प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत गॉगल्स पहनकर करने वाले इस IAS officer की हो गई घर वापसी

Marut raj | Sept 03, 2024, 23:52 IST
Share
Prime Minister Narendra Modi Jagdalpur Collector Amit Kataria Welcome Colourful Dress Goggles the sootr
Prime Minister Narendra Modi Jagdalpur Collector Amit Kataria Welcome Colourful Dress Goggles the sootr

बीते 8 महीने में अमित कटारिया को मिलाकर पांच IAS अफसर छत्तीसगढ़ लौट चुके हैं। चर्चा है कि IAS अफसर डॉ. रोहित यादव और IAS रजत कुमार भी जल्द छत्तीसगढ़ वापस लौटेंगे।

रायपुर. जगदलपुर कलेक्टर रहते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत कलरफुल ड्रेस और गॉगल्स पहनकर करने पर चर्चा में आए IAS अफसर की छत्तीसगढ़ में वापसी हो गई है। दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर गए आईएएस अमित कटारिया ने मंगलवार को महानदी भवन में ज्वॉइनिंग दे दी।

उल्लेखनीय है कि मोदी की अगुवानी करते हुए उनसे हाथ मिलाकर कटारिया सुर्खियों में आ गए थे। तब की राज्य सरकार ने उन्हें नोटिस भी थमाया था, लेकिन बाद में मामला खत्म कर दिया गया था।

परिवार का प्रॉपर्टी का कारोबार

छत्तीसगढ़ कैडर के 2004 बैच के अफसर कटारिया का जन्म 15 अक्टूबर 1979 को हरियाणा के गुरुग्राम में हुआ था। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से इलेक्ट्रॉनिक्स में बीटेक किया है।

उनके भाई बिजनेसमैन हैं। उनका पारिवारिक बिजनेस काफी बड़ा बताया जाता है। कटारिया के परिवार का दिल्ली, गुरुग्राम के आस पास रियल स्टेट का कारोबार है। उनके परिवार का शॉपिंग मॉल और कॉम्प्लेक्स भी बताया जाता है।

सात साल रहे प्रदेश से बाहर

कटारिया 2017 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। करीब 7 साल से वे छत्तीसगढ़ से बाहर थे। ज्ञात हो कि प्रतिनियुक्ति पूरी होने के बाद छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अफसरों का वापस लौटना शुरू हो गया है।

बीते 8 महीने में अमित कटारिया को मिलाकर 5 IAS अफसर छत्तीसगढ़ लौट चुके हैं। बताया जा रहा है कि IAS डॉ. रोहित यादव और IAS रजत कुमार भी जल्द छत्तीसगढ़ वापस लौटेंगे।

Tags:
  • PM Narendra Modi
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • CG News
  • cg news hindi
  • IAS Amit Kataria
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा