रायपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, बहन से बातचीत के शक में दोस्तों ने ही ली जान

Harrison Masih | May 30, 2026, 19:09 IST
Share
raipur-mandir-hasaud-youth-murder
raipur-mandir-hasaud-youth-murder

रायपुर के मंदिर हसौद में युवक तोषक भारती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार बहन से बातचीत के शक को लेकर विवाद हुआ था। हत्या के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ की और वाहन में आग लगा दी।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे मंदिर हसौद क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान तोषक भारती के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे आपसी विवाद और बहन से बातचीत को लेकर उपजा शक वजह बताया जा रहा है।

घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ कर दी और बाहर खड़ी एक गाड़ी में आग लगा दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

दोस्त ही निकले आरोपी

मंदिर हसौद थाना पुलिस के मुताबिक मृतक तोषक भारती, आरोपी करण ध्रुव और एक नाबालिग आपस में दोस्त थे। घटना से पहले तीनों साथ घूमने गए थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तोषक को शक था कि उसकी बहन और नाबालिग आरोपी के बीच बातचीत होती है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था, जो शुक्रवार रात हिंसक झगड़े में बदल गया।

पानी टंकी के पास हुआ हमला

मृतक की मां सरस्वती भारती ने थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि 29 मई की रात करीब 9 बजे पलौद चौक स्थित पानी टंकी के पास करण ध्रुव और नाबालिग ने तोषक के साथ मारपीट की।



raipur murder
raipur murder


आरोप है कि विवाद के दौरान दोनों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल तोषक को पुलिस पेट्रोलिंग वाहन की मदद से तत्काल आरंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हत्या के बाद भड़का लोगों का गुस्सा

युवक की हत्या की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों का गुस्सा आरोपियों के खिलाफ फूट पड़ा।

आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ की और बाहर खड़ी एक गाड़ी में आग लगा दी। पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त बल तैनात कर स्थिति को संभाला। फिलहाल क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।

हत्या का केस दर्ज, जांच जारी

पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में करण ध्रुव और एक नाबालिग आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

साथ ही आरोपी के घर और संपत्ति में तोड़फोड़ करने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी अलग से कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी करण ध्रुव और एक नाबालिग के खिलाफ मंदिर हसौद थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। दोनों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। -लंबोदर पटेल, सीएसपी ग्रामीण, रायपुर


raipur murder
raipur murder


मंदिर हसौद में दो दिन में दूसरी हत्या

मंदिर हसौद क्षेत्र में दो दिनों के भीतर हत्या की यह दूसरी बड़ी वारदात है। इससे पहले 22 मई से लापता भुवनेश्वर यादव की हत्या का खुलासा हुआ था।

महासमुंद पुलिस की जांच में सामने आया था कि भुवनेश्वर यादव की हत्या कर शव को महानदी किनारे रेत में दफना दिया गया था। इस मामले में निर्दलीय पार्षद नोहर दास उर्फ गोलू रात्रे, अमित सिंह राजपूत और हेमचंद बंजारे को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार पानी को लेकर हुए विवाद और गाली-गलौज के बाद भुवनेश्वर की हत्या की गई थी। बाद में आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की थी।

क्षेत्र में बढ़ी चिंता

लगातार सामने आ रही हत्या की घटनाओं ने मंदिर हसौद और आसपास के इलाकों में कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

FAQ

  1. रायपुर के मंदिर हसौद में किसकी हत्या हुई है?
    रायपुर से लगे मंदिर हसौद क्षेत्र में तोषक भारती नामक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार मृतक और आरोपी आपस में दोस्त थे। बहन से बातचीत को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
  2. मंदिर हसौद में युवक की हत्या क्यों हुई?
    पुलिस जांच के अनुसार मृतक को शक था कि उसकी बहन और एक नाबालिग आरोपी के बीच बातचीत होती थी। इसी विवाद के चलते झगड़ा हुआ और चाकू से हमला किया गया।
  3. मंदिर हसौद हत्याकांड में कितने आरोपी हैं?
    मामले में करण ध्रुव और एक नाबालिग को आरोपी बनाया गया है। दोनों को पुलिस ने हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यह खबरें भी पढ़ें...

रायपुर में हत्या कर 3 साल तक पुलिस को छकाया, मोबाइल-आधार सब छोड़ा, फिर कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे, पढ़े पूरी खबर

Raipur Murder Case: शराब पार्टी के बाद मर्डर : पार्षद ने ली युवक की जान, महानदी किनारे रेत में दफनाया शव

रायपुर में मर्डर से सनसनी : बर्खास्त सिपाही ने पत्नी और सौतेली बेटी को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद पहुंचा थाने

लव ट्रायंगल में 16 साल के लड़के का कत्ल, ऐसे हुआ खुलासा

Tags:
  • रायपुर में हत्या
  • रायपुर में मर्डर
  • युवक की हत्या
  • Raipur Murder Case
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज