छत्तीसगढ़ में गरीबी पर सियासत...देश में 13.5 करोड़ तो प्रदेश में 40 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर, बीजेपी-कांग्रेस में श्रेय लेने की होड़

The Sootr CG | Sept 22, 2023, 24:00 IST
Share
छत्तीसगढ़ में गरीबी पर सियासत...देश में 13.5 करोड़ तो प्रदेश में 40 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर, बीजेपी-कांग्रेस में श्रेय लेने की होड़
छत्तीसगढ़ में गरीबी पर सियासत...देश में 13.5 करोड़ तो प्रदेश में 40 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर, बीजेपी-कांग्रेस में श्रेय लेने की होड़

नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 5 साल में देश में 13.5 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर हो गए हैं। इसको लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस और बीजेपी में श्रेय लेने की स्पर्धा शुरू हो चुकी है।

RAIPUR. नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 5 साल में देश में 13.5 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर हो गए हैं। इसको लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस और बीजेपी में श्रेय लेने की स्पर्धा शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं की वजह से केवल छत्तीसगढ़ में ही 40 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर हो चुके हैं। प्रदेश सरकार इसको लेकर पूरे प्रदेश में बड़े-बड़े होल्डिंग लगाकर प्रचार-प्रसार भी कर रही है तो वहीं बीजेपी इसको लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सरकार पर तंज कस रही है ।

बीजापुर में गरीबी 8.52 प्रतिशत बढ़ी

बीजेपी के नेताओं का कहना है कि हर बार की तरह इस मामले में भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। इस संबंध में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री जी आपने 40 लाख लोगों को गरीबी रेखा से नीचे निकालने के नाम पर करोड़ों का विज्ञापन दिया है, उसी रिपोर्ट में बीजापुर में गरीबी 8.52% बढ़ी है, ये भी लिखा है। PIB के अनुसार देश में गरीबी घटने का मुख्य कारण प्रधानमंत्री उज्ज्वला और जनधन योजना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्रेय लेने की राजनीति से बाहर जाएं।

ये भी पढ़ें...

न कोई नियम ना कायदा, नेताओं के स्वागत का JCB वाला ट्रेंड कहीं जानलेवा न बन जाए

'गरीबी मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण घटी'

इस पर बीजेपी के प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने कहा कि देश में गरीबी मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के कारण घटी है। छत्तीसगढ़ भी देश के अंदर है, लेकिन मुख्यमंत्री हमेशा की तरह श्रेय लेने की कोशिश कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ में जनता के लिए कुछ करें, इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाए तो कुछ असर होगा।

'बताएं जनधन खातों में कितना पैसा है'

इस पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पलटवार करते हुए कहा कि केंद्र की योजनाओं से गरीबी में कमी नहीं हुई, भूपेश सरकार की नीतियों के कारण गरीबी में कमी आई है। अजय चंद्राकर बहुत गलत बात करते हैं। सिलेंडर का दाम बढ़ने से लोगों की समस्या बढ़ी है। अजय चंद्राकर बताएं जनधन खातों में कितना पैसा है?

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • CM Bhupesh Baghel
  • सीएम भूपेश बघेल
  • BJP Chhattisgarh
  • बीजेपी छत्तीसगढ़
  • Competition to take credit for reducing poverty in Chhattisgarh
  • take 40 lakh rupees out of poverty line in CG
  • छत्तीसगढ़ में गरीबी कम होने का श्रेय लेने होड़
  • सीजी में 40 लाख लो गरीबी रेखा से बाहर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा