रायपुर नगर निगम का फैसला : कचरा यूजर चार्ज में भारी बढ़ोतरी

Aishwarya Dwivedi | Jun 03, 2026, 15:18 IST
Share
raipur-corporation-waste-tax-hike
raipur-corporation-waste-tax-hike

रायपुर नगर निगम ने नियमों का हवाला देते हुए डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का यूजर चार्ज 10 रुपए से 50 रुपए तक बढ़ा दिया है, जिससे 3 लाख 60 हजार परिवारों समेत अस्पताल और मॉल प्रभावित होंगे।

राजधानी रायपुर के निवासियों पर महंगाई का एक और बोझ बढ़ गया है। रायपुर नगर निगम ने शहर में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के लिए वसूले जाने वाले मासिक यूजर चार्ज (User Charge) में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरों के तहत आवासीय और व्यावसायिक (कमर्शियल) समेत सभी श्रेणियों में 10 रुपए से लेकर 50 रुपए प्रति माह तक का इजाफा किया गया है। निगम के इस फैसले से शहर के करीब 3 लाख 60 हजार प्रॉपर्टी मालिक सीधे तौर पर प्रभावित होंगे।

क्यों बढ़ाया गया टैक्स?

नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह बढ़ोतरी अचानक नहीं की गई है। राज्य सरकार के साल 2017 के एक आदेश के अनुसार, हर 3 साल में यूजर चार्ज बढ़ाने का प्रावधान है, जिसके तहत यह कदम उठाया गया है। दूसरी ओर, विपक्ष में बैठी कांग्रेस पार्षद दल ने इस टैक्स बढ़ोतरी का कड़ा विरोध किया है। कांग्रेस पार्षदों का कहना है कि जनता पर टैक्स का बोझ लादने से पहले निगम को शहर की लचर सफाई व्यवस्था को सुधारना चाहिए।

आवासीय संपत्तियों (Residential) की नई दरें

घरों के आकार (वर्ग फीट) के हिसाब से यूजर चार्ज तय किया गया है:

  • 500 वर्ग फीट तक के मकान : पहले 30 रुपए की जगह अब 40 रुपए प्रति माह (यानी सालाना 120 रुपए की बढ़ोतरी)।
  • 501 से 1000 वर्ग फीट तक के मकान : अब 50 रुपए प्रति माह देना होगा।
  • 1000 वर्ग फीट से बड़े मकान : अब 80 रुपए प्रति माह शुल्क लगेगा।
New Rates for Residential Properties
New Rates for Residential Properties


व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर बढ़ा बोझ

दुकानदारों और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के लिए भी जेब ढीली करनी होगी :

  • 100 वर्ग फीट तक की दुकानें : पहले 130 रुपए से बढ़ाकर अब 180 रुपए प्रति माह (सीधे 50 रुपए की वृद्धि)।
  • 101 से 300 वर्ग फीट : पहले 230 रुपए से बढ़ाकर अब 280 रुपए प्रति माह।
  • 301 से 500 वर्ग फीट : पहले 300 रुपए से बढ़ाकर अब 350 रुपए प्रति माह।
  • 501 से 1000 वर्ग फीट : पहले 400 रुपए से बढ़ाकर अब 450 रुपए प्रति माह।
  • 1000 वर्ग फीट से अधिक : पहले 650 रुपए से बढ़ाकर अब 700 रुपए प्रति माह।

मॉल, अस्पताल और स्कूलों के लिए बड़े बदलाव

NAGAR NIGAM RAIPUR
NAGAR NIGAM RAIPUR


बड़े कमर्शियल सेक्टर और संस्थानों पर सालाना और वर्ग फीट के हिसाब से भारी बढ़ोतरी की गई है:

  • शॉपिंग मॉल : पहले 0.90 रुपए था, जो अब बढ़कर 1 रुपए प्रति वर्ग फीट (मासिक) हो गया है।
  • अस्पताल : अस्पतालों का सालाना यूजर चार्ज 18 हजार रुपए से सीधे बढ़ाकर 26 हजार रुपए सालाना कर दिया गया है।
  • निजी प्राथमिक स्कूल : पहले 4 हजार 200 था, जो अब बढ़कर 4 हजार 800 सालाना हो गया है।
  • रेस्टोरेंट (25 कुर्सियों वाले) : पहले ₹3,960 की जगह अब 4 हजार 320 सालाना चुकाना होगा।
नोट : नगर निगम के इस फैसले के बाद अब शहरवासियों को साफ-सफाई के लिए अपनी जेब से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे, जिसे लेकर आने वाले दिनों में सियासी घमासान और बढ़ने के आसार हैं।

FAQ

  1. रायपुर में कचरा टैक्स (यूजर चार्ज) कितना बढ़ा है?
    उत्तर: आवासीय और व्यावसायिक श्रेणियों में ₹10 से ₹50 प्रति माह तक की बढ़ोतरी हुई है।
  2. छोटे और बड़े मकानों के लिए अब नया कचरा टैक्स चार्ज क्या है?
    500 वर्ग फीट तक: ₹40/माह 501 से 1000 वर्ग फीट: ₹50/माह 1000 वर्ग फीट से बड़े: ₹80/माह
  3. नगर निगम ने टैक्स बढ़ाने का क्या कारण बताया?
    उत्तर: राज्य सरकार के 2017 के आदेश के तहत हर 3 साल में यूजर चार्ज बढ़ाने का नियम है।

यह खबरें भी पढ़ें...

रायपुर नगर निगम का प्रॉपर्टी टैक्स टारगेट फेल, खाली प्लॉटों में अटकी रकम

रायपुर नगर निगम टैंकर घोटाला; डेढ़ करोड़ के टेंडर पर लुटाए 3 करोड़ 73 लाख, जांच की मांग

रायपुर नगर निगम में 100 एकड़ ज़मीन का फाइल कांड; पूर्व मेयर ढेबर बोले-100 करोड़ का खेला, EOW जांच कराओ

रायपुर नगर निगम से 100 एकड़ जमीन की फाइल गायब: बिल्डरों को फायदा पहुंचाने का खेल; कमिश्नर विवेकानंद दुबे अटैच

Tags:
  • रायपुर नगर निगम
  • कमर्शियल
  • राज्य सरकार
  • नगर निगम
  • राजधानी रायपुर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब