नया रायपुर में पं. प्रदीप मिश्रा की कथा कल से, इन रूट पर भारी वाहनों की नो एंट्री

Kanak Durga Jha | Aug 10, 2024, 15:14 IST
Share
Pradeep Mishra's story in Naya Raipur from tomorrow
Pradeep Mishra's story in Naya Raipur from tomorrow

बिलासपुर के लैलूंगा के बाद पं. पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा नया रायपुर में होने जा रही है। शिवमहापुराण कथा का आयोजन कल यानी 11 अगस्त से लेकर 16 अगस्त तक किया गया है।

बिलासपुर के लैलूंगा के बाद पं. पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा नया रायपुर में होने जा रही है। शिवमहापुराण कथा का आयोजन कल यानी 11 अगस्त से लेकर 16 अगस्त तक किया गया है। कथा को लेकर पुलिस ने रुट मैप जारी कर दिया है। बता दें कि पं. प्रदीप मिश्रा के शिवमहापुराण कथा में लाखों की संख्या में भक्तों का तांता लगा रहता है। भक्तों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए और श्रद्धलुओं को कथा में कोई परेशानी न हो, इसलिए पुलिस ने वाहनों के सुगम आवागमन के लिए रुट मैप जारी कर दिया है।

इन रूटों पर नो एंट्री

छह दिवसीय शिवमहापुराण की कथा में तीन रास्तों को बैन किया गया है। कथा में श्रद्धलुओं को कोई परेशानी न हो, इसलिए इन रूटों को बंद रखा गया है। इस रुट में 1. सेक्टर 30 आईडीटीआर ग्राम तेंदुआ से कार्यक्रम स्थल की ओर। 2. तामासिवनी-बिरबिरा-गनौद मार्ग में ग्राम बिरबिरा से गनौद की ओर। 3. नया रायपुर में ग्राम पलौद चौंक से ग्राम गनोद की ओर मार्ग शामिल है।

ये है पार्किंग व्यवस्था

1. राजिम-गरियाबंद की ओर से आने वाले श्रद्धालु गोबरा नयापारा से नवागांव होकर नया रायपुर मार्ग से ग्राम सुन्दरकेरा-खंडवा होते हुए बालकों अस्पताल के सामने से सेक्टर 29 और 30 होते हुए आई.डी.टी.आर.टर्निंग से ग्राम तेंदुआ होकर ग्राम पौंता से आगे स्थित तालाब पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर कार्यक्रम स्थल पर एंट्री करेंगे।

2. रायपुर के तेलीबांधा होकर आने वाले श्रद्धालु सेरीखेड़ी ब्रीज से होकर नया रायपुर मार्ग होते हुए विमानतल टर्निग-चीचा चौंक से ग्राम कयाबांधा-कोटराभाठा चौक होकर पुलिस मुख्यालय के सामने से ग्राम तांदुल स्थित पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क कर कार्यक्रम स्थल में एंट्री करेंगे।

3. आरंग की ओर से कथा में सम्मिलित होने आने वाले श्रद्धालु नयापारा-आरंग मार्ग से ग्राम तामासिवनी से ग्राम बिरबिरा होते हुए ग्राम खरखराडीह होकर गनौद पेट्रोल पम्प के बगल पार्किंग में गाड़ियों को खड़ी कर कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।

4. मंदिर हसौद की ओर से आने वाले लोग ग्राम पलौद से प्रवेश कर कलिंगा युनिवर्सिटी से आगे बढ़कर शास.उच्च.मा.शाला गनौद पार्किग में अपने वाहन पार्क करेंगे।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ के खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश के खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश-दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • CG News
  • Pradeep Mishra
  • Pandit Pradeep Mishra
  • kathaavaachak  Pandit Pradeep Mishra
  • cg news in hindi
  • kubreshwar dham pandit pradeep mishra
  • pandit pradeep mishra ji katha
  • cg news update
  • cg news hindi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा