अरुण साव बोले- बिरजू तारम की हत्या टारगेट किलिंग, गुंडाराज को संरक्षण दे रही सरकार, कांग्रेस ने किया पलटवार
The Sootr CG | Oct 21, 2023, 24:00 IST
अरुण साव बोले- बिरजू तारम की हत्या टारगेट किलिंग, गुंडाराज को संरक्षण दे रही सरकार, कांग्रेस ने किया पलटवार
बीजेपी नेता बिरजू तारम की हत्या को प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने टारगेट किलिंग करार दिया है।
RAIPUR. छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी के बीच मोहला मानपुर में बीजेपी नेता बिरजू तारम की हत्या पर सियासत तेज हो गई है। पार्टी नेता की हत्या के बाद बीजेपी ने आक्रामक रुख अपना लिया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने इसे टारगेट किलिंग करार दिया है। अरुण साव का कहना है कि कार्यकर्ताओं की शहादत व्यर्थ नहीं जाने देंगें। वहीं कांग्रेस ने बीजेपी के आरोपों पर पलटवार किया है। कांग्रेस ने हत्या को माओवादी घटना बताते हुए कहा कि बीजेपी इसे राजनीतिक फायदे के लिए टारगेट किलिंग नाम दे रही हैं।
गुंडाराज को संरक्षण दे रही कांग्रेस सरकार
मामले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये सरकार गुंडाराज को संरक्षण दे रही और आने वाले समय में सरकार को उखाड़ फेकेंगे और राज्य में शांति और कानून का राज कायम करेंगे। बीजेपी प्रवक्ता केदार गुप्ता का कहना है कि छत्तीसगढ़ में टारगेट किलिंग के साथ साथ सुपारी किलिंग शुरू हो गई है। बीजेपी नेता की हत्या कर दी गई, कांग्रेस इस हत्या से दो संदेश देना चाहती है एक धर्मांतरण हो रहा उसके साथ कांग्रेस खड़ी है और जो इसे रोकने प्रयास कर रहा उसकी हत्या की जाएगी।
बीजेपी पर कांग्रेस का पलटवार
बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला का कहना है कि बीजेपी लाश के नाम पर राजनीति कर रही है। मोहला की घटना एक माओवादी घटना है, बीजेपी इसे राजनीतिक फायदे के लिए टारगेट किलिंग नाम दे रही हैं, जबकी टारगेट किलिंग झीरम घटना थी, जहां पर नाम पूछ-पूछ कर हत्या की गई थी।
नक्सलियों ने की बीजेपी नेता बिरजू तारम की हत्या
बता दें कि मोहला मानपुर के औंधी थाना क्षेत्र के ग्राम सारखेड़ा में शुक्रवार को नक्सलियों ने एक बीजेपी नेता बिरजू तारम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बीजेपी नेता मोहला में आयोजित पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की चुनावी सभा में शामिल होकर लौटे थे। इस दौरान देर शाम गांव में दुर्गा पंडाल में पूजा कर घर लौट बिरजू तरम की हथियारबंद नक्सलियों ने हत्या कर दी। बिरजू तारम क्षेत्र के एक बड़े हिंदुत्ववादी नेता थे। बिरजू तारम मोहला मानपुर विधान सभा क्षेत्र के आदिवासी नेता एवं बीजेपी शक्ति केन्द्र के संयोजक थे।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari