कोरबा ट्रिपल मर्डर केस: पैसों के लालच में तीन की हत्या, कोरबा में तांत्रिक ने रची खौ़फनाक साजिश
Sanjay Dhiman | Dec 14, 2025, 18:45 IST
Photograph: (the sootr)
कोरबा में कबाड़ कारोबारी अशरफ मेमन समेत तीन लोगों की हत्या का सनसनीखेज खुलासा। 5 लाख को तंत्र-मंत्र से 2.5 करोड़ बनाने के लालच में बिलासपुर के तांत्रिक आशीष दास ने हत्याओं को अंजाम दिया। इन हत्याओं के लिए अनोखा तरीका अपनाया गया।
KORBA. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर लोगों की रूह कांप उठी है। यह कहानी है लालच और अंधविश्वास के एक खतरनाक मेल की, जिसने तीन बेगुनाह जानें ले लीं। पुलिस ने इस ट्रिपल मर्डर केस का पर्दाफाश करते हुए बिलासपुर के तांत्रिक आशीष दास सहित छह आरोपियों को पकड़ा है।
मामला पैसों के लालच से जुड़ा है। तंत्र-मंत्र की आड़ में कबाड़ कारोबारी अशरफ मेमन, नीतीश रात्रे और सुरेश साहू की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस साजिश का मास्टरमाइंड तांत्रिक आशीष दास था। उसने दावा किया था कि वह पांच लाख रुपए को ढाई करोड़ रुपए में बदल देगा।
कोरबा जिले के बिलासपुर का एक तांत्रिक आशीष दास और उसके पांच साथी मिलकर इस अपराध को अंजाम दिया। आशीष दास ने अपने साथियों के साथ मिलकर यह साजिश रची थी। उसने दावा किया था कि वह तंत्र-मंत्र से 5 लाख रुपए को ढाई करोड़ बना सकता है। पैसों की लालच में यह तीनों फंस गए,जिन्हें मौत के घाट उतार दिया गया।
यह खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र: पहले दिन कांग्रेस ने किया बहिष्कार,अपनों ने ही घेरा सरकार को
छत्तीसगढ़ में नए तरीके से काम करेंगे कमिश्नर और कलेक्टर, विभागों को भी सरकार का नया आदेश
हत्या का तरीका वीभत्स और चौंकाने वाला था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने एक बंद कमरे को अंजाम देने के लिए चुना था। कमरे की दीवार में एक छोटा सा छेद बनाया गया था। बाहर खड़े साथी आरोपी इस छेद से नायलॉन की रस्सी डालते थे।
सबसे पहले, नीतीश रात्रे को कमरे के अंदर बुलाया गया। उसे भरोसा दिलाया गया कि अब उसका पैसा कई गुना होने वाला है। जैसे ही वह ज़मीन पर बैठा, तंत्र-मंत्र का नाटक शुरू हुआ। अचानक उसके मुंह में नींबू ठूंस दिया गया, ताकि वह चीख न सके। गले में रस्सी डालकर बाहर खड़े आरोपियों ने ज़ोर से खींच दिया। कुछ ही पलों में नितेश की सांसें थम गईं।
ठीक इसी तरह, फिर अशरफ मेमन और उसके बाद सुरेश साहू को अंदर बुलाया गया। दोनों को भी वही झूठा दिलासा दिया गया और उसी भयानक तरीके से नींबू मुंह में डालकर रस्सी से गला घोंट दिया गया।
जब अशरफ मेमन काफी देर तक बाहर नहीं निकले, तब उनके बेटे ने कमरे का दरवाजा खोला। अंदर तीनों को मृत पाया गया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आशीष दास समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इन आरोपियों से नायलॉन रस्सी, तंत्र-मंत्र की सामग्री, मोबाइल फोन, बाइक, स्कूटी, और पांच लाख रुपए नकद जब्त किए।
मृतक सुरेश साहू की पत्नी ने पुलिस को बताया कि संजय साहू कई दिनों से उनके पति पर पैसे के लिए दबाव बना रहा था। पुलिस ने मामले में तांत्रिक आशीष दास, राजेन्द्र जोगी, केशव सूर्यवंशी, अश्वनी कुर्रे, संजय साहू और भागवत प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया।
यह खबरें भी पढ़ें...
मजदूरों के बच्चों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की खास पहल, विशेष शिक्षा सहायता योजना में ऐसे करें आवेदन
सिंहासन छत्तीसी : छत्तीसगढ़ से एमपी तक पुलिस अफसरों के प्रेम के चर्चे, ब्लैकमेलिंग तक पहुंचे प्यार में हुए खर्चे
कोरबा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि इस हत्या का मुख्य कारण पैसों की लालच था। तांत्रिक और उसके साथी तंत्र-मंत्र से पैसों की बढ़ोतरी का झांसा देकर लोगों की जान ले रहे थे। सभी आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं और कोर्ट में पेश किए गए हैं।
मामला पैसों के लालच से जुड़ा है। तंत्र-मंत्र की आड़ में कबाड़ कारोबारी अशरफ मेमन, नीतीश रात्रे और सुरेश साहू की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस साजिश का मास्टरमाइंड तांत्रिक आशीष दास था। उसने दावा किया था कि वह पांच लाख रुपए को ढाई करोड़ रुपए में बदल देगा।
मर्डर की साजिश का असली कारण
यह खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र: पहले दिन कांग्रेस ने किया बहिष्कार,अपनों ने ही घेरा सरकार को
छत्तीसगढ़ में नए तरीके से काम करेंगे कमिश्नर और कलेक्टर, विभागों को भी सरकार का नया आदेश
कोरबा ट्रिपल मर्डर को ऐसे समझें इनशार्ट में
|
मुंह में नींबू, गले में फंदा: हत्या का भयानक तरीका
सबसे पहले, नीतीश रात्रे को कमरे के अंदर बुलाया गया। उसे भरोसा दिलाया गया कि अब उसका पैसा कई गुना होने वाला है। जैसे ही वह ज़मीन पर बैठा, तंत्र-मंत्र का नाटक शुरू हुआ। अचानक उसके मुंह में नींबू ठूंस दिया गया, ताकि वह चीख न सके। गले में रस्सी डालकर बाहर खड़े आरोपियों ने ज़ोर से खींच दिया। कुछ ही पलों में नितेश की सांसें थम गईं।
ठीक इसी तरह, फिर अशरफ मेमन और उसके बाद सुरेश साहू को अंदर बुलाया गया। दोनों को भी वही झूठा दिलासा दिया गया और उसी भयानक तरीके से नींबू मुंह में डालकर रस्सी से गला घोंट दिया गया।
बेटे ने खोला राज, पुलिस ने धर-दबोचा
मृतक सुरेश साहू की पत्नी ने पुलिस को बताया कि संजय साहू कई दिनों से उनके पति पर पैसे के लिए दबाव बना रहा था। पुलिस ने मामले में तांत्रिक आशीष दास, राजेन्द्र जोगी, केशव सूर्यवंशी, अश्वनी कुर्रे, संजय साहू और भागवत प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया।
यह खबरें भी पढ़ें...
मजदूरों के बच्चों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की खास पहल, विशेष शिक्षा सहायता योजना में ऐसे करें आवेदन
सिंहासन छत्तीसी : छत्तीसगढ़ से एमपी तक पुलिस अफसरों के प्रेम के चर्चे, ब्लैकमेलिंग तक पहुंचे प्यार में हुए खर्चे
पुलिस का बयान
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari