रायपुर के एमजीयूविवि के रिजल्ट में फर्स्ट इयर के 95 प्रतिशत छात्र फेल, सेकंड ईयर में 25 प्रतिशत हुए पास

Shivam Dubey | Sept 07, 2023, 24:00 IST
Share
रायपुर के एमजीयूविवि के रिजल्ट में फर्स्ट इयर के 95 प्रतिशत छात्र फेल, सेकंड ईयर में 25 प्रतिशत हुए पास
रायपुर के एमजीयूविवि के रिजल्ट में फर्स्ट इयर के 95 प्रतिशत छात्र फेल, सेकंड ईयर में 25 प्रतिशत हुए पास

राजधानी में स्थित महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय का रिजल्ट इस बार बेहद खराब आया है। इसमें फर्स्ट ईयर के केवल 5 प्रतिशत छात्र ही पास हुए हैं

नितिन मिश्रा, RAIPUR. राजधानी में स्थित महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय का रिजल्ट इस बार बेहद खराब आया है। इसमें फर्स्ट ईयर के केवल 5 प्रतिशत छात्र ही पास हुए हैं। वहीं सेकंड ईयर में 25 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। जिसके बाद से विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर सवाल उठ रहें हैं।

सैकड़ों बच्चे हुए फेल

राजधानी रायपुर में स्थित महात्मा गांधी कृषि एवं उद्यानिकी विश्वविद्यालय ने बीते दिनों परीक्षा परिणामों की घोषणा की। इस बार के परीक्षा परिणाम बेहद चौकाने वाले रहे। इस बार फर्स्ट ईयर के 469 बच्चों ने परीक्षा दी जिसमें से केवल 26 बच्चे ही पास हुए। 443 बच्चे फेल हो गए। इसी प्रकार सेकंड ईयर में 262 बच्चों ने परीक्षा में हिस्सा लिया उसमें से 61 बच्चे पास हुए और 201 बच्चे फेल हो गए। फर्स्ट ईयर में 95 प्रतिशत बच्चे फेल हुए हैं। वहीं सेकंड ईयर में 75 प्रतिशत बच्चे फेल हो गए हैं।

छात्रों ने जताया विरोध

एमजीयूवीवी के छात्र सार्थक गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय का रिजल्ट इस बार बेहद खराब आया है।

जिस प्रकार से बच्चों को फेल कर दिया गया है उससे उनका मनोबल टूट गया है। हमने अपनी बात विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने रखी है। विश्वविद्यालय ने आश्वासन दिया है कि उत्तरपुस्तिकाओं की दोबारा जांच की जाएगी। शिक्षकों की लापरवाही की वजह से बच्चों को फेल होने का सामना करना पड़ा है। इतनी बड़ी संख्या में बच्चों के फेल होने पर विश्वविद्यालय प्रशासन पर सवाल खड़ा करता है।

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Chhattiisgarh News
  • MGUVV
  • Results
  • एमजीयूवीवी
  • परिणाम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा