लॉरेंस बिश्नोई का करीबी गैंगस्टर आया रायपुर, इन पर की थी फायरिंग

Kanak Durga Jha | Updated:
Share
Police brought gangster close Lawrence Bishnoi Raipur
Police brought gangster close Lawrence Bishnoi Raipur

Lawrence Bishnoi Terror In CG : लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गैंगस्टर को रायपुर लाया गया है। दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई का करीबी गैंगस्टर अमन साव झारखंड के जेल में बंद था।

Lawrence Bishnoi Terror In Chhattisgarh : लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गैंगस्टर को रायपुर लाया गया है। दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई का करीबी गैंगस्टर अमन साव झारखंड के जेल में बंद था। पुलिस ने झारखंड की जेल से अमन साव को कार्रवाई के लिए रायपुर लाया है। बता दें कि अमन साव पर बड़े कारोबारी प्रहलाद राय अग्रवाल पर गोली चलाने का आरोप है। अमन साव के गैंग के गुर्गों ने कारोबारी प्रहलाद राय अग्रवाल पर गोली चलाई थी।


गोलीकांड में अब तक कई लोग गिरफ्तार

कारोबारी प्रहलाद राय अग्रवाल पर गोली चलाने के आरोप में अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई का भी नाम सामने आया है। प्रहलाद राय अग्रवाल का तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पीआरए कंस्ट्रक्शन का व्यापार है। कारोबारी प्रहलाद राय अग्रवाल पर गोली चलाने के आरोप में रायपुर पुलिस ने अब तक छह आरोपियों को पकड़ा है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी झारखंड और हरियाणा से हुई है। कारोबारी पर हमले का प्लान बनाने वाला भी इन आरोपियों में शामिल है।


झारखंड जेल से अमन साव को लाया गया रायपुर

गोलीकांड मामले में पूछताछ करने के लिए प्रोटेक्शन वारंट पर अमन साव को लाया गया है। बता दें कि अमन साव को रायपुर प्रोटेक्शन वारंट में लाने पर रायपुर पुलिस को पांचवीं बार में इजाजत मिली है। रायपुर पुलिस के अधिकारी इससे पहले चार बार प्रोटेक्शन वारंट पर अमन साव को रायपुर लाने की मांग कर चुके थे, लेकिन हर बार झारखंड पुलिस मना कर देती थी।

ये खबर भी पढ़िए... नक्सली बोले - फोर्स ने 17 साथियों को जिंदा पकड़ लिया था, फिर गोली मारी

कौन है अमन साव

अमन साव लॉरेंस बिश्नोई का सबसे करीबी गैंगस्टर है। अमन साव 17 साल की उम्र में ही गैंगस्टर की दुनिया का हिस्सा बन गया था। नाबालिग अवस्था से लेकर अब तक अमन साव के खिलाफ अलग-अलग राज्य के थाने में 50 से अधिक अपराध दर्ज हैं। बता दें कि अमन साव ने 9 मई 2023 को एनटीपीसी कोल परियोजना की आउटसोर्स कंपनी ‘ऋत्विक’ के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर शरद कुमार की हत्या करवा दी थी।



FAQ

  1. अमन साव को क्यों रायपुर लाया गया है?
    अमन साव को रायपुर पूछताछ के लिए प्रोटेक्शन वारंट के तहत लाया गया है। उसे कारोबारी प्रहलाद राय अग्रवाल पर गोली चलाने के आरोप में पूछताछ की आवश्यकता है।
  2. प्रहलाद राय अग्रवाल पर हमला करने के मामले में अब तक कितने लोग गिरफ्तार हो चुके हैं?
    प्रहलाद राय अग्रवाल पर गोली चलाने के आरोप में अब तक रायपुर पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां झारखंड और हरियाणा से की गई हैं।
  3. अमन साव के खिलाफ कई अपराध दर्ज?
    अमन साव पर 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, और वह 17 साल की उम्र से गैंगस्टर की दुनिया का हिस्सा है। उसके खिलाफ गंभीर आरोप हैं, जैसे कि एनटीपीसी कोल परियोजना के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर शरद कुमार की हत्या और गिरिडीह जेल के जेलर पर फायरिंग।
The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • Gangster Lawrence Bishnoi gang
  • Chhattisgarh
  • Raipur
  • Lawrence Bishnoi
  • लॉरेंस बिश्नोई
  • gangster Lawrence Bishnoi
  • कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई
  • लॉरेंस बिश्नोई और अमन गैंग
  • लॉरेंस बिश्नोई और अमन गैंग के शूटर्स
  • Lawrence Bishnoi and Aman gang shooters
गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति

By Sandeep Kumar

गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति
CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
उद्योग के लिए मिली जमीन पर होटल बनाने की थी तैयारी, हाईकोर्ट ने दिया झटका, अब सरकार के पास ही रहेगी 271 एकड़ जमीन

By Mukesh Sharma

उद्योग के लिए मिली जमीन पर होटल बनाने की थी तैयारी, हाईकोर्ट ने दिया झटका, अब सरकार के पास ही रहेगी 271 एकड़ जमीन
CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच

By Umeshwari Baghel

CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच
बाबा बागेश्वर पर नरम पड़े बाबा रामदेव, बोले- छोटे भाई और शिष्य जैसे हैं, हमारी डांट को उन्होंने प्यार माना

By Sandeep Kumar

बाबा बागेश्वर पर नरम पड़े बाबा रामदेव, बोले- छोटे भाई और शिष्य जैसे हैं, हमारी डांट को उन्होंने प्यार माना
जनवरी में प्री-बोर्ड, फरवरी में बोर्ड! आखिर कब तैयारी करेंगे छात्र, MP बोर्ड के परीक्षा शेड्यूल पर उठे सवाल

By Arohi Raj

जनवरी में प्री-बोर्ड, फरवरी में बोर्ड! आखिर कब तैयारी करेंगे छात्र, MP बोर्ड के परीक्षा शेड्यूल पर उठे सवाल
महादेव सट्टा कांड: वकील हिमांशु की 60 करोड़ की कथित डील, क्या ED-CBI अफसरों और जजों तक जुड़े हैं तार?

By Umeshwari Baghel

महादेव सट्टा कांड: वकील हिमांशु की 60 करोड़ की कथित डील, क्या ED-CBI अफसरों और जजों तक जुड़े हैं तार?