/sootr/media/media_files/2026/02/04/rahul-gandhi-congress-district-presidents-training-delhi-2026-02-04-16-34-58.jpg)
कांग्रेस के नए जिलाध्यक्षों के लिए 10 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में एक खास ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। इस प्रोग्राम में छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, झारखंड, ओडिशा और तमिलनाडु के जिलाध्यक्ष शामिल होंगे। यह ट्रेनिंग कांग्रेस पार्टी के संगठन को और भी मजबूत बनाने के लिए की जा रही है।
राहुल गांधी देंगे ट्रेनिंग
यह प्रशिक्षण कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में होने वाला है। पार्टी का मानना है कि जिलाध्यक्ष ही संगठन की रीढ़ होते हैं। उन्हें मजबूत करना पार्टी के भविष्य के लिए बहुत जरूरी है।
दो चरणों में होगा प्रशिक्षण
कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक पत्र के अनुसार, इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को दो चरणों में बांटकर किया जाएगा।
प्रथम चरण- पहला चरण 10 फरवरी 2026 को सुबह 10:30 बजे से शाम 7 बजे तक नई दिल्ली के इंदिरा भवन, कोटला मार्ग में होगा। यह एक दिन का शुरुआती प्रशिक्षण और ओरिएंटेशन होगा।
द्वितीय चरण- इसके बाद दूसरे चरण में 10 दिनों का एक विस्तृत और आवासीय प्रशिक्षण शिविर होगा। यहां जिलाध्यक्षों को और भी गहराई से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
राहुल गांधी करेंगे सीधा संवाद
प्रशिक्षण के दौरान, राहुल गांधी जिलाध्यक्षों से सीधा संवाद करेंगे। वे हर जिलाध्यक्ष से व्यक्तिगत रूप से बात करेंगे। इसमें जिलाध्यक्ष अपने-अपने जिलों की सामाजिक स्थिति, राजनीतिक चुनौतियां, संगठन की हालत और आने वाली रणनीतियों पर खुलकर चर्चा कर सकेंगे।
इन विषयों पर होगी चर्चा
इस प्रशिक्षण में जिलाध्यक्षों को बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन को मजबूत करने, मीडिया मैनेजमेंट, प्रभावी संवाद, सोशल मीडिया कैंपेन, डिजिटल रणनीति, जनता से सीधे जुड़ाव और जन आंदोलन जैसे अहम विषयों पर पूरी जानकारी दी जाएगी।
प्रशिक्षण से पहले जरूरी तैयारी
कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों के लिए प्रशिक्षण से पहले कुछ अहम निर्देश भी जारी किए हैं। जो इस प्रकार हैं...
फरवरी की ठंड को देखते हुए गर्म कपड़े साथ रखना अनिवार्य है।
इलाज या नियमित दवा की स्थिति में डॉक्टर की पर्ची के अनुसार दवाएं साथ लानी होंगी।
आरामदायक जूते पहनने का निर्देश दिया गया है, क्योंकि कसरत और चलने-फिरने का कार्य होगा।
बैग और सूटकेस पर नाम, पता और मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से लिखना होगा।
अंतिम शेड्यूल की घोषणा
केंद्रीय नेताओं का अंतिम शेड्यूल तय होने के बाद कांग्रेस पार्टी की ओर से अतिरिक्त दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
ये खबर भी पढ़िए...
बच्चा नाजायज है फिर भी देना होगा गुजारा भत्ता, जानिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने क्यों सुनाया ये फैसला
छत्तीसगढ़ में नए धर्मांतरण विरोधी कानून पर सुप्रीम अड़चन, बजट सत्र में विधेयक पेश करने में बड़ी उलझन
छत्तीसगढ़ को रेलवे विकास के लिए 7 हजार 470 करोड़, प्रदेश को मिला अब तक का सबसे बड़ा बजट
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के बाद कुटाई शुरू, कांग्रेस का आरोप सरकार ने जानबूझकर कम खरीदा धान
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us