सरगुजा में PM मोदी ने CM भूपेश पर कसा तंज, बोले- 30 टका कका..आपका काम पक्का

The Sootr CG | Nov 07, 2023, 24:00 IST
Share
सरगुजा में PM मोदी ने CM भूपेश पर कसा तंज, बोले- 30 टका कका..आपका काम पक्का
सरगुजा में PM मोदी ने CM भूपेश पर कसा तंज, बोले- 30 टका कका..आपका काम पक्का

सरगुजा में पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम भूपेश पर निशाना साधा।

AMBIKAPUR. छत्तीसगढ़ में तरफ पहले चरण की वोटिंग चल रही थी, तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तरी छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा संभाग के दतिमा मोड में आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी को जीत दिलाने की अपील कार्यकर्ताओं और जनता से कर रहे थे। इस दौरान पीएम मोदी ने एक बार फिर 30 टका काका और जारी रहेगा सट्टा की बात दोहराई। पीएम नरेंद्र मोदी ने जय जोहार करके सरगुजा वासियों का स्वागत किया, तो वहीं अपना जोहार घर-घर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से आग्रह भी किया। करीब 1 घंटे के कार्यक्रम के दौरान नरेंद्र मोदी ने जहां केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई, साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा।

पीएम मोदी ने सीएम भूपेश पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि 30 टका काका और जारी रहेगा। सट्टा महादेव ऐप से लेकर कोल स्कैम, ट्रांसफर उद्योग, के साथ-साथ पीएम आवास को रोकने को लेकर पीएम मोदी ने जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि मोदी है तो भरोसा है और यही भरोसा केंद्र के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राज्य में भी सरकार दिलाएगी। पीएम ने कहा कि जो वादा बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में किया है। उसे वह जल्द पूरा करेंगे। इस दौरान पीएम ने जनता से भूपेश सरकार को बदलने के लिए बीजेपी को वोट देने की अपील।

जनता से बीजेपी की सरकार बनाने की अपील

महिलाओं से लेकर युवाओं और प्रदेश को तरक्की की जिम्मेदारी नरेंद्र मोदी ने लेते हुए कहा कि जिस तरह से जनता का आशीर्वाद उन्हें मिला है तो वह सत्ता नहीं सेवक बनकर काम कर रहे हैं और आगे भी छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनते ही तेजी से विकास संभव हो सकेगा। ऐसे में साफ है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के जरिए बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार कर आने वाले चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की कवायद में जुटी है। ऐसे में देखना होगा कि नरेंद्र मोदी की सभा के जरिए सरगुजा और छत्तीसगढ़ में इसका कितना असर नजर आता है।

सरगुजा संभाग में 14 विधानसभा सीटें हैं और सभी में कांग्रेस का कब्जा है, यही कारण है कि देश के पीएम मोदी ने आम सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की। इस दौरान पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता से सरगुजा संभाग के बीजेपी प्रत्याशियों को सभी को जीत दिलाने की अपील की।

Tags:
  • Chhattisgarh Assembly Elections
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
  • PM Modi's meeting in Surguja
  • PM Modi targeted CM Bhupesh
  • appealed to the public to vote for BJP
  • Ambikapur News
  • सरगुजा में पीएम मोदी की सभा
  • पीएम मोदी ने सीएम भूपेश पर साधा निशाना
  • जनता से बीजेपी को वोट देने की अपील
  • अंबिकापुर न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा