छत्तीसगढ़ में पांचवीं-आठवीं की केंद्रीकृत परीक्षा में निजी स्कूलों को नहीं मिलेगी छूट
Krishna Kumar Sikander | Jun 30, 2025, 15:16 IST
Private schools will not get exemption the sootr
छत्तीसगढ़ के निजी स्कूलों को शैक्षणिक सत्र 2025-26 से पांचवीं और आठवीं कक्षा की केंद्रीकृत परीक्षा में अनिवार्य रूप से भाग लेना होगा। जिला शिक्षा कार्यालय ने सत्र की शुरुआत में ही इस संबंध में स्पष्ट आदेश जारी कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में शिक्षा को नई उड़ान, 100 करोड़ की लागत से बिलासपुर बनेगा एजुकेशनल हब
पिछले सत्र (2024-25) में केंद्रीकृत परीक्षा की शुरुआत की गई थी, लेकिन निजी स्कूलों ने इसका विरोध करते हुए कोर्ट का रुख किया था। उनका तर्क था कि सत्र शुरू होने से पहले परीक्षा की जानकारी नहीं दी गई, जिसके कारण छात्रों की तैयारी अपर्याप्त रही। कोर्ट ने निजी स्कूलों को छूट देते हुए उन्हें अपनी इच्छा से परीक्षा आयोजित करने या केंद्रीकृत परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी थी।
ये खबर भी पढ़ें... CGPSC की परीक्षाओं में नया नियम लागू | बिना ई केवाईसी नहीं चलेगा काम !
नतीजतन, कुछ ही निजी स्कूलों ने जिला स्तर की केंद्रीकृत परीक्षा में हिस्सा लिया था। इस बार ऐसी स्थिति से बचने के लिए शिक्षा विभाग ने पहले ही आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि सभी निजी और शासकीय अनुदान प्राप्त स्कूलों के लिए सत्रांत में होने वाली केंद्रीकृत परीक्षा अनिवार्य होगी।
ये खबर भी पढ़ें... बस्तर... कभी गोलियों की गूंज थी जहां, अब स्कूलों की घंटी बज रही वहां
पिछले सत्र में यह व्यवस्था थी कि पांचवीं और आठवीं के छात्र यदि केंद्रीकृत परीक्षा में अनुत्तीर्ण होते हैं, तब भी उन्हें अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा। हालांकि, नए सत्र के लिए उत्तीर्ण-अनुत्तीर्ण की नीति को लेकर अभी कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं।
ये खबर भी पढ़ें... एडमिशन स्कूल में, पढाई कोचिंग में, डमी स्कूलों की व्यवस्था ने बढ़ा दिया छोटे बच्चों की कोचिंग का मर्ज
कई निजी स्कूलों ने छत्तीसगढ़ बोर्ड (सीजी बोर्ड) से मान्यता लेने के बावजूद सीबीएसई पाठ्यक्रम पढ़ाया था। पिछले सत्र में केंद्रीकृत परीक्षा की घोषणा के बाद ऐसे स्कूलों ने अभिभावकों को ऐन वक्त पर सीजी बोर्ड पाठ्यक्रम के आधार पर परीक्षा की सूचना दी, जिसका अभिभावकों ने विरोध किया और जिला शिक्षा कार्यालय में शिकायतें दर्ज की गईं। अब केंद्रीकृत परीक्षा अनिवार्य होने के कारण सीजी बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों को इसी पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई करानी होगी। जिला शिक्षा कार्यालय का यह कदम शिक्षा में गुणवत्ता को बढ़ावा देने और एकरूपता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
छत्तीसगढ़ पांचवीं आठवीं परीक्षा | निजी स्कूल केंद्रीकृत परीक्षा | छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग | केंद्रीकृत परीक्षा छत्तीसगढ़ | Chhattisgarh 5th 8th Exam | Private School Centralized Exam | Chhattisgarh Education Department | CG Board Syllabus | Centralized Exam Chhattisgarh
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में शिक्षा को नई उड़ान, 100 करोड़ की लागत से बिलासपुर बनेगा एजुकेशनल हब
निजी स्कूलों ने किया था विरोध
ये खबर भी पढ़ें... CGPSC की परीक्षाओं में नया नियम लागू | बिना ई केवाईसी नहीं चलेगा काम !
नतीजतन, कुछ ही निजी स्कूलों ने जिला स्तर की केंद्रीकृत परीक्षा में हिस्सा लिया था। इस बार ऐसी स्थिति से बचने के लिए शिक्षा विभाग ने पहले ही आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि सभी निजी और शासकीय अनुदान प्राप्त स्कूलों के लिए सत्रांत में होने वाली केंद्रीकृत परीक्षा अनिवार्य होगी।
ये खबर भी पढ़ें... बस्तर... कभी गोलियों की गूंज थी जहां, अब स्कूलों की घंटी बज रही वहां
पास-फेल की स्थिति अस्पष्ट
ये खबर भी पढ़ें... एडमिशन स्कूल में, पढाई कोचिंग में, डमी स्कूलों की व्यवस्था ने बढ़ा दिया छोटे बच्चों की कोचिंग का मर्ज
छग बोर्ड के पाठ्यक्रम पर जोर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
छत्तीसगढ़ पांचवीं आठवीं परीक्षा | निजी स्कूल केंद्रीकृत परीक्षा | छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग | केंद्रीकृत परीक्षा छत्तीसगढ़ | Chhattisgarh 5th 8th Exam | Private School Centralized Exam | Chhattisgarh Education Department | CG Board Syllabus | Centralized Exam Chhattisgarh
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari