PM मोदी का बड़ा तोहफा, मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का करेंगे लोकार्पण

Kanak Durga Jha | Oct 26, 2024, 12:42 IST
Share
PM Modi gift inaugurate Multi Super Specialty Hospital
PM Modi gift inaugurate Multi Super Specialty Hospital

धनतेरस के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 200 करोड़ रुपये की लागत से बने 10 मंजिला मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे।

बिलासपुर के कोनी में 29 अक्टूबर को धनतेरस के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 200 करोड़ रुपये की लागत से बने 10 मंजिला मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस भव्य अस्पताल का निर्माण 240 बेड्स और छह सुपर स्पेशलिटी सुविधाओं के साथ किया गया है।

अस्पताल बनने से लगेंगी नौकरियां

कोनी के इस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 110 अत्याधुनिक मशीनें लगाई गई हैं, जो गंभीर और जटिल बीमारियों का इलाज करने में सक्षम हैं। बिलासपुर और आस-पास के क्षेत्रों के लिए यह अस्पताल एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा बन जाएगा, जिससे राज्य के दूरदराज के मरीजों को भी उच्च-स्तरीय इलाज प्राप्त होगा।

अस्पताल के उद्घाटन के साथ ही 277 स्वीकृत पदों पर नियुक्तियां होंगी, जिनमें 113 प्रशासकीय, 134 कार्यालयीन और 30 पैरामेडिकल स्टाफ शामिल हैं। इस अस्पताल के शुरू होने से बिलासपुर के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।

ACB ने मारा बड़ा छापा, रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया RTE प्रभारी

छत्तीसगढ़ में उपद्रव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़े, देखें वीडियो

मरीजों को मिलेगा फायदा

शुक्रवार को कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह ने अस्पताल का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की। फिलहाल, कुछ विभागों की ओपीडी सेवा भी शुरू कर दी गई है, और विशेषज्ञों की भर्ती पूरी होने के बाद अन्य ओपीडी सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन बिलासपुर को स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई ऊंचाई पर ले जाने का काम करेगा, और यह पूरे छत्तीसगढ़ के मरीजों के लिए वरदान साबित होगा।

सीएम ने दिया दीपावली का तोहफा , महतारी वंदन के आज खाते में आएंगे पैसे

CG NEWS | Modi की गारंटी पूरी न होने से शिक्षक नाराज | सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Tags:
  • CG News
  • छत्तीसगढ़
  • Bilaspur News
  • बिलासपुर
  • bilaspur news in hindi
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news today
जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा

By Ramanand Tiwari

जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा
प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास

By Amresh Kushwaha

प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास
एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता

By Ramanand Tiwari

एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता
पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक

By Mukesh Sharma

पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक
मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?
मध्यप्रदेश में RTI के हजारों आवेदन अटके, 10 हजार 350 लोगों को अब तक नहीं मिली जानकारी, सरकारी जवाबदेही पर सवाल

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में RTI के हजारों आवेदन अटके, 10 हजार 350 लोगों को अब तक नहीं मिली जानकारी, सरकारी जवाबदेही पर सवाल
महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज

By VINAY VERMA

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज