कवर्धा में तीन गांवों के किसानों ने खोला मोर्चा, आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का किया ऐलान, अब तक 10 गांव के लोगों ने सौंपा ज्ञापन

Shivam Dubey | Sept 14, 2023, 24:00 IST
Share
कवर्धा में तीन गांवों के किसानों ने खोला मोर्चा, आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का किया ऐलान, अब तक 10 गांव के लोगों ने सौंपा ज्ञापन
कवर्धा में तीन गांवों के किसानों ने खोला मोर्चा, आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का किया ऐलान, अब तक 10 गांव के लोगों ने सौंपा ज्ञापन

कवर्धा में तीन गांव के किसानों ने मांग पूरी नहीं होने के कारण आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है

नितिन मिश्रा, KAWARDHA. कवर्धा में तीन गांव के किसानों ने मांग पूरी नहीं होने के कारण आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। 25 गांव के ग्रामीणों ने एक सूत्रीय मांग को लेकर नायब तहसीलदार को चुनाव बहिष्कार को चेतावनी दे दी है। अब तक 10 गांव के किसानों ने विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया है।

गांवों ने किया बहिष्कार का ऐलान

कवर्धा जिले के विकासखण्ड स. लोहारा क्षेत्र के करीब 26 गांव के ग्रामीण किसानो की एक सूत्रीय सुतियापाट नहर नाली विस्तार की मांग को लेकर लम्बे समय से किसानो के साथ संघर्ष करते आ रहे भारतीय किसान संघ के बैनर तले एक बार फिर तीन गांव के सैकड़ों किसानो ने बीते मंगलवार को चुनाव बहिष्कार किए जाने संबंधी एक ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा है। इस बार विकासखण्ड स. लोहारा क्षेत्र के ग्राम दैहानडीह, डोंगरिया तथा ढोड़मा नवापारा के किसानो ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान करते हुए ज्ञापन सौंपा है। ग्राम नवघटा, दलसाटोला, विचारपुर, रणजीतपुर, सिंगारपुर तथा खैरबना के ग्रामीण किसान ज्ञापन सौंप चुके हैं

दोनो बड़ी पार्टियों पर वादाखिलाफी का आरोप

किसानों ने प्रदेश के दोनो बड़े राजनीतिक दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनो ही पार्टियों की सरकारों ने विकासखण्ड स. लोहारा के करीब 26 गांवों के किसानो के साथ विश्वासघात किया है। उन्होने कहा कि आज करीब 12 वर्षों से क्षेत्र के किसान सुतियापाठ नहर नाली विस्तारीकरण कर सिंचाई के लिए पानी दिए जाने की गुहार लगा रहे हैं लेकिन दुर्भाग्य का विषय कि इन वर्षों में बेमेतरा जिले के किसानो का सुतियापाट जलाशय का पानी मिलने लगा लेकिन जलाशय के करीबी 26 गांव के किसान आज भी सिंचाई के लिए पानी की बाट जोह रहे हैं। किसानो ने कहा कि दोनो ही सरकारों के इस उपेक्षापूर्ण रवैए से किसान असंतुष्ट और नाराज हैं यहीं वजह है कि उन्होंने आने वाले चुनाव का बहिष्कार किए जाने का ऐलान किया है।

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Assembly Elections
  • विधानसभा चुनाव
  • Farmers announced boycott of assembly elections
  • Kawardha News
  • किसानों ने विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की
  • कवर्धा न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा