रायपुर में यूजर चार्ज बढ़ने पर जनता और व्यापारी नाराज, कांग्रेस ने खोला मोर्चा

Harrison Masih | Jun 06, 2026, 15:53 IST
Share
raipur-garbage-user-charge-hike-protest
raipur-garbage-user-charge-hike-protest

रायपुर नगर निगम ने घर-घर कचरा कलेक्शन के यूजर चार्ज बढ़ा दिए हैं। घरों पर 120 रुपए और दुकानों पर 600 रुपए सालाना अतिरिक्त बोझ बढ़ा। जनता और व्यापारी वर्ग में नाराजगी है, कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया।

रायपुर नगर निगम ने घर-घर कचरा संग्रहण के यूजर चार्ज में वृद्धि कर दी है, जिससे घरों पर 120 रुपए और दुकानदारों पर 600 रुपए का अतिरिक्त सालाना बोझ बढ़ गया है। इस फैसले के खिलाफ कांग्रेस, आम लोग और व्यापारी वर्ग ने विरोध शुरू कर दिया है।

जनता और व्यापारी वर्ग का विरोध

लोगों का कहना है कि शहर में सफाई व्यवस्था अभी पूरी तरह सुधरी नहीं है, ऐसे में अतिरिक्त शुल्क वसूलना उचित नहीं है। गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए रोजमर्रा की जरूरतों की चीजें महंगी हो चुकी हैं, और यूजर चार्ज की बढ़ोतरी उनके लिए आर्थिक बोझ बढ़ा रही है।

व्यापारी अशोक पटेल और हीरालाल ने कहा कि कई जगह नियमित सफाई नहीं हो रही है और कचरा समय पर नहीं उठाया जाता। जब लोग पूरी सुविधा नहीं पा रहे हैं, तब यूजर चार्ज बढ़ाना अनुचित है।

कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस ने तेलीबांधा तालाब के पास हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान में सैकड़ों लोग शामिल हुए और यूजर चार्ज वृद्धि तथा बढ़ती महंगाई के खिलाफ अपने विरोध दर्ज कराए। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि फैसला वापस न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

आकाश तिवारी ने कहा कि यूजर चार्ज तभी लिया जाना चाहिए, जब नगर निगम हर घर से नियमित कचरा संग्रहण और बेहतर सफाई सुनिश्चित करे। उन्होंने इसे जनता के साथ अन्याय बताया और कहा कि महंगाई के दौर में अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालना गलत है।

महापौर का पक्ष

महापौर मीनल चौबे ने कहा कि यूजर चार्ज बढ़ाने की प्रक्रिया नई नहीं है। यह निर्णय 2022 में कांग्रेस परिषद द्वारा लिया गया था। उस समय डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने वाली कंपनी के साथ अनुबंध भी स्वीकृत हुआ था, जिसमें भुगतान यूजर चार्ज से किया जाना तय था।

महापौर ने माना कि शहर में अभी 100 प्रतिशत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण नहीं हो पा रहा है, लेकिन निगम का पूरा ध्यान सफाई व्यवस्था सुधारने के साथ-साथ टैक्स वसूलने पर है।



Raipur Municipal Corporation Garbage User Charge
Raipur Municipal Corporation Garbage User Charge


इतिहास: 2022 में भी विरोध

2022 में जब नगर निगम में कांग्रेस परिषद थी, तब भाजपा ने यूजर चार्ज बढ़ाने का विरोध किया था। उस समय मौजूदा महापौर मीनल चौबे नेता प्रतिपक्ष थीं। हंगामे के कारण आठ भाजपा पार्षद निलंबित कर दिए गए थे।

2017 का आदेश

राज्य सरकार के 7 दिसंबर 2017 के आदेश के अनुसार, यूजर चार्ज हर तीन साल में बढ़ाया जा सकता है। इसमें घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए अलग-अलग श्रेणियों में शुल्क तय किया गया था।

यूजर चार्ज क्या है?

यूजर चार्ज वह शुल्क है जो नगर निगम शहर में दी जाने वाली सेवाओं, जैसे कचरा संग्रहण और सफाई व्यवस्था के संचालन के लिए नागरिकों से वसूलता है। नगर निगम का कहना है कि कचरा उठाने वाली एजेंसी और सफाई पर होने वाले खर्च का एक हिस्सा इसी शुल्क से पूरा किया जाता है।

यह खबरें भी पढ़ें...

रायपुर नगर निगम का फैसला : कचरा यूजर चार्ज में भारी बढ़ोतरी

Raipur Municipal Corporation का प्रॉपर्टी टैक्स टारगेट फेल, खाली प्लॉटों में अटकी रकम

रायपुर नगर निगम में 100 एकड़ ज़मीन का फाइल कांड; पूर्व मेयर ढेबर बोले-100 करोड़ का खेला, EOW जांच कराओ

रायपुर नगर निगम से 100 एकड़ जमीन की फाइल गायब: बिल्डरों को फायदा पहुंचाने का खेल; कमिश्नर विवेकानंद दुबे अटैच

Tags:
  • कांग्रेस
  • Raipur Municipal Corporation
  • रायपुर नगर निगम
  • महापौर मीनल चौबे
  • आकाश तिवारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा