मुद्दा बढ़ता देख राहुल गांधी हसदेव जाकर लोगों से कर सकते हैं मुलाकात, न्याय यात्रा के रूट में हो सकता है बदलाव
Chakresh | Jan 09, 2024, 24:00 IST
मुद्दा बढ़ता देख राहुल गांधी हसदेव जाकर लोगों से कर सकते हैं मुलाकात, न्याय यात्रा के रूट में हो सकता है बदलाव
भारत न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी हसदेव भी जा सकते हैं। राहुल गांधी हमेशा ही अपने भाषणों में हसदेव का जिक्र करते रहे हैं।
RAIPUR. भारत न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी हसदेव भी जा सकते हैं। राहुल गांधी हमेशा ही अपने भाषणों में हसदेव का जिक्र करते रहे हैं। ऐसे में संभावना है कि वो हसदेव अरण्य जाएंगे और वहां लोगों से मुलाकात कर जमीनी सच्चाई को समझेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में कुल 5 दिन तक 536 किलोमीटर तक की यात्रा राहुल करने वाले हैं। हसदेव अरण्य का मुद्दा इन दिनों प्रदेश का सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है।
राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी से मणिपुर से होगी, जोकि मुंबई तक जाएगी। छत्तीसगढ़ के नए प्रभारी सचिन पायलट के छत्तीसगढ़ दौरे के बाद फाइनल रोडमैप तय होगा। 14 जनवरी को शुरू होने वाली भारत न्याय यात्रा लगभग एक महीने बाद छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश कर सकती है। संभावना जताई जा रही है कि 18 फरवरी के आसपास ये यात्रा ओडिशा से होते हुए रायगढ़ से प्रदेश में प्रवेश करेगी। छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक चलने वाली इस यात्रा में बलरामपुर होते हुए राहुल सोनभद्र से उत्तरप्रदेश की सीमा में प्रवेश करेंगे।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटें हैं। इनमें से केवल 2 सीट ही कांग्रेस के पास हैं। कांग्रेस को आस है कि इस यात्रा के बाद प्रदेश में पार्टी की सीटें बढ़ सकती हैं। छत्तीसगढ़ में इन दिनों हसदेव में जंगल की कटाई का लोग लगातार विरोध कर रहे हैं। ऐसे में पूरी संभावना जताई जा रही है कि राहुल हसदेव जा सकते हैं।
राहुल गांधी की यात्रा लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हो रही है। छत्तीसगढ़ की रायगढ़, जांजगीर, कोरबा और सरगुजा लोकसभा सीटों से यह यात्रा गुजर सकती है। वहीं देश भर में 100 लोकसभा सीटों पर राहुल यात्रा करने वाले हैं। इनमें रायगढ़, सक्ती, जांजगीर-चांपा, कोरबा, अंबिकापुर, सूरजपुर और बलरामपुर जिले शामिल हैं। हालांकि छत्तीसगढ़ का रोडमैप आना अभी बाकी है।
67 दिन, 110 जिला, 100 लोकसभा और 337 विधानसभा
मणिपुर | 107 किमी | 4 जिला नगालैंड | 257 किमी | 5 जिला असम | 833 किमी | 17 जिला अरुणाचल प्रदेश | 55 किमी | 1 जिला मेघालय | 5 किमी | 1 जिला पश्चिम बंगाल | 523 किमी | 7 जिला बिहार | 425 किमी | 7 जिला झारखंड | 804 किमी | 13 जिला उड़ीसा | 341 किमी | 4 जिला छत्तीसगढ़ | 536 किमी | 7 जिला उत्तर प्रदेश | 1,074 किमी | 20 जिला मध्य प्रदेश | 698 किमी | 9 जिला राजस्थान | 128 किमी | 2 जिला गुजरात | 445 किमी | 7 जिला महाराष्ट्र | 480 किमी | 6 जिला यात्रा की दूरी: 6,700 KM से ज्यादा
बता दें कि छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी की यह पहली यात्रा होगी। इससे पहले राहुल गांधी ने 2023 में भारत जोड़ो यात्रा की थी, लेकिन वह यात्रा मध्यप्रदेश से होते हुए ही आगे बढ़ गई थी।
भारत न्याय यात्रा 14 जनवरी से मणिपुर से शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के अनुसाल पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। भारत न्याय यात्रा का मकसद आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय के प्रति जागरूक करना है। इससे पहले राहुल गांधी ने कन्या कुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की थी। कन्या कुमारी में 7 सितंबर को यात्रा की शुरुआत के समय राहुल के चेहरे पर हल्की दाढ़ी थी। 5 महीने की यात्रा के बाद उनकी शक्ल पूरी तरह बदल चुकी थी। चेहरे पर घनी दाढ़ी थी और सिर के बाल भी बढ़े हुए थे। इधर, राहुल की सफेद टी-शर्ट भी चर्चा में रही, जिसे पहनकर वे कड़ाके की सर्दी में भी ऊर्जा के साथ चलते नजर आए थे।
1. क्या राहुल गांधी हसदेव जा सकते हैं?
उत्तर: हां, संभावना है कि राहुल गांधी हसदेव जा सकते हैं। हसदेव अरण्य का मुद्दा इन दिनों छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। राहुल गांधी हमेशा ही अपने भाषणों में हसदेव का जिक्र करते रहे हैं। ऐसे में संभावना है कि वो हसदेव अरण्य जाएंगे और वहां लोगों से मुलाकात कर जमीनी सच्चाई को समझेंगे।
2. राहुल गांधी की न्याय यात्रा कहाँ से गुजरेगी?
उत्तर: राहुल गांधी की न्याय यात्रा 18 फरवरी के आसपास ओडिशा से होते हुए रायगढ़ से प्रवेश करेगी। यात्रा रायगढ़, अंबिकापुर, सक्ति, जांजगीर-चांपा, कोरबा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों से होकर गुजरेगी।
3. क्या न्याय यात्रा के रूट में बदलाव हो सकता है?
उत्तर: हाँ, संभावना है कि न्याय यात्रा के रूट में बदलाव हो सकता है। अगर हसदेव अरण्य का मुद्दा और ज्यादा बढ़ता है, तो राहुल गांधी हसदेव जा सकते हैं। ऐसे में यात्रा का रूट भी बदल सकता है।
4. राहुल गांधी की न्याय यात्रा का मकसद क्या है?
उत्तर: राहुल गांधी की न्याय यात्रा का मकसद आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
18 फरवरी तक छत्तीसगढ़ प्रवेश करेगी यात्रा
क्यों महत्तवपूर्ण है छत्तीसगढ़
प्रदेश में कुल 11 लोकसभा सीटें
- सरगुजा (अ.ज.जा.)
- रायगढ़ (अ.ज.जा.)
- जांजगीर चांपा (अ.जा.)
- कोरबा (सामान्य)
- बिलासपुर (सामान्य)
- राजनांदगांव (सामान्य)
- दुर्ग (सामान्य)
- रायपुर (सामान्य)
- महासमुंद (सामान्य)
- बस्तर (अ.ज.जा.)
- कांकेर (अ.ज.जा.)
चार लोकसभा कवर करेगी यात्रा
न्याय यात्रा एक नजर में
मणिपुर | 107 किमी | 4 जिला नगालैंड | 257 किमी | 5 जिला असम | 833 किमी | 17 जिला अरुणाचल प्रदेश | 55 किमी | 1 जिला मेघालय | 5 किमी | 1 जिला पश्चिम बंगाल | 523 किमी | 7 जिला बिहार | 425 किमी | 7 जिला झारखंड | 804 किमी | 13 जिला उड़ीसा | 341 किमी | 4 जिला छत्तीसगढ़ | 536 किमी | 7 जिला उत्तर प्रदेश | 1,074 किमी | 20 जिला मध्य प्रदेश | 698 किमी | 9 जिला राजस्थान | 128 किमी | 2 जिला गुजरात | 445 किमी | 7 जिला महाराष्ट्र | 480 किमी | 6 जिला यात्रा की दूरी: 6,700 KM से ज्यादा
छत्तीसगढ़ में राहुल की पहली यात्रा
14 जनवरी से शुरू होगी न्याय यात्रा
Q&A
उत्तर: हां, संभावना है कि राहुल गांधी हसदेव जा सकते हैं। हसदेव अरण्य का मुद्दा इन दिनों छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। राहुल गांधी हमेशा ही अपने भाषणों में हसदेव का जिक्र करते रहे हैं। ऐसे में संभावना है कि वो हसदेव अरण्य जाएंगे और वहां लोगों से मुलाकात कर जमीनी सच्चाई को समझेंगे।
2. राहुल गांधी की न्याय यात्रा कहाँ से गुजरेगी?
उत्तर: राहुल गांधी की न्याय यात्रा 18 फरवरी के आसपास ओडिशा से होते हुए रायगढ़ से प्रवेश करेगी। यात्रा रायगढ़, अंबिकापुर, सक्ति, जांजगीर-चांपा, कोरबा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों से होकर गुजरेगी।
3. क्या न्याय यात्रा के रूट में बदलाव हो सकता है?
उत्तर: हाँ, संभावना है कि न्याय यात्रा के रूट में बदलाव हो सकता है। अगर हसदेव अरण्य का मुद्दा और ज्यादा बढ़ता है, तो राहुल गांधी हसदेव जा सकते हैं। ऐसे में यात्रा का रूट भी बदल सकता है।
4. राहुल गांधी की न्याय यात्रा का मकसद क्या है?
उत्तर: राहुल गांधी की न्याय यात्रा का मकसद आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari