रेलवे ने खोला नौकरी का पिटारा, 8113 पदों पर निकली भर्ती... फटाफट करें आवेदन
Kanak Durga Jha | Sept 17, 2024, 11:39 IST
Railways has released recruitment for 8113 posts
Railway Job Vacancy : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को रेलवे विभाग ने नौकरी का सुनहरा मौका दिया है।
Railway Job Vacancy : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को रेलवे विभाग ने नौकरी का सुनहरा मौका दिया है। रेलवे ने ग्रेजुएट्स कैंडिडेट्स के लिए 8113 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसमें गुड्स ट्रेन मैनेजर समेत कई पदों पर वैकेंसी निकली है। इसके लिए रेलवे ने ऑनलाइन फॉर्म भरने की भी सुविधा दी है। इच्छुक अभ्यर्थी पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
बता दें कि रेलवे ने स्टेशन मास्टर, चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर जैसे कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया निकाली हैं। इस भर्ती के आवेदन में मोबाइल से ली गई फोटो का उपयोग करना उम्मीदवारों के लिए भारी पड़ सकता है। ऐसा करने पर उनका फार्म निरस्त हो सकता है। दरअसल, रेलवे ने इसे लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किया है। इसके अनुसार मोबाइल से ली गई फोटो मान्य नहीं है। उम्मीदवारों को प्रोफेशनल स्टूडियो से लिए गए नवीनतम रंगीन फोटो का उपयोग आवेदन में करना है।
नॉन टेक्निकल समकक्ष कैटेगरी (एनटीपीसी) के तहत निकली यह वैकेंसी बिलासपुर, अहमदाबाद, अजमेर, कोलकाता, मुंबई समेत अन्य रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) के लिए है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के 1736 पद हैं। जबकि स्टेशन मास्टर के 994, गुड्स ट्रेन मैनेजर के 3144 पद हैं। इसी तरह जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टायपिस्ट के लिए 1507 और सीनियर क्लर्क कम टायपिस्ट के 732 पद हैं।
चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, स्टेशन मास्टर व गुड्स ट्रेन मैनेजर के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन डिग्री या समकक्ष है। जबकि जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टायपिस्ट, सीनियर क्लर्क कम टायपिस्ट के लिए ग्रेजुएशन या समक्षक। इसके अलावा अंग्रेजी / हिंदी में टाइपिंग भी आवश्यक है। भर्ती के लिए आयु न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 36 वर्ष है। बता दें कि इसके लिए 13 अक्टूबर तक आवेदन किया जाना है। इसे लेकर रेलवे ने सभी जानकारी अपने वेबसाइट पर दे दी है।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
कई पदों पर निकली बंपर भर्ती
भर्ती प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ रेलवे बोर्ड भी शामिल
चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, स्टेशन मास्टर व गुड्स ट्रेन मैनेजर के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन डिग्री या समकक्ष है। जबकि जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टायपिस्ट, सीनियर क्लर्क कम टायपिस्ट के लिए ग्रेजुएशन या समक्षक। इसके अलावा अंग्रेजी / हिंदी में टाइपिंग भी आवश्यक है। भर्ती के लिए आयु न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 36 वर्ष है। बता दें कि इसके लिए 13 अक्टूबर तक आवेदन किया जाना है। इसे लेकर रेलवे ने सभी जानकारी अपने वेबसाइट पर दे दी है।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari