छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 24 ट्रेनें 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक कैंसिल, 5 ट्रेनों का रूट डायवर्ट

Shivam Dubey | Sept 18, 2023, 24:00 IST
Share
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 24 ट्रेनें 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक कैंसिल, 5 ट्रेनों का रूट डायवर्ट
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 24 ट्रेनें 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक कैंसिल, 5 ट्रेनों का रूट डायवर्ट

पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर मंडल के न्यू कटनी स्टेशन में यार्ड रिमाडलिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का काम किया जाना है। जिसके चलते 21 सितम्बर 2023 से 4 अक्टूबर 2023 तक 24 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं

नितिन मिश्रा, RAIPUR. पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर मंडल के न्यू कटनी स्टेशन में यार्ड रिमाडलिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का काम किया जाना है। जिसके चलते 21 सितम्बर 2023 से 4 अक्टूबर 2023 तक 24 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। 5 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का फैसला किया गया है। वहीं 21 सितंबर से 4 अक्टूबर 2023 तक ट्रेन संख्या 08747/08748 बिलासपुर-कटनी-बिलासपुर मेमू स्पेशल झलवारा स्टेशन तक चलेगी, साथ ही शुरू भी होगी तथा झलवारा-कटनी-झलवारा के मध्य रद्द ट्रेन को रद्द करने का निर्णय लिया गया है।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

1.दिनांक 19 सितम्बर से 04 अक्टूबर 2023 तक बिलासपुर से चलने वाली 18236 बिलासपुर–भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

2.दिनांक 21 सितम्बर से 06 अक्टूबर 2023 तक भोपाल से चलने वाली 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

3.दिनांक 20 सितम्बर से 04 अक्टूबर 2023 तक कटनी से चलने वाली 06617 कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।

4.दिनांक 21 सितम्बर से 05 अक्टूबर 2023 तक चिरमिरी से चलने वाली 06618 चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।

5.दिनांक 20 सितम्बर से 03 अक्टूबर 2023 तक बिलासपुर से चलने वाली 18247 बिलासपुर–रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

6.दिनांक 21 सितम्बर से 04 अक्टूबर 2023 तक रीवा से चलने वाली 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

7.दिनांक 20 सितम्बर से 04 अक्टूबर 2023 तक जबलपुर से चलने वाली 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

8.दिनांक 21 सितम्बर से 05 अक्टूबर 2023 तक अम्बिकापुर से चलने वाली 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

9.दिनांक 20 सितम्बर से 04 अक्टूबर 2023 तक रीवा से चलने वाली 11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

10.दिनांक 21 सितम्बर से 05 अक्टूबर 2023 तक चिरमिरी से चलने वाली 11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

11.दिनांक 30 सितम्बर से 04 अक्टूबर 2023 तक बिलासपुर से चलने वाली 18234 बिलासपुर–इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

12.दिनांक 01 अक्टूबर से 05 अक्टूबर 2023 तक इंदौर से चलने वाली 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

13.दिनांक 03 अक्टूबर 2023 को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 04044 निज़ामुद्दीन-अम्बिकापुर साप्ताहिक स्पेशल रद्द रहेगी ।

14.दिनांक 05 अक्टूबर 2023 को अम्बिकापुर से चलने वाली 04043 अम्बिकापुर-निज़ामुद्दीन साप्ताहिक स्पेशल रद्द रहेगी ।

15.दिनांक 02 अक्टूबर 2023 को लखनऊ से चलने वाली 12535 लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

16.दिनांक 03 अक्टूबर 2023 को रायपुर से चलने वाली 12536 रायपुर-लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

17.दिनांक 29 सितम्बर 2023 से 03 अक्टूबर 2023 तक छपरा से चलने वाली 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

18.दिनांक 30 सितम्बर 2023 से 04 अक्टूबर 2023 तक दुर्ग से चलने वाली 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

19.दिनांक 27 व 29 सितम्बर 2023 को दुर्ग से चलने वाली 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

20.दिनांक 29 सितम्बर व 01 अक्टूबर 2023 को नौतनवा से चलने वाली 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

21.दिनांक 01 व 03 अक्टूबर 2023 को दुर्ग से चलने वाली 18203 दुर्ग-कानपुर बेतवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

22.दिनांक 02 व 04 अक्टूबर 2023 को कानपुर से चलने वाली 18204 कानपुर-दुर्ग बेतवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

23.दिनांक 28 सितम्बर 2023 को दुर्ग से चलने वाली 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

24.दिनांक 30 सितम्बर 2023 को नौतनवा से चलने वाली 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

ये ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी

1.दिनांक 01 अक्टूबर 2023 को पुरी से चलने वाली 22910 पुरी-वलसाड एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया बिलासपुर-रायपुर-गोंदिया-नागपुर-इटारसी मार्ग से चलेगी ।

2.दिनांक 29 सितम्बर 2023 से 03 अक्टूबर 2023 तक दुर्ग से चलने वाली 12853 दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया दुर्ग-गोंदिया-नागपुर-इटारसी मार्ग से चलेगी ।

3.दिनांक 30 सितम्बर 2023 से 04 अक्टूबर 2023 तक भोपाल से चलने वाली 12854 भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया इटारसी-नागपुर-गोंदिया मार्ग से चलेगी ।

4.दिनांक 29 सितम्बर 2023 से 03 अक्टूबर 2023 तक बरौनी से चलने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया कटनी-जबलपुर-कछपुरा-गोंदिया मार्ग से चलेगी ।

5.दिनांक 29 सितम्बर 2023 से 03 अक्टूबर 2023 तक गोंदिया से चलने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया गोंदिया-कछपुरा-जबलपुर-कटनी मार्ग से चलेगी ।

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • भारतीय रेलवे
  • Bilaspur News
  • बिलासपुर न्यूज
  • Indian Railway
  • Ashvini Vaishnav
  • अश्विनी वैष्णव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा