रायपुर में प्रेमिका को जिंदा जलाने की कोशिश, चीख सुनकर दौड़े लोग

Harrison Masih | Sept 14, 2026, 14:10 IST
Share
रायपुर में प्रेमिका को जिंदा जलाने की कोशिश
रायपुर में प्रेमिका को जिंदा जलाने की कोशिश

रायपुर में प्रेम संबंध को लेकर सनसनीखेज वारदात सामने आई। वीरू धीवर ने अपनी प्रेमिका पेट्रोल डालकर आग लगा दी। महिला बुरी तरह झुलस गई है जबकि आरोपी फरार है।

राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका पर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। आग की लपटों में घिरी महिला ने मदद के लिए शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाकर महिला की जान बचाई। गंभीर रूप से झुलसी महिला का मेकाहारा अस्पताल में इलाज जारी है।

पीड़िता की पहचान राजकुमारी साहू, निवासी आरंग, के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, राजकुमारी और आरोपी वीरू धीवर के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पेट्रोल डालकर लगाई आग

पुलिस के अनुसार, रविवार रात वीरू धीवर और राजकुमारी साहू साथ थे। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर राजकुमारी पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी। आग लगते ही महिला चीख-पुकार करने लगी।

महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और गंभीर रूप से झुलसी राजकुमारी को अस्पताल पहुंचाया। उसके शरीर के कई हिस्से झुलस गए हैं और डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।

घटना के बाद फरार हुआ आरोपी

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वीरू धीवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता के बयान और अब तक सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज किया है।

पुलिस की टीमें आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात के वक्त मौके पर कौन-कौन मौजूद था और घटना के बाद आरोपी किस दिशा में भागा।

2021 से पहले से था दोनों के बीच प्रेम संबंध

एएसपी अभिषेक झा के मुताबिक, वीरू धीवर और राजकुमारी साहू के बीच 2021 से पहले से प्रेम संबंध था। इसी साल आरंग थाने में एक मामला दर्ज हुआ था। आरोप है कि वीरू ने राजकुमारी की सास पर फावड़े से हमला किया था। इस मामले में धारा 307 के तहत केस दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार, इस घटना के बाद राजकुमारी और उसके पति अलग-अलग रहने लगे थे। इसके बावजूद वीरू और राजकुमारी के बीच संबंध बने रहे। पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि घटना वाले दिन भी दोनों साथ थे।

वारदात की वजह अब तक स्पष्ट नहीं

पुलिस फिलहाल आरोपी की तलाश के साथ घटना के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। शुरुआती जांच में वारदात की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

ये खबरें भी पढ़ें...

कोरबा कलेक्टर परिसर में महिला ने की खुद को जिंदा जलाने की कोशिश, लेडी कॉन्स्टेबल ने फुर्ती दिखाते हुए बचाई जान

बिलासपुर में देवर-भाभी का प्रेम प्रसंग, 2 साल की बच्ची को चूल्हे में जिंदा जलाया

रायपुर में शाकिब की जिंदा जलाकर हत्या,परिजन बोले- दोस्त शराब पार्टी में ले गए थे

सरकारी अफसर ने बनाया प्रोडक्ट खरीदने का दबाव, कर्मचारी ने की आत्महत्या की कोशिश

Tags:
  • रायपुर
  • प्रेम संबंध
  • जिंदा जलाने की कोशिश
  • हत्या की कोशिश
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC

By Sandeep Kumar

एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC
राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज

By Atul Dwivedi

राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज
New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल

By Jageshwar prasad

चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक

By Umeshwari Baghel

खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे

By Manya Jain

त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे