पीएम आवास योजना में करोड़ों का घोटाला, दो पूर्व जनपद सीईओ सहित 3 के खिलाफ केस दर्ज

Marut raj | Jul 12, 2024, 09:54 IST
Share
the sootr
the sootr

पीएम आवास योजना के तहत हितग्राहियों की राशि दूसरों के खाते में भेजी गई। इस तरह सरकारी फंड का गबन किया गया। यह घोटाला साल 2016 से 2023 में स्वीकृत हुए पीएम आवास की राशि में किया गया है।

रायपुर. केंद्र सरकार की फ्लैगशिप प्रधानमंत्री आवास योजना में करोड़ों का घोटाला सामने आया है। इस मामले में दो पूर्व जनपद सीईओ सहित तीन के खिलाफ पुलिस केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई एसडीएम की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। मामला राज्य के सरगुजा जिले के मैनपाट ब्लॉक का है। जनपद CEO अमन कुमार यादव को भी लापरवाही बरतने के कारण कलेक्टर ने हटा दिया है।

साल 2016 से चल रहा घोटाला

मैनपाट में पीएम आवास योजना के तहत हितग्राहियों की राशि दूसरों के खाते में भेजी गई। इस तरह सरकारी फंड का गबन किया गया। यह घोटाला साल 2016 से 2023 में स्वीकृत हुए पीएम आवास की राशि में किया गया है। मामले की जांच सीतापुर SDM रवि राही की अध्यक्षता में गठित 3 सदस्यीय समिति कर रही है।

प्रारंभिक जांच में 14 हितग्राहियों के 11 लाख 60 हजार रुपए पात्र हितग्राहियों के बजाए दूसरों के खाते में भेजना पाया गया है। मैनपाट में ऐसे हितग्राहियों की संख्या 600 से ज्यादा बताई गई है, जिनके आवास योजना की राशि में गड़बड़ी हुई है। इसमें 3.5 करोड़ रुपए से ज्यादा की हेराफेरी की आशंका है।

पहली FIR दर्ज हुई, जनपद सीईओ दोषी

मामले की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट जांच दल ने सरगुजा कलेक्टर को सौंपी थी। जांच में 14 हितग्राहियों के लिए स्वीकृत 11 लाख 60 हजार रुपए पात्र हितग्राही के बजाए दूसरे लोगों के खाते में भेजना पाया गया। मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर कमलेश्वरपुर पुलिस ने पूर्व सीईओ सागर चंद गुप्ता और जय गोविंद गुप्ता सहित पेंट क्षेत्र के VLE तसव्वूर खान के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।

जनपद CEO हटाए गए

मामले में कलेक्टर सरगुजा ने मैनपाट के जनपद CEO अमन कुमार यादव को लापरवाही के आरोप में हटाकर जिला पंचायत में अटैच कर दिया है। सहायक संचालक महेंद्र खांडेकर को मैनपाट का नया जनपद CEO बनाया गया है।

Tags:
  • पीएम आवास योजना
  • पीएम आवास योजना की पात्रता
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा