डॉ. चरणदास महंत को भारी न पड़ जाए मतदाताओं की नाराजगी! लोग पूछ रहे 5 साल कहां थे आप?, अब हमारी याद आ गई

The Sootr CG | Oct 22, 2023, 24:00 IST
Share
डॉ. चरणदास महंत को भारी न पड़ जाए मतदाताओं की नाराजगी! लोग पूछ रहे 5 साल कहां थे आप?, अब हमारी याद आ गई
डॉ. चरणदास महंत को भारी न पड़ जाए मतदाताओं की नाराजगी! लोग पूछ रहे 5 साल कहां थे आप?, अब हमारी याद आ गई

सक्ती सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. चरणदास महंत और पत्नी ज्योत्सना जनसंपर्क में लगे हुए है, लोग सवाल पूछते हुए नजर आ रहें हैं कि आप 5 साल तक दिखाई नहीं दिए, अब आए है।

SAKTI. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान की तारीखों के पास आते ही नेताओं के साठ ही वोटर्स भी सक्रिय नजर आ रहे हैं। जनता के बीच पहुंच रहे नेताओं से वोर्टस सवाल कर रहे हैं। प्रदेश के सक्ती विधानसभा क्षेत्र की बात करे तो यहां मतदाताओं की नाराजगी डॉ. चरणदास महंत को कहीं भारी न पड़ जाए। इन दिनों विधानसभा चुनाव को लेकर सक्ती सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. चरणदास महंत और सांसद पत्नी ज्योत्सना महंत लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं, इस दौरान डॉ. महंत और ज्योत्सना महंत से लोग सवाल पूछते हुए नजर आ रहें हैं कि 5 साल तक दिखाई नहीं दिए, फिर चुनाव आते ही 5 साल में दिखाई दे रहे हो, जब चुनाव है तब हमारे गांव की याद आ रही है, साथ ही लोगों ने घोषणा किए गए कोई काम नहीं होने का भी आरोप लगाया है।

जनसंपर्क के दौरान मतदाता कर रहे तीखे सवाल

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत वर्तमान में सक्ती विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। उनके लिए नाम बड़े दर्शन छोटे वाली कहावत सटीक बैठती है, वर्तमान में कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने पति डॉ. चरणदास के लिए चुनावी प्रचार का जिम्मा संभाली हुई हैं, लेकिन जनसंपर्क के दौरान गांव में उनको विरोध का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि जनता अब इतना जागरुक हो गई है कि मुखर होकर उनसे सवाल कर रही है, उनका प्रतिकार कर रही है, कि 5 साल बाद ही यहां दिखाई दे रहे हो, 5 साल में आप कहां थे। जवाब में ज्योत्सना चरण दास महंत बता रही हैं, कि मैं कोरबा की सांसद हूं इसके लिए क्षेत्र में नहीं आ पाएं।

ग्रामीण बोले- महंत व्यापारी वर्ग के हाथों की कठपुतली

जनता के सवालों के बाद संगठन के कुछ नेता समझाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अगर यही हालात रहे तो कांग्रेस के एक बड़े नेता को चुनाव में जीतना मुश्किल हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि डॉ. चरणदास महंत एक बड़े नेता हैं इसलिए क्षेत्र के सामान्य जनता उनसे नहीं मिल पाती है। जबकि डॉ. चरणदास महंत सक्ती के कुछ एक व्यापारी वर्ग के ही हाथों की कठपुतली बनकर रह गए हैं, कहीं व्यापारियों से नजदीकी और सामान्य जनता से दूरी ​कांग्रेस के बड़े नेता चरण दास महंत को भारी न पड़ जाए।

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Chhattisgarh Assembly Elections
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
  • Sakti Assembly seat
  • सक्ती विधानसभा सीट
  • Congress candidate Dr. Charandas Mahant
  • Voters' questions to MLA Mahant
  • कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. चरणदास महंत
  • विधायक महंत से वोटर्स के सवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा