प्रियंका का BJP पर हमला, चाइनीज सामान की तरह खोखली है PM मोदी की गारंटी, कांग्रेस सरकार बनी तो कराएंगे जाति जनगणना

The Sootr CG | Oct 06, 2023, 24:00 IST
Share
प्रियंका का BJP पर हमला, चाइनीज सामान की तरह खोखली है PM मोदी की गारंटी, कांग्रेस सरकार बनी तो कराएंगे जाति जनगणना
प्रियंका का BJP पर हमला, चाइनीज सामान की तरह खोखली है PM मोदी की गारंटी, कांग्रेस सरकार बनी तो कराएंगे जाति जनगणना

कांकेर में आज राज्य सरकार द्वारा नगरीय निकाय एव पंचायती राज महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रियंका गांधी शामिल हुईं।

KANKER. कांकेर में आज राज्य सरकार द्वारा नगरीय निकाय एव पंचायती राज महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रियंका गांधी शामिल हुईं। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डिप्टी CM TS सिंहदेव, PCC प्रभारी कुमारी सैलजा और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज समेत कई मंत्री और विधायक शामिल हुए। सम्मेलन में 866 करोड़ रुपए के कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।

बस्तर का मिलेट ब्रांड आज इंटरनेशनल बना है

कांकेर में राज्य सरकार द्वारा निकाय व पंचायती राज महासम्मलेन का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने बड़ी घोषणा की छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनती है तो बिहार की तर्ज पर जाति जनगणना कराई जाएगी। प्रियंका गांधी ने कहा बस्तर का मिलेट ब्रांड आज इंटरनेशनल बना है। बस्तर में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया। BJP शासनकाल में हिंसा का राज था और आज कांग्रेस सरकार ने हिंसा के जाल से बाहर निकाला। प्रियंका गांधी ने कहा PM मोदी की गारंटी खोखली एयर चाइनीज सामान की तरह है। प्रियंका गांधी ने कहा कांग्रेस की सरकार बनी तो गरीबों के लिए 10 लाख आवास बनाएंगे। प्रियंका ने कहा हम किसानों का कर्ज माफ करते हैं और मोदी अपने उद्योगपति मित्रों का कर्ज माफ करते हैं।

ये भी पढ़ें...

उत्तर प्रदेश में विवाद के बाद छत्तीसगढ़ लौटी IAS श्रुति सिंह को भेजा दिल्ली, निहारिका बारीक को मिली पोस्टिंग

रमन सिंह से आदिवासियों की छीनी जमीन लौटाईः बघेल

वहीं सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार नगरीय निकाय और पंचायती राज को मजबूत करने में लगी है। उन्होंने कहा कि रमन सिंह ने आदिवासियों की जमीन छीन लिए थे, जिसे हमने लौटने का काम किया। हमने छत्तीसगढ़ के आदिवासी संस्कृति को बचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आदिवासियों के खदान अदानी को दे दिए थे। इसे हमने वापस दिलाया। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि स्वाभिमान के लिए हम टकराने से नहीं चूकेंगे। नगरनार स्टील प्लांट को हम बेचने नहीं देंगे। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी यह क्यों नहीं बताते की नगरनार प्लांट को बेच रहे हैं या नहीं? सीएम भूपेश बघेल ने सम्मेलन में बस्तर के स्थानीय भाषाओं के लिए शिक्षकों की नियुक्ति और कांकेर मेडिकल कॉलेज इंदिरा गांधी के नाम से किए जाने की घोषणा की। इसी तरह पावर कंपनी के कर्मचारियों को OPS देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पंचायती राज्य का प्रावधान राजीव जी ने किया। उन्होंने 73वें और 74वें संशोधन के माध्यम से यह तय किया। एक तिहाई महिलाओं को आरक्षण देने की व्यवस्था की गई। जब से पंचायती राज्य लागू हुआ है, महिलाएं मंच में बैठी हैं। पंचायत भी संचालित कर रही हैं और महापौर भी बनी हुई हैं। छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम हमने किया है। छत्तीसगढ़ में कोई भेदभाव नहीं होता। बेटे-बेटियों में कोई भेदभाव नहीं होता। महिलाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। पंचायती राज को मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है। पेसा कानून को हमने लागू किया है।

ये भी पढ़ें...

SECR की 20 ट्रेनें अनिश्चितकाल के लिए रद्द, नवरात्र में मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शनार्थियों की बढ़ेगी परेशानी

जनरल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं से मिलीं प्रियंका

WhatsApp Image 2023-10-06 at 4.23.28 PM.jpg
WhatsApp Image 2023-10-06 at 4.23.28 PM.jpg


कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आज अपने कांकेर प्रवास के दौरान जनरल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं से मिली। दरअसल जब हेलीपेड पर प्रियंका गांधी उत्तरी तो हॉस्टल की छात्राओं के अनुरोध को टाल नहीं पाई और सीधे बच्चों के बीच चली गई। हॉस्टल की छात्राएं बड़े उत्साह से श्रीमती गांधी से मिली। इस अवसर पर श्रीमती गांधी ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई और करियर को लेकर बातें की और उनके साथ सेल्फी भी खिंचाई और आशीर्वाद भी लिया।

ये भी पढ़ें...

बीजापुर में नक्सलियों ने बस्तर फाइटर के जवान को किया रिहा, आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों के सामने छोड़ा

यूपी में 2500 रुपए में धान क्‍यों नहीं खरीदते

प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां आकर धान खरीदी का श्रेय लेते हैं। मैं पूछना चाहती हूं कि मोदीजी की सरकार छत्तीसगढ़ का धान खरीद रही है तो उत्तर प्रदेश का किसान 12 से 14 सौ रुपये में क्यों धान बेचते हैं। उत्तर प्रदेश में पूरी रात महिलाओं को खेतों की रखवाली करनी पड़ती है। बनारस और यूपी के किसान आखिर क्यों परेशान हैं। यूपी में भाजपा की सरकार है। किसानों को उपज की कीमत क्यों नहीं मिल रही है। मोदी से सिर्फ गुमराह करते हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के गोठानों का जिक्र देशभर हो रही है। सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया गया। यह सिर्फ छत्तीसगढ़ की किसान हितैषी सरकार ने किया है। केंद्र सरकार की नीतियों से बेरोजगारी, महंगाई बढ़ रही है।

बस्‍तर बन गया है बड़ा ब्रांड

आज बस्‍तर पूरी दुनिया में एक बड़ा ब्रांड बन गया है। एशिया में सबसे बड़ा मिलेट प्‍लांट बस्‍तर में है, पूरी दुनिया में लोग मिलेट़स का उपयोग कर रहे हैं, यहां का सामान बाहर जा रहा है, लोग यहां के बने सामान खरीद रहे हैं, यहां के रागी कोदो, कुटकी और ज्‍वार की खेती लोगों की आय बढा रही है। आपकी संस्‍कृति को आगे बढ़ाया जा रहा है। 60 से ज्‍यादा वनोपज आज हम खरीद रहे हैं। भाजपा राज में हिसा का राज था लोग यहां आने से डरते थे, आदिवासी भाई बहनों को जेल में डाल देते थे। कांग्रेस सरकार ने पांच साल में परिश्रम करके यहां के हालात सुधारे और आज लोग अब पर्यटन के लिए आ रहे हैं।

बस्तर आने से लोग डरते थे, अब घूमने आ रहे

प्रियंका गांधी ने कहा कि आपका भरोसा हमारे साथ बना है। जब इंदिरा गांधी छत्तीसगढ़ आयी थी तब उन्होंने स्वामी आत्मानंद से कहा कि शिक्षा का विकास करना है। लोग पहले यहां आने से डरते थे, हर तरफ हिंसा भय और उत्पीड़न था, लेकिन अब हालात बदले हैं। अब लोग बस्तर आ सकते हैं। जनता की भलाई के लिए नियत की जरूरत है। इंदिरा जी की नीयत सही थी, इसलिए आज भी उन पर भरोसा है। भूपेश बघेल पर भी भरोसा है, क्योंकि उन्होंने सभी वर्ग के लिए बेहतर काम किया हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि मनरेगा योजना भी हमारी सरकार की देन है।

पांच साल में करोड़ों रुपए जनता के जेब में डाले

प्रियंका गांधी ने कहा कि 5 सालों में करोड़ों रुपये जनता के जेब में डाले गए हैं, 40 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आये हैं। आज आपके प्रदेश की चर्चा पूरे देश में है। कितना काम और कितना तेजी से विकास हो रहा है। यहां का किसान खुश है और जितने भी कार्य हो रहे हैं, यहां स्थानीय निकायों से कार्य हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ की सरकार ने 24 घंटे के भीतर ही ऋणमाफी करने का काम किया था। छत्तीसगढ़ की सरकार पुरानी पेंशन दे रही है। यहां उत्तर भारत में आवारा पशुओं की समस्या बनी हुई है, लेकिन मैं गर्व से कहती हूं छत्तीसगढ़ में गोठान बनने से आवारा पशुओं की समस्या हल हुई है और आपको लाभ भी हुआ है। खेती में देशभर में किसान परेशान है और यहां का किसान खुश है।

Tags:
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • Panchayati Raj Mahasammelan
  • Priyanka's attack on BJP
  • PM Modi's guarantee is like Chinese goods
  • if Congress government is formed then caste census will be conducted
  • पंचायती राज महासम्मेलन
  • प्रियंका का BJP पर हमला
  • चाइनीज सामान की तरह है PM मोदी की गारंटी
  • कांग्रेस सरकार बनी तो कराएंगे जाति जनगणना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा