पॉवर कुर्सी में नहीं, उस पर बैठने वाले में होती है... नए मंत्री के वीडियो से मची हलचल

Kanak Durga Jha | Aug 22, 2025, 09:51 IST
Share
power not chair but person sitting on it new minister video causes stir
power not chair but person sitting on it new minister video causes stir

वीडियो में खुशवंत साहेब मूंछों पर ताव देते हुए कहते नजर आ रहे हैं— “पॉवर कुर्सी में नहीं, उस पर बैठने वाले में होती है और जो कुर्सी पर बैठा है, वही पूरा पावर हाउस है।”

छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही में शपथ लेने वाले मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह साउथ की एक फिल्म का डायलॉग बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए तंज कसा— “भाजपा के नए मंत्री की तरफ से पुराने मंत्रियों को प्यार भरा संदेश”।

पॉवर कुर्सी में नहीं, उस पर बैठने वाले में होती है - खुशवंत साहेब

दरअसल वीडियो में खुशवंत साहेब मूंछों पर ताव देते हुए कहते नजर आ रहे हैं— “पॉवर कुर्सी में नहीं, उस पर बैठने वाले में होती है और जो कुर्सी पर बैठा है, वही पूरा पावर हाउस है।” यह वीडियो वायरल होते ही सियासी हलकों में बहस छिड़ गई।

कांग्रेस के आरोपों पर मंत्री खुशवंत ने सफाई दी कि यह वीडियो पांच साल पुराना है और इसे दुर्भावनावश शपथ ग्रहण के तुरंत बाद वायरल किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस तरह की ओछी राजनीति कर रही है। मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने पांच साल तक सतनामी समाज का अपमान किया, जबकि भाजपा समाज को सम्मान और पद दे रही है।

वीडियो से सियासी सरगर्मी तेज खुशवंत का कहना है कि कांग्रेस नेताओं को समाजहित में उठाए गए कदम हजम नहीं हो रहे हैं, इसलिए वे पुराने वीडियो को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। उनके मुताबिक यह वीडियो आज का नहीं, बल्कि बीते समय का है और इसे संदर्भ से हटकर फैलाया जा रहा है।

5 बिंदुओं में समझें पूरी खबर

- छत्तीसगढ़ मंत्री गुरु खुशवंत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

- वीडियो में साउथ फिल्म का डायलॉग बोलते हुए नजर आए।

- कांग्रेस ने पोस्ट कर भाजपा पर साधा निशाना।

- खुशवंत बोले – वीडियो 5 साल पुराना है।

- भाजपा ने कांग्रेस पर समाज का अपमान करने का लगाया आरोप।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ इसे हास्य का विषय बता रहे हैं तो कुछ इसे गंभीर राजनीतिक संदेश मान रहे हैं। फिलहाल यह मामला छत्तीसगढ़ की राजनीति में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

CG Congress | मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का वीडियो वायरल | cg political news | CG Politics | Chhattisgarh politics | Chhattisgarh Politics News | छत्तीसगढ़ सियासत गर्म

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Chhattisgarh politics
  • CG Congress
  • Chhattisgarh Politics News
  • CG Politics
  • cg political news
  • छत्तीसगढ़ सियासत गर्म
  • मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
  • मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का वीडियो वायरल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा