रायपुर के कारोबारी की पुर्तगाल में मौत, अजय निहलानी को यूरोप टूर पर आया हार्ट अटैक

Harrison Masih | May 30, 2026, 17:48 IST
Share
raipur-businessman-dies-portugal
raipur-businessman-dies-portugal

रायपुर के कारोबारी अजय सुंदर निहलानी की पुर्तगाल के लिस्बन में हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिवार ने पार्थिव शरीर भारत लाने के लिए पीएमओ और भारतीय दूतावास से मदद मांगी है।

Raipur. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्रतिष्ठित कारोबारी अजय सुंदर निहलानी (49) का पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह भारत से गए 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ यूरोप के एजुकेशनल टूर पर थे। यात्रा के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

अजय निहलानी के निधन की खबर मिलते ही रायपुर में उनके परिवार, मित्रों और व्यावसायिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार के सदस्य उनके पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

40 सदस्यीय भारतीय दल के साथ गए थे यूरोप

जानकारी के अनुसार, अजय सुंदर निहलानी एक शैक्षणिक एवं व्यावसायिक अध्ययन यात्रा के तहत भारत के 40 सदस्यीय दल के साथ यूरोप पहुंचे थे। इस दल में रायपुर से दो लोग शामिल थे। यात्रा के दौरान पुर्तगाल में उनकी तबीयत अचानक खराब हुई और उन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई, लेकिन उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

ajay nihlani
ajay nihlani

साथी नीरज बाजपेयी कर रहे सभी औपचारिकताएं पूरी

अजय निहलानी के साथ यात्रा कर रहे नीरज बाजपेयी वर्तमान में पुर्तगाल में मौजूद हैं और पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए आवश्यक कानूनी एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पूरा कर रहे हैं।

अजय निहलानी के भाई संजय कुमार निहलानी ने बताया कि सभी आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। डॉक्यूमेंटेशन और अनुमति संबंधी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पार्थिव शरीर को रायपुर लाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पीएमओ और प्रशासन से सहायता की अपील

परिवार ने भारतीय दूतावास, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), स्थानीय प्रशासन, एयरलाइन अधिकारियों और अन्य संबंधित एजेंसियों से सहयोग की अपील की है। उनका कहना है कि सभी विभागों के समन्वय से पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाया जा सकेगा।

ajay nihlani
ajay nihlani

इस संबंध में सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पीएमओ इंडिया और संबंधित अधिकारियों को टैग करते हुए अजय निहलानी के पार्थिव शरीर को भारत लाने में सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया है।

कुछ महीने पहले मनाया था 49वां जन्मदिन

अजय सुंदर निहलानी ने इसी वर्ष 19 जनवरी को अपना 49वां जन्मदिन मनाया था। उनके असामयिक निधन से परिवार और समाज के लोग स्तब्ध हैं। उन्हें एक सक्रिय, मिलनसार और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने वाले व्यक्ति के रूप में जाना जाता था।

हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता

रायपुर और छत्तीसगढ़ में हाल के महीनों में हार्ट अटैक से होने वाली अचानक मौतों के कई मामले सामने आए हैं। लगभग तीन महीने पहले रायपुर में बैडमिंटन खेलते समय एक कारोबारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।

इससे पहले युवा कारोबारी हिमांशु श्रीवास्तव को बैडमिंटन खेलते समय हार्ट अटैक आया था। वहीं छत्तीसगढ़ी अभिनेता राजेश अवस्थी का भी हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया था। दोनों को शारीरिक रूप से पूरी तरह फिट बताया जाता था।

इसके अलावा अंबिकापुर में एक युवा कारोबारी स्कूटी स्टार्ट करते समय अचानक गिर पड़ा था, जबकि एक अन्य युवक को चलती बाइक पर हार्ट अटैक आने की घटना भी सामने आई थी।

परिवार को पार्थिव शरीर के रायपुर पहुंचने का इंतजार

फिलहाल परिवार और रिश्तेदार पुर्तगाल से पार्थिव शरीर के भारत आने का इंतजार कर रहे हैं। सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद अजय सुंदर निहलानी का अंतिम संस्कार रायपुर में किया जाएगा। शहर के व्यापारिक, सामाजिक और सिंधी समाज से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

FAQ

  1. अजय सुंदर निहलानी की मौत कैसे हुई?
    रायपुर के कारोबारी अजय सुंदर निहलानी की पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में हार्ट अटैक के कारण मौत हुई। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
  2. अजय निहलानी पुर्तगाल क्यों गए थे?
    वे भारत के 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ यूरोप के एजुकेशनल टूर पर गए थे। इसी दौरान लिस्बन में उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई।

यह खबरें भी पढ़ें...

कांग्रेस के पूर्व विधायक अश्विन जोशी का हार्ट अटैक से निधन

न्यायधानी रोड एक्सिडेंट में युवा रियल स्टेट कारोबारी की मौत

मौत की वजह बनी दर्द से राहत देने वाली मशीन, इलेक्ट्रिक थेरेपी बेड में आग, बुजुर्ग की मौत

लव मैरिज हो या अरेंज, एमपी में हर दिन हो रही एक ट्विशा की मौत, चौंकाएंगे ये आंकड़े

Tags:
  • Raipur
  • रायपुर
  • हार्ट अटैक से मौत
  • पुर्तगाल
  • हिमांशु श्रीवास्तव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि