रायपुर नगर निगम टैंकर घोटाला; डेढ़ करोड़ के टेंडर पर लुटाए 3 करोड़ 73 लाख, जांच की मांग
Harrison Masih | May 12, 2026, 16:30 IST
raipur-nagar-nigam-tanker-scam-2026
रायपुर नगर निगम के टैंकर से पानी सप्लाई ठेकों में गंभीर अनियमितता सामने आई है। पिछले दो सालों में डेढ़ करोड़ के टेंडर के लिए निगम ने ठेकेदारों को 3 करोड़ 73 लाख का भुगतान किया। अधिकारियों और ठेकेदारों के बीच मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है।
रायपुर नगर निगम में टैंकर से पानी सप्लाई के ठेकों में गंभीर वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। दस्तावेजों के अनुसार, पिछले दो वर्षों में 1 करोड़ 50 लाख रूपए के टेंडर के लिए निगम ने ठेकेदारों को कुल 3 करोड़ 73 लाख रूपए का भुगतान किया है, यानी निर्धारित राशि से लगभग दोगुना भुगतान।
तिवारी ने बताया कि केवल छह कंपनियों को लगातार टेंडर मिल रहे हैं और सभी ने एक ही रेट कोट किया। आरोप है कि कंपनियों ने आपस में बात करके टेंडर में हिस्सेदारी सुनिश्चित की।
मेसर्स केशव प्रसाद पांडेय
मेसर्स प्रज्ञा कंस्ट्रक्शन
मेसर्स परिमल कश्यप
मेसर्स अरविंद सिंह ठाकुर
मेसर्स प्रवीण दीक्षित
मेसर्स रफीक अहमद, रायपुर
आकाश तिवारी ने सवाल उठाया कि क्या केवल ये छह कंपनियां ही नगर निगम में काम कर रही हैं, और इन सभी का मालिक एक ही व्यक्ति तो नहीं। उन्होंने चेताया कि अगर जांच में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई, तो जनता उग्र प्रदर्शन और कोर्ट तक जाएंगे।
महापौर मीनल चौबे ने कहा कि पूरे मामले की तत्काल जांच कराई जाएगी और जमा किए गए दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टेंडर में निर्देश था कि किसी क्षेत्र में पानी की कमी न हो। उन्होंने आशंका जताई कि कंपनियों के समान रेट देने की संभावना आपस में चर्चा के कारण हो सकती है।
पानी की कमी से प्रभावित क्षेत्रों के नागरिक नाराज हैं। वे टैंकर की नियमित आपूर्ति नहीं मिलने और फर्जी भुगतान की खबर सुनकर प्रदर्शन कर चुके हैं।
रायपुर नगर निगम में 100 एकड़ ज़मीन का फाइल कांड; पूर्व मेयर ढेबर बोले-100 करोड़ का खेला, EOW जांच कराओ
रायपुर नगर निगम से 100 एकड़ जमीन की फाइल गायब: बिल्डरों को फायदा पहुंचाने का खेल; कमिश्नर विवेकानंद दुबे अटैच
रायपुर नगर निगम के खोखले वादे ; 10 करोड़ डकार कर भी सिस्टम नदारद, अब जनता की गाढ़ी कमाई पर नजर
शिक्षा विभाग में करोड़ों का घोटाला; एक कर्मचारी गया जेल, पर क्या फाइलों में दफन हो जाएंगे बड़े नाम?
2025 में जोन-वार भुगतान:
- जोन-2: 3 टैंकर - 15.98 लाख
- जोन-3: 8 टैंकर - 30.29 लाख
- जोन-4: 2 टैंकर - 6.97 लाख
- जोन-5: 10 टैंकर - 29 लाख
- जोन-6: 2 टैंकर - 3.92 लाख
- जोन-7: 2 टैंकर - 7.37 लाख
- जोन-8: 8 टैंकर - 38.80 लाख
- जोन-9: 15 टैंकर - 63.12 लाख
- जोन-10: 3 टैंकर - 11.53 लाख
2024 में जोन-वार भुगतान:
- जोन-2: 4 टैंकर - 16.74 लाख
- जोन-3: 4 टैंकर - 13.35 लाख
- जोन-4: 2 टैंकर - 8.26 लाख
- जोन-5: 16 टैंकर - 35 लाख
- जोन-6: 3 टैंकर - 10.19 लाख
- जोन-7: 2 टैंकर - 10 लाख
- जोन-8: 4 टैंकर - 21.50 लाख
- जोन-9: 11 टैंकर - 42.65 लाख
- जोन-10: 2 टैंकर - 10.77 लाख
षड्यंत्र की आशंका
घोटाले में शामिल ठेका कंपनियां:
मेसर्स प्रज्ञा कंस्ट्रक्शन
मेसर्स परिमल कश्यप
मेसर्स अरविंद सिंह ठाकुर
मेसर्स प्रवीण दीक्षित
मेसर्स रफीक अहमद, रायपुर
आकाश तिवारी ने सवाल उठाया कि क्या केवल ये छह कंपनियां ही नगर निगम में काम कर रही हैं, और इन सभी का मालिक एक ही व्यक्ति तो नहीं। उन्होंने चेताया कि अगर जांच में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई, तो जनता उग्र प्रदर्शन और कोर्ट तक जाएंगे।
नगर निगम की प्रतिक्रिया:
जनता में आक्रोश:
ये खबरें भी पढ़ें...
रायपुर नगर निगम से 100 एकड़ जमीन की फाइल गायब: बिल्डरों को फायदा पहुंचाने का खेल; कमिश्नर विवेकानंद दुबे अटैच
रायपुर नगर निगम के खोखले वादे ; 10 करोड़ डकार कर भी सिस्टम नदारद, अब जनता की गाढ़ी कमाई पर नजर
शिक्षा विभाग में करोड़ों का घोटाला; एक कर्मचारी गया जेल, पर क्या फाइलों में दफन हो जाएंगे बड़े नाम?
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava