धमतरी में प्रियंका गांधी बोलीं- छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे किसान, फालतू कामों में पैसे खर्च कर रहे पीएम मोदी

The Sootr CG | Nov 07, 2023, 24:00 IST
Share
धमतरी में प्रियंका गांधी बोलीं- छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे किसान, फालतू कामों में पैसे खर्च कर रहे पीएम मोदी
धमतरी में प्रियंका गांधी बोलीं- छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे किसान, फालतू कामों में पैसे खर्च कर रहे पीएम मोदी

धमतरी में प्रियंका गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसान बढ़ रहे हैं और पीएम मोदी फालतू कामों में पैसे खर्च कर रहे हैं।

DHAMTARI. धमतरी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला था और कई प्रकार के घोटाले के आरोप लगाए थे। वहीं आज धमतरी में ही कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी के खिलाफ जमकर हमला बोला और राज्य में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

एक मंच पर तीनों प्रत्याशी

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार जोरो से चल रहा है। वहीं बीजेपी और कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक अपने अपने प्रत्याशियों के लिए जनसभा और प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा धमतरी जिले के कुरुद विधानसभा पहुंची थीं। यहां धमतरी, कुरुद और सिहावा विधानसभा से कांग्रेस के तीनों प्रत्याशी मंच पर मौजूद थे।

प्रियंका का पीएम मोदी पर निशाना

प्रियंका गांधी ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और राहुल गांधी के मार्ग पर चलते हुए कहा कि केन्द्र सरकार को अडानी और अंबानी चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि अडानी और अंबानी कुछ बनाते नहीं, ये दोनों सिर्फ देश की संपत्ति को लूटने का काम कर रहे हैं। साथ ही देश का विकास छोड़ पीएम मोदी लाखों करोड़ों रुपए सिर्फ फालतू कामों पर खर्च कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए..

सरगुजा में पीएम के भाषण पर मंत्री भगत का पलटवार, मोदी की बात में कोई दम है नहीं और हवा में तीर चला रहे

छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे किसान

प्रियंका गांधी ने दावा किया की छत्तीसगढ़ में खेती करने वालों की संख्या बढ़ रही है, जबकि देश के दूसरे राज्यों में किसान खेती नहीं करना चाहते हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ के किसान खुश हैं और बाकी राज्यों के किसान आत्महत्या कर रहे हैं। आखिर में प्रियंका गांधी ने धमतरी के तीनों प्रत्याशिओं को भारी बहुमत से जीत दिलाने के लिए मतदाताओं से अपील की। बता दें कि कुरुद से बीजेपी की ओर से पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर मैदान में हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से तारिणी चंद्राकर प्रत्याशी हैं।

Tags:
  • PM Narendra Modi
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • priyanka gandhi
  • प्रियंका गांधी
  • Chhattisgarh Assembly Elections
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
  • CM Bhupesh Baghel
  • सीएम भूपेश बघेल
  • Priyanka Gandhi target on PM Modi
  • प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा