसरी सभा महासमुंद के बेमचा मैदान पर आयोजित की गई है। छत्‍तीसगढ़ भाजपा ने इसे विजय संकल्‍प महारैली का नाम दिया है। उल्‍लेखनीय है कि छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो चुका है। दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को कराया जाएगा। इसमें 70 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को की जाएगी।

शराबबंदी का मसला फिर छेड़ा

कांग्रेस ने शराबबंदी के बहाने महिलाओं की आंखों में धूल झोंकी। लॉकडाउन में ब्लैक में शराब बेची। और अब दो हजार करोड़ का घोटाला कर दिया। कांग्रेस नेताओं ने शराब घोटाला पर मुंह पर ताला लगा कर बैठ गए हैं। कांग्रेस नेताओं के पास महिलाओं के इन सवालों का जवाब नहीं है। मैं आपको 3 दिसंबर को भाजपा की सरकार बन रही है उसका निमंत्रण देने आया हूं। केंद्र और राज्य की सरकार से डबल इंजन की सरकार बनेगी तो विकास में तेजी आएगी। मोदी की गारंटी है जो भी वादे हैं उसे पूरा करके दिखाएंगे।

ओबीसी समाज को उकसाने की कोशिश

मोदी ने अपने भाषण में ओबीसी समाज को उकसाने की कोशिश की। मोदी ने कहा कि कांग्रेस मोदी के बहाने पूरे ओबीसी समाज को गाली दे रही है। आजादी के बाद आज देश में कोई भी गरीब है उसके लिए गुनहगार है तो वो सिर्फ कांग्रेस। छत्तीसगढ़ से अगर कोई पलायन करने को मजबूर है तो इसकी जिम्मेदार कांग्रेस है। 50 साल पहले जो नारा दिया था वो पूरा नहीं कर पाए। गरीबी हटाओ नारे के बाद भी लोग गरीब है। मोदी सरकार बनी तो साढ़े तेरह करोड़ लो गरीबी रेखा से बाहर आए।

मुगेली वालों को मेरा राम-राम पहुंचाना

मोदी ने सभा के आखिर में इमोशन का तड़का लगाते हुए पूछा कि मेरा एक निजी काम करोगे, जनता से जवाब हां में आया तो कहा कि मेरी एक बात हर मुंगेली वाले तक पहुंचाना, उन्‍हें मेरा राम-राम कहना, मेरा जोहार कहना, तो घर- घर के लोग आशिर्वाद देेंगे। आपके घर- घर से आर्शिवाद मिलता है तो मेरा जनता के लिए काम करने का जज्‍बा और बढ़ जाता है।

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना
  • PM Modi's visit to Chhattisgarh
  • held a public meeting in Mungeli
  • targeted Congress fiercely
  • पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा
  • मुंगेली में ली जनसभा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा