रायपुर बाल सुधार गृह से भागे 10 अपचारी, पहले भी आठ अपचारी हुए थे फरार

Deeksha Nandini Mehra | Jun 30, 2024, 11:03 IST
Share
बाल सुधार गृह से भागे अपराधी
बाल सुधार गृह से भागे अपराधी

खिड़की की ग्रिल को धारदार हथियार से काटकर बाल सुधार गृह के दस अपचारी फरार हो गए। भागे बाल अपचारियों में हत्या, रेप और लूट के आरोपी शामिल हैं।

10 Criminals Escaped from Juvenile Reformatory Home : राजधानी रायपुर के बाल सुधार गृह से 10 अपचारी भाग गए। सभी ने मिलकर खिड़की तोड़ी और तड़के सुबह फरार हो गए। पुलिस को जब इस बारे में जानकारी लगी तो वो सभी अपचारियों के घर पहुंचे। वहां खाना तलाशी ली, लेकिन वहां नहीं मिले। फिलहाल सभी की तलाश की जा रही है।

रेप से लेकर हत्या के आरोपी भागे

भागे सभी अपचारियों पर दुष्कर्म, हत्या, लूट और चोरी जैसे गंभीर मामले दर्ज है। इनमें से ज्यादातर का मामला बाल न्यायालय में विचाराधीन है। अधिकांश बाल अपचारी रायपुर के हैं। इससे पहले फरवरी में 8 और पिछले साल दिसंबर में 6 बाल अपचारी भाग गए थे। इसमें से अधिकांश को पुलिस ने पकड़ लिया था। कुछ अब तक नहीं पकड़े गए हैं।

ये खबर पढ़िए ...निजी कॉलेज प्रबंधन में हड़कंप, 11 B.Sc निजी नर्सिंग कॉलेजों की संबद्धता पर रोक

धारदार हथियार से काटी खिड़की की ग्रिल

बाल सुधार गृह में तड़के सुबह एक कमरे की खिड़की में लगी ​ग्रिल को काटा गया। उसके बाद एक-एक कर 10 बाल अपचारी भाग निकले। सीसीटीवी फुटेज में सभी एक साथ भागते हुए दिख रहे है। मेनरोड में आने के बाद सभी कहां गए यह पता नहीं चल पाया है।

बाल अपचारियों ने ग्रिल काटने के लिए धारदार हथियार का उपयोग किया था। बाल अपचारियों के पास धारदार हथियार कहां से आया है फिलहाल इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

ये खबर पढ़िए ...अशोका बिरयानी के शाकाहारी खाने में मिला मांस का टुकड़ा, फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट का एक्शन

पहले भी भागे कई अपराधी

माना सुधार गृह से फरवरी में भी 8 बाल अपचारी फरार हो गए थे। इससे पहले दिसंबर व अक्टूबर में भी इस तरह की घटना हो चुकी है। बाल अपचारियों ने वहां के इंचार्ज की हत्या की कोशिश भी की थी। लगातार घटना के बाद भी वहां सुरक्षा के पर्याप्त ​इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।

ये खबर पढ़िए ...रायपुर एरोसिटी प्लान में बदलाव, दो सौ नहीं 600 एकड़ में होगा विकास

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • chhattisgarh news in hindi
  • chhattisgarh samachar
  • रायपुर बाल सुधार गृह
  • 10 बाल अपराधी फरार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा