PM मोदी ने लालकिले से कहा - बस्तर का नाम लेते नक्सलवाद याद आता था लेकिन अब...
Kanak Durga Jha | Aug 16, 2025, 09:39 IST
PM Modi said Red Fort Naxalism used to come to mind when Bastar mentioned
पीएम मोदी ने नक्सलवाद पर सरकार की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि कभी 125 जिलों में नक्सलवाद फैला हुआ था। अब यह घटकर 20 जिलों तक सीमित हो गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 79वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले की प्राचीर से की। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि यह महापर्व 140 करोड़ भारतीयों का पर्व है। यह सामूहिक उपलब्धियों और गर्व का पल है।
देश एकता की भावना से मजबूत हो रहा है। 'हर घर तिरंगा' अभियान पूरे देश में गूंज रहा है। भारत का संविधान हमें रास्ता दिखा रहा है। उन्होंने संविधान निर्माण में डॉ. राजेंद्र प्रसाद, बाबा साहेब आंबेडकर, पंडित नेहरू, सरदार पटेल, राधाकृष्णन और कत्यानी जैसी महिलाओं के योगदान को भी याद किया।
पीएम मोदी ने नक्सलवाद पर सरकार की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि कभी 125 जिलों में नक्सलवाद फैला हुआ था। अब यह घटकर 20 जिलों तक सीमित हो गया है। उन्होंने बस्तर का उदाहरण दिया, जो कभी माओवाद से प्रभावित था। अब वहां युवा ओलंपिक में भाग ले रहे हैं। जो क्षेत्र कभी रेड कॉरिडोर थे, वे अब विकास के ग्रीन कॉरिडोर बन रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ने उन क्षेत्रों में संविधान, कानून और विकास का तिरंगा फहराया है, जिन्हें नक्सलवादियों ने लाल रंग से रंग दिया था।
बस्तर और कोंडागांव कभी माओवादी उग्रवाद के गढ़ माने जाते थे, लेकिन हाल के वर्षों में हिंसा की घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है। लगभग पांच वर्षों में कोंडागांव में एकमात्र मुठभेड़ 16 अप्रैल को हुई थी, जब दो वरिष्ठ माओवादी कमांडरों को मार गिराया गया था।
2023 के विधानसभा चुनावों में भी दोनों जिलों में अच्छा मतदान हुआ - बस्तर में 84.6% और कोंडागांव में 81.7%। हाल के महीनों में प्रभावी नक्सल-विरोधी अभियानों के कारण वामपंथी उग्रवाद में उल्लेखनीय सकारात्मक परिणाम देखे हैं। सरकार लगातार यहां अब विकास कार्यों को बढ़ावा दे रही है। सरकारी योजनाओं से जो अब तक वंचित थे, उन्हें मुख्य धारा में लाने की कोशिश लगातार जारी है।
pm modi red fort speech | Red Fort स्वतंत्रता दिवस | छत्तीसगढ़ बस्तर न्यूज | छत्तीसगढ़ बस्तर नक्सली | छत्तीसगढ़ का बस्तर
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
देश एकता की भावना से मजबूत हो रहा है। 'हर घर तिरंगा' अभियान पूरे देश में गूंज रहा है। भारत का संविधान हमें रास्ता दिखा रहा है। उन्होंने संविधान निर्माण में डॉ. राजेंद्र प्रसाद, बाबा साहेब आंबेडकर, पंडित नेहरू, सरदार पटेल, राधाकृष्णन और कत्यानी जैसी महिलाओं के योगदान को भी याद किया।
माओवाद का भी किया जिक्र
किस रेड कॉरिडोर की बात कर रहे पीएम? कभी माओवादी उग्रवाद के उदय का पर्याय रहे बस्तर और कोंडागांव को हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वामपंथी उग्रवाद प्रभावित जिलों की सूची से हटा दिया है। इसे छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है। माओवादी महासचिव बसवराजू की 27 अन्य माओवादियों के साथ गोली मारकर हत्या के कुछ समय बाद ही यह कदम उठाया गया है। बस्तर कम से कम 25 वर्षों से वामपंथी उग्रवाद प्रभावित जिलों की सूची में था।
कैसे बना यह ग्रीन कॉरिडोर?
2023 के विधानसभा चुनावों में भी दोनों जिलों में अच्छा मतदान हुआ - बस्तर में 84.6% और कोंडागांव में 81.7%। हाल के महीनों में प्रभावी नक्सल-विरोधी अभियानों के कारण वामपंथी उग्रवाद में उल्लेखनीय सकारात्मक परिणाम देखे हैं। सरकार लगातार यहां अब विकास कार्यों को बढ़ावा दे रही है। सरकारी योजनाओं से जो अब तक वंचित थे, उन्हें मुख्य धारा में लाने की कोशिश लगातार जारी है।
pm modi red fort speech | Red Fort स्वतंत्रता दिवस | छत्तीसगढ़ बस्तर न्यूज | छत्तीसगढ़ बस्तर नक्सली | छत्तीसगढ़ का बस्तर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari