प्रदीप मिश्रा के शिवमहापुराण कथा आयोजन को जानिए क्यों नहीं मिली अनुमति

Marut raj | Jul 29, 2024, 11:45 IST
Share
Pradeep Mishra Shiva Mahapuran Chhattisgarh Lormi News the sootr
Pradeep Mishra Shiva Mahapuran Chhattisgarh Lormi News the sootr

स्थानीय प्रशासन की ओर से अनुमति के संबंध में 6 विभागों से अभिमत मांगा गया था। इस पर आपत्ति मिलने के बाद ही यह फैसला लिया गया है। 2 से 8 अगस्त तक लोरमी में यह आयोजन प्रस्तावित था।

रायपुर. पंडित प्रदीप मिश्रा के शिवमहापुराण कथा कार्यक्रम के लिए प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। आयोजन समिति की ओर से मांगी गई अनुमति लोरमी एसडीएम ने अस्वीकार कर दी है। वजह बताई गई है कि आयोजन समिति की ओर से पर्याप्त इंतजाम नहीं किया गया था।

छह विभागों से मांगी रिपोर्ट, तब लिया फैसला

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि स्थानीय प्रशासन की ओर से अनुमति के संबंध में 6 विभागों से अभिमत मांगा गया था। इस पर आपत्ति मिलने के बाद ही यह फैसला लिया गया है। 2 से 8 अगस्त तक लोरमी में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए समिति की ओर से अध्यक्ष अनिल सलूजा ने अनुमति मांगी थी।

प्रशासन ने दिया यह तर्क

प्रशासन की ओर से बताया गया है कि सभा स्थल अपेक्षित जनसमूह के हिसाब से बहुत ही कम है। पर्याप्त ड्रेनेज व्यवस्था नहीं होने के कारण डोम एरिया में पानी भराव होने हो सकता है। सभा स्थल पर कीचड़ होने एवं भगदड़ होने की आशंका है।

बारिश की वजह से आसपास के खेतों में पानी भराव रह सकता है, जिसकी वजह से बिजली संबंधी कनेक्शन देना खतरे भरा होगा। 30 से 40 हजार श्रध्दालु रात को पंडाल में ही रुकेंगे। चूंकि, लोरमी क्षेत्र में अभी फेल्सीफेरम मलेरिया के केस निकल रहे हैं। ऐसे में बिना सुरक्षा के सोने पर मलेरिया का खतरा हो सकता है।

Tags:
  • एमपी प्रदीप मिश्रा कथा विवाद
  • पंडित प्रदीप मिश्रा का बयान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा