छग में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा का सम्मेलन: जमाल बोले– मोदी मित्र अभियान चलाकर सभी को जोड़ेंगे, प्रदेश में केवल श्रेय लेने वाली सरकार

Shivam Dubey | Sept 06, 2023, 24:00 IST
Share

छत्तीसगढ़ में बीजेपी आज यानी बुधवार को अल्पसंखयक मोर्चा का सम्मेलन करने वाली है। अल्पसंख्यक मोर्चा के शीर्ष पदाधिकारी छत्तीसगढ़ पहुंचे हुए हैं

नितिन मिश्रा, RAIPUR. छत्तीसगढ़ में बीजेपी आज यानी बुधवार को अल्पसंखयक मोर्चा का सम्मेलन करने वाली है। अल्पसंख्यक मोर्चा के शीर्ष पदाधिकारी छत्तीसगढ़ पहुंचे हुए हैं। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि प्रदेश में केवल पोस्टरबाजी और श्रेय लेने वालों की सरकार चल रही है। हम मोदी मित्र बनाकर गैर राजनीतिक लोगों को भी बीजेपी के पक्ष में जोड़ेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...

बीजेपी का अल्पसंखयक मोर्चा का सम्मेलन

छत्तीसगढ़ में बीजेपी आगामी विधानसभा से पहले पूरी तरह एक्टिव हो गई है। प्रदेश में आए दिन कोई न कोई कार्यक्रम आयोजित हो रहें हैं। बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा का आज याने 6 सितंबर को सम्मेलन है। इसमें प्रदेश के साथ– साथ अन्य जगहों के पदाधिकारी भी शामिल होने रायपुर पहुंचे हैं। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने प्रेसवार्ता कर सम्मेलन की जानकारी साझा की है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की भूपेश सरकार को श्रेय लेने वाली सरकार बताया है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है।

ये खबर भी पढ़िए...

क्या कहा है राष्ट्रीय अध्यक्ष ने

अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि प्रदेश में जितने काम नहीं हो रहे उतने तो मुख्यमंत्री के पोस्टर लगे हुए हैं। अन्य राज्यों के डबल इंजन की सरकार से विकास में रफ्तार आई है। तो छत्तीसगढ़ पीछे जा रहा है। केंद्र की योजनाओं को प्रदेश में चलने नहीं दिया जा रहा है। उसकी जगह केवल श्रेय लेने के काम चल रहा है। आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाओं में राज्य सरकार कोई सहयोग नहीं कर रही है। कांग्रेस ने हमेशा फूट डालो और शासन करो की राजनीति की है। अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश के क्रिश्चन, मुस्लिम और जैन समुदाय के लोगों के पास जाकर उन्हें बीजेपी के शासन की विकास गाथा सुनाकर जोड़ेगा। साथ ही जो गैर राजनीतिक व्यक्ति हैं जो सीधे राजनीति से नहीं जुड़ सकते उन्हे मोदी मित्र अभियान के जरिए जोड़ा जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • BJP Chhattisgarh
  • बीजेपी छत्तीसगढ़
  • BJP Minority Morcha conference
  • Jamal Siddiqui
  • जमाल सिद्दीकी
  • बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का सम्मेलन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा