रायपुर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- महादेव घोटाले के बाद मुख्यमंत्री मुंह छिपाकर घूम रहे, महादेव का श्राप कांग्रेस साफ
Pratibha Rana | Nov 14, 2023, 24:00 IST
रायपुर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- महादेव घोटाले के बाद मुख्यमंत्री मुंह छिपाकर घूम रहे, महादेव का श्राप कांग्रेस साफ
छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। अनुराग ने कहा है कि कांग्रेस ने लगातार छत्तीसगढ़ में झूठ बोला, महादेव को भी नहीं छोड़ा, महादेव का श्राप कांग्रेस साफ।
शिवम दुबे, Raipur. छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। अनुराग ने कहा है कि कांग्रेस ने लगातार छत्तीसगढ़ में झूठ बोला, महादेव को भी नहीं छोड़ा, महादेव का श्राप कांग्रेस साफ। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि महादेव एप घोटाला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुंह छिपाकर घूम रहे हैं।
'दोनों भाई बहन ने झूठ बोला'
अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस के तमाम वादों को लेकर निशाना साधते हुए कहा है कि नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता देने को कहा, युवाओं का श्राप कांग्रेस साफ। किसानों को बोनस देने को कहा था, किसानों का श्राप कांग्रेस साफ। दोनोx भाई बहन हिमाचल आए थे वहां भी झूठ बोलकर चले गए। अब 11 महीने से राहुल गांधी हिमाचल नहीं आए। कांग्रेस फेल कांग्रेस की गारंटी फेल है। गोबर खरीदने की बात कही थी, दूध सौ रुपए लीटर खरीदने कहा था।
'कांग्रेस की गारंटी और नेता झूठे'
ठाकुर ने आगे कहा है कि कांग्रेस ने कहा था बिजली हाफ करेंगे, बिजली बिल दोगुने हो गए। इनकी गारंटी उतनी ही झूठी थी जितने कांग्रेस के नेता हैं। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, खड़गे जी से सवाल है कि जिनकी खुद की कोई गारंटी नहीं वो गारंटी पुलिम्दा ले कर घूम रहे।लंबी सूची है जिसमें कांग्रेस की गारंटी फेल होती दिख रही है। छत्तीसगढ़ की जनता को इनसे बचाना चाहिए। महादेव एप घोटाले के बाद मुख्यमंत्री मुंह छिपा कर घूम रहे हैं। घोटाला करो और भू पे करो, महादेव एप में भी भू पे हुआ। दिल्ली के सीएम जैसे जेल में हैं मंत्री जेल में हैं तो यहां के घोटालेबाज भी नहीं बचेंगे। पक्की गारंटी है जो मुंह छिपा रहें हैं वो कहीं नहीं छुप पाएंगे।
'हमने गांरटी दी हम पूरा करेंगे'
अनुराग सिंह ठाकुर का कहना है कि मोदी जी ने कहा है 3100 रुपए में धन खरीदेंगे।25 दिसंबर को जो कांग्रेस सरकार नहीं दे पाई बीजेपी 5 हफ्ते में करके देगी। हमने जो गारंटी दी है वो पूरी करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने वरिष्ठ विधायक को नीचा दिखाने के लिए छोड़ दिए, गरीबों का श्राप कांग्रेस साफ। प्रधानमंत्री मोदी ने महिला आरक्षण बिल लाकर महिलाओं का सम्मान किया। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास प्रदेशवासियों को देंगे। राजस्थान में 19 पेपर लीक हुए, छत्तीसगढ़ में परीक्षा में घोटाला हुआ, यहां यूपीएससी के तर्ज पर पीएससी की परीक्षा होगी।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा
भारत पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। प्रधानमंत्री मोदी मनमोहन सिंह के जैसे अर्थशास्त्री नहीं है लेकिन गरीब मां के बेटे ने कर दिखाया है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के बाद महिलाओं के साथ अपराध बढ़े। सुना है आज वो भी आई हैं, उत्तर प्रदेश में कहती थी की लड़की हूं लड़ सकती हुई, 5 हजार में से 5 के लिए भी लड़ी क्या? भू पे हो रहा था पैसा कहीं और जमा हो रहा था, लड़की हूं लड़ नहीं सकती हूं। बीजेपी के लिए हर चुनाव महत्वपूर्ण है, कोई चुनाव मोदी जी हल्के में नहीं लेते। मोदी जी का बड़प्पन देखिए, चुनाव के बीच झारखंड के दो दिन के दौरे पर हैं, मोदी जी ने आदिवासियों के लिए बड़े– बड़े काम किए। साढ़े पांच करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से हमने बाहर निकाला, नेहरू जी, राहुल जी सोनिया जी नहीं कर पाए गरीबी हटाते हटाते गरीब मिट गया। हमने विकलांग को दिव्यांग कर दिया, जनजाति लोगों के लिए कल जो योजना लांच होगी, जो बहुत बड़ा फैसला होगा।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari