निजी कॉलेज प्रबंधन में हड़कंप, 11 B.Sc निजी नर्सिंग कॉलेजों की संबद्धता पर रोक
Deeksha Nandini Mehra | Jun 30, 2024, 08:51 IST
नर्सिंग कॉलेजों की संबद्धता पर लगी रोक
आयुष विश्वविद्यालय ने 11 निजी बीएससी नर्सिंग कॉलेजों की संबद्धता पर रोक लगा दी है। पहली बार विश्वविद्यालय प्रबंधन बोर्ड की बैठक में इतना सख्त फैसला लिया है।
11 B.Sc Nursing Colleges Affiliation Banned : छत्तीसगढ़ के निजी कॉलेज प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। आयुष विश्विद्यालय ने एक दो नहीं पूरे 11 निजी बीएससी नर्सिंग कॉलेजों की संबद्धता पर रोक लगा दी है। वहीं आयुष विश्वविद्यालय प्रबंधन बोर्ड ने 129 में से 118 को सही पाया है। पहली बार विश्वविद्यालय प्रबंधन बोर्ड की मीटिंग में इतना सख्त फैसला किया गया है।
ये खबर पढ़िए ...CG Weather : भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, जानिए आज कहां बरसेंगे बादल
दरअसल, जिन कॉलेजों की संबद्धता पर रोक लगी उनमें से एक कॉलेज में प्राचार्य नहीं है, 3 कॉलेजों में स्टाफ की कमी, 27 के पास खुद के कॉलेज भवन, लैब और छात्रावास नहीं है। इसके अलावा आठ कॉलेज ऐसे भी थे जिनके पास इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) से मान्यता नहीं थी। ये कॉलेज राजनीतिक संरक्षण प्राप्त व्यक्तियों और नर्सिंग संघों से जुड़े पदाधिकारियों के हैं।
ये खबर पढ़िए ...छत्तीसगड़ में कैबिनेट विस्तार पर क्यों बोले सीएम, थोड़ा रुकिए जरा
चिकित्सा शिक्षा संचालनालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिसंबर 2023 में संचालनालय ने कमियां पाते हुए एक कॉलेज की मान्यता रोक दी थी, जिसके बाद काफी दबाव आया। अंत में मान्यता जारी की गई। पिछले सत्र में 124 कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग की 7216 सीटें थी, इस सत्र में 600 सीट कम होंगी।
ये खबर पढ़िए ...CG Weather : भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, जानिए आज कहां बरसेंगे बादल
दरअसल, जिन कॉलेजों की संबद्धता पर रोक लगी उनमें से एक कॉलेज में प्राचार्य नहीं है, 3 कॉलेजों में स्टाफ की कमी, 27 के पास खुद के कॉलेज भवन, लैब और छात्रावास नहीं है। इसके अलावा आठ कॉलेज ऐसे भी थे जिनके पास इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) से मान्यता नहीं थी। ये कॉलेज राजनीतिक संरक्षण प्राप्त व्यक्तियों और नर्सिंग संघों से जुड़े पदाधिकारियों के हैं।
ये खबर पढ़िए ...छत्तीसगड़ में कैबिनेट विस्तार पर क्यों बोले सीएम, थोड़ा रुकिए जरा
इनकी मान्यता निरस्त
- जेईएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बिलासपुर- 60 सीट: टीचिंग स्टॉफ में प्राचार्य, उप प्राचार्य, प्राध्यापक, सह प्राध्यापक नहीं थे। भवनों के नक्शे की सत्यापित प्रति प्रस्तुत नहीं की गई।
- शिवम कॉलेज ऑफ नर्सिंग, गरियाबंद- 80 सीट: 10 साल बाद भी कॉलेज और छात्रावास भवन का निर्माण नहीं कराया। आईएनसी मापदंड के अनुरूप टीचिंग स्टॉफ, लैब, लाइब्रेरी, क्लास रूम नहीं है। क्लीनिकल ट्रेनिंग के लिए जिला अस्पताल गरियाबंद से नवीनीकरण आदेश नहीं हुआ।
- मार्गदर्शन संस्थान कॉलेज ऑफ नर्सिंग- कोरिया-40 सीट: 15 साल बाद भी कॉलेज और छात्रावास भवन का निर्माण नहीं कराया गया। किराए के भवन के कक्ष छोटे हैं, जो मानकों के अनुरूप नहीं है। टीचिंग स्टॉफ, लैब, उपकरण और लाइब्रेरी की कमी है।
इस सत्र में घटेंगी सीट
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari