पुलिस रखेगी अब हर ड्राइवर का पूरा रिकॉर्ड, बिना डिजिटल रजिस्ट्रेशन सड़क पर उतरना पड़ेगा भारी

VINAY VERMA | May 21, 2026, 16:02 IST
Share
raipur-auto-e-rickshaw-digital-registration
raipur-auto-e-rickshaw-digital-registration

रायपुर पुलिस ने ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के लिए डिजिटल पंजीयन अभियान शुरू किया है। 20 मई से 5 जून तक चालकों को अपना ब्योरा ऑनलाइन दर्ज कराना होगा। इससे ट्रैफिक सुधार, अपराध नियंत्रण और नागरिक सुरक्षा में मदद मिलेगी।

Raipur. राजधानी रायपुर में अब ई-रिक्शा और ऑटो चालकों की मनमानी पर लगाम कसने की तैयारी शुरू हो गई है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने शहर में संचालित सभी ई-रिक्शा और ऑटो का अनिवार्य पंजीयन कराने का फैसला लिया है। इसके लिए 20 मई से 5 जून तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान हर ई-रिक्शा चालक को अपना पूरा ब्योरा ऑनलाइन दर्ज कराना होगा। पुलिस का साफ संदेश है कि 5 जून के बाद बिना पंजीयन सड़क पर दौड़ते वाहन कार्रवाई के दायरे में होंगे।

QR कोड स्कैन कर देना होगा पूरा बायोडाटा

कमिश्नरेट रायपुर पुलिस ने जनहित फाउंडेशन के सहयोग से एक डिजिटल पंजीयन व्यवस्था तैयार की है। इसके तहत ई-रिक्शा चालकों को क्यूआर कोड स्कैन कर अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन नंबर और आरसी डिटेल्स अपलोड करनी होगी। यानी अब शहर में चलने वाले हर ई-रिक्शा चालक का पूरा रिकॉर्ड पुलिस के डेटाबेस में सुरक्षित रहेगा। पुलिस का दावा है कि इससे न सिर्फ यातायात व्यवस्था सुधरेगी बल्कि अपराध नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।

ट्रैफिक से लेकर अपराध तक, हर मोर्चे पर नजर

रायपुर पुलिस इस अभियान को सिर्फ ट्रैफिक सुधार तक सीमित नहीं मान रही। अधिकारियों का कहना है कि कई बार ई-रिक्शा और ऑटो का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों, संदिग्ध आवाजाही और छोटे अपराधों में होता रहा है। लेकिन वाहन और चालक का सत्यापित रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं होने से जांच में परेशानी आती थी। अब पंजीयन के बाद किसी भी घटना में वाहन की तत्काल पहचान हो सकेगी। पुलिस को उम्मीद है कि इससे अवैध घुसपैठ, गैरकानूनी काम और विवादों पर भी अंकुश लगेगा।

यात्रियों के लिए भी राहत

अक्सर यात्री ई-रिक्शा में मोबाइल, बैग या जरूरी दस्तावेज भूल जाते हैं और चालक का कोई रिकॉर्ड नहीं होने से सामान वापस मिलना मुश्किल हो जाता है। नई व्यवस्था में हर चालक का मोबाइल नंबर और वाहन विवरण पुलिस के पास रहेगा। ऐसे में शिकायत मिलते ही संबंधित चालक तक पहुंचना आसान होगा। पुलिस इसे नागरिक सुविधा और सुरक्षा से जुड़ा बड़ा कदम बता रही है।

चालक संघ को दी गई पूरी ट्रेनिंग

अभियान को सफल बनाने के लिए यातायात डीसीपी विवेक शुक्ला, एसीपी सुरेंद्र साय पैकरा, सीमा अहिरवार और सतीष ठाकुर ने ई-रिक्शा चालक संघ के साथ बैठक की। बैठक में चालकों को मोबाइल के जरिए पंजीयन की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया गया कि किस तरह कुछ मिनटों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। चालक संघ के अध्यक्ष सुरेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में चालक इस बैठक में मौजूद रहे।

सवाल भी उठेंगे, निगरानी या व्यवस्था में सुधार?

पुलिस का यह अभियान जहां सुरक्षा और व्यवस्था सुधार की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है, वहीं इसे लेकर बहस भी शुरू हो सकती है। सवाल यह भी उठेंगे कि क्या यह सिर्फ ट्रैफिक प्रबंधन का प्रयास है या फिर शहर में चल रहे हजारों ई-रिक्शा चालकों की निगरानी का नया सिस्टम। हालांकि पुलिस का कहना है कि तेजी से बढ़ती ई-रिक्शा संख्या को व्यवस्थित करना समय की जरूरत बन चुकी थी।

यह खबरें भी पढ़े...

सैकड़ों गाड़ियों के काफिले से पहुंचे नेता, BJP ऑफिस के बाहर अचानक शुरू हो गया ई-रिक्शा संस्कार

भोपाल में ई-रिक्शा बैन, आज से ई-रिक्शा में नहीं बैठ पाएंगे स्कूली बच्चे, कलेक्टर का आदेश

रायपुर पुलिस की स्कॉर्पियो बनी चलता-फिरता बार, वीडियो हुआ वायरल

रायपुर पुलिस कॉलोनी में महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत; घर में फंदे से लटकती मिली लाश

Tags:
  • रायपुर
  • रायपुर पुलिस
  • रजिस्ट्रेशन
  • ऑटो
  • ई-रिक्शा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा