रायपुर पहुंचे राहुल गांधी, सीएम भूपेश ने किया स्वागत, बिलासपुर आवास न्याय सम्मेलन में होंगे शामिल, ऐसा रहेगा पूरा रोडमैप

The Sootr CG | Sept 25, 2023, 24:00 IST
Share
रायपुर पहुंचे राहुल गांधी, सीएम भूपेश ने किया स्वागत, बिलासपुर आवास न्याय सम्मेलन में होंगे शामिल, ऐसा रहेगा पूरा रोडमैप
रायपुर पहुंचे राहुल गांधी, सीएम भूपेश ने किया स्वागत, बिलासपुर आवास न्याय सम्मेलन में होंगे शामिल, ऐसा रहेगा पूरा रोडमैप

चुनावी साल में राज्य सरकार जनता को लुभाने की कोशिश में जुट गई है। इसी क्रम में सांसद राहुल गांधी आज बिलासपुर में आयोजित आवास न्याय सम्मेलन में शामिल होंगे।

RAIPUR. चुनावी साल में राज्य सरकार जनता को लुभाने की कोशिश में जुट गई है। इसी क्रम में राहुल गांधी आज (25 सितंबर) बिलासपुर में आयोजित आवास न्याय सम्मेलन में शामिल होंगे। इसमें शामिल होने के लिए राहुल गांधी रायपुर पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर आत्मीय स्वागत किया। इसके साथ ही सीएम भूपेश ने सोशल मीडिया पर लिखा कि न्याय के प्रतीक, जननायक राहुल गांधी जी का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर हम सब हार्दिक स्वागत और अभिनंदन करते हैं। अब घर का सपना साकार कर रही छत्तीसगढ़ सरकार।

आवास न्याय सम्मेलन में होंगे शामिल

जानकारी के अनुसार रायपुर में रुकने के बाद राहुल गांधी 11 बजे सड़क मार्क से तखतपुर जाएंगे। यहां राहुल गांधी आवास न्याय सम्मेलन में शामिल होंगे। न्याय सम्मेलन में राहुल गांधी सीएम भूपेश बघेल के साथ 1 लाख 30 हजार हितग्राहियों को आवास न्याय योजना की पहली किस्त के दौर पर 25-25 हजार रुपए देंगे। इसके लिए जिले के भरनी-परसदा में राहुल गांधी के कार्यक्रम के चलते ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों का डायवर्सन किया है। वीआईपी कार्यक्रम के दौरान भारी वाहन और बिल्डिंग मटेरियल संबंधी सभी तरह के वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

WhatsApp Image 2023-09-25 at 9.21.35 AM.jpeg
WhatsApp Image 2023-09-25 at 9.21.35 AM.jpeg

ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रोड मैप

रोड मैप के मुताबिक ग्राम पोड़ी मोड़ डायवर्सन (कोटा रोड) कोटा से तखतपुर और उसलापुर बिलासपुर की ओर जाने वाले यहां से दाईं और बाईं ओर परिवर्तित मार्ग का उपयोग कर तखतपुर और उसलापुर बिलासपुर की ओर आवागमन कर सकेंगे। ग्राम काठाकोनी मोड़ डायवर्सन (तखतपुर रोड) से तखतपुर से कोटा की ओर जाने वाले यहां से बाईं ओर परिवर्तित मार्ग का उपयोग कर कोटा की ओर आवागमन कर सकेंगे। कोटा मोड़ तिराहा (कानन पेंडारी) से कोटा की ओर जाने वालों के लिए मार्ग प्रतिबंधित रहेगा, जो आगे परिवर्तित मार्ग काठाकोनी मोड़ से कोटा की ओर आवागमन कर सकेंगे। वहीं, उसलापुर बस्ती मोड़ (हांफा रोड) से कोटा की ओर जाने वाले इस परिवर्तित मार्ग का उपयोग कर हांफा पोड़ी मोड़ होकर आवागमन कर सकेंगे।

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Chhattisgarh Assembly Elections
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
  • Congress leader Rahul Gandhi
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी
  • Rahul Gandhi's visit to Bilaspur
  • Rahul Gandhi in Chhattisgarh
  • राहुल गांधी का बिलासपुर दौरा
  • छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा