इन्वेस्टमेंट करना पड़ा महंगा, रायपुर के डॉक्टर से 89 लाख की ठगी... जानिए पूरा मामला

Kanak Durga Jha | Sept 08, 2024, 08:50 IST
Share
Raipur doctor cheated of 89 lakhs
Raipur doctor cheated of 89 lakhs

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से ठगी का मामला सामने आया है। शातिर ठग ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर डॉक्टर को जाल में फंसाया। इसके बाद अलग-अलग किश्तों में ठग ने डॉक्टर से 89 लाख रुपए वसूल लिए।

CG Cyber Crime : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से ठगी का मामला सामने आया है। शातिर ठग ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर डॉक्टर को जाल में फंसाया। इसके बाद अलग-अलग किस्तों में ठग ने डॉक्टर से 89 लाख रुपए वसूल लिए। आरोपियों ने डॉक्टर को गेमिंग कंपनी में इनवेस्ट करने का झांसा दिया था। गेमिंग कंपनी में इनवेस्ट करने पर 40 प्रतिशत मुनाफा देने का वादा किया। इसके बाद ठगों ने 88 लाख 75 हजार रुपए ऐंठ लिए।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने 40 से ज्यादा किश्तों में डॉक्टर से पैसे लिए थे। इसके बाद आरोपियों ने डॉक्टर को पैसे नहीं लौटाए। जब डॉक्टर को ठगी का एहसास हुआ तो डॉक्टर ने आरोपी ठगों के खिलाफ खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई।

टेलीग्राम से कनेक्ट हुए फिर जाल में फंसाया

मिली जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर डॉ. अषित कुमार ने थाने में शिकायत की है कि, कुछ महीनों पहले उनका आरोपियों से टेलीग्राम चैनल से संपर्क हुआ था। इस दौरान आरोपियों ने ऑनलाइन रॉयल गेमिंग कंपनी में पैसा लगाने पर बड़ा मुनाफा देने की बात कही थी।

फोन पर आरोपियों ने कम इनवेस्टमेंट पर ज्यादा मुनाफा दिलाने का लालच दिया था। ठगों की बात पर डॉक्टर को भरोसा हो गया था। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग किश्तों में शातिरों को लाखों रुपए दे डाले। इसके बाद समय पूरा होने पर जब डॉक्टर ने पैसे मांगे, तो आरोपियों ने और इनवेस्टमेंट करने के लिए कहा। डॉक्टर ने आरोपियों की बात दोबारा नहीं मानी, तो आरोपियों ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया।

छत्तीसगढ़ में बढ़ता जा रहा ऑनलाइन ठगी का मामला

प्रदेश में ठगी का मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हर रोज लोग ऑनलाइन ठगी के शिकार बन रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इनमें ज्यादातर लोग पढ़े-लिखे समझदार और नौकरी पेशेवर वाले लोग हैं। शातिर ठग ऐसे लोगों को बड़ी कंपनियों का नाम लेकर उनपर इन्वेस्ट करने के झांसा देती है। इस तरह की बातें सुनकर लोग ठगी पर भरोसा करने लगते है और पैसे ट्रांसफर कर देते हैं।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • Cyber ​​crime
  • crime news
  • chhattisgarh crime news
  • Cyber ​​crime news
  • साइबर ठग
  • cg crime news
  • chhattisgarh cyber crime news
  • CG Cyber Crime
  • CG Cyber Crime news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा