नाबालिग बेटी से 3 साल तक दुष्कर्म, फर्जी कागजात से प्रसव कराकर बेचा नवजात

Umeshwari Baghel | Aug 18, 2026, 22:05 IST
Share
कलयुगी बाप की हैवानियत
कलयुगी बाप की हैवानियत

रायपुर में नाबालिग से तीन साल तक दुष्कर्म, फर्जी दस्तावेजों से प्रसव और नवजात को 1.10 लाख रुपए में बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्चा बरामद कर पिता, बुआ समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

समझें क्या है पूरा मामला

Raipur : crime news :छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी पिता अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ पिछले तीन साल से दुष्कर्म कर रहा था। इस घिनौने अपराध में आरोपी की बहन (पीड़िता की बुआ) ने भी साथ दिया। जब नाबालिग गर्भवती हुई, तो उसका फर्जी आधार कार्ड बनवाकर प्रसव कराया गया और पैदा हुए मासूम बच्चे को 1.10 लाख रुपए में बेच दिया गया। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए पिता और बुआ समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

धमकी देकर 3 साल तक किया शोषण

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की उम्र घटना की शुरुआत में 16 साल से कम थी। साल 2023 में पिता ने अमलीडीह स्थित एक रिश्तेदार के घर में पहली बार बेटी को जान से मारने की धमकी देकर अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया। इसके बाद वह लगातार बेटी का शारीरिक शोषण करता रहा। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। डर के मारे बच्ची चुप रही, लेकिन जब वह पहली बार गर्भवती हुई तो पूरा मामला उजागर हुआ।

बुआ ने छुपाया जुर्म, जबरन कराया गर्भपात

पीड़िता ने अपनी आपबीती बुआ को बताई, लेकिन मदद करने के बजाय बुआ ने आरोपी भाई का ही साथ दिया। बुआ ने पिता को सब बता दिया, जिसके बाद दोनों ने मिलकर पीड़िता के साथ मारपीट की और जबरन गर्भपात की दवा खिला दी। इसके बाद भी पिता की दरिंदगी रुकी नहीं। वह लगातार दुष्कर्म करता रहा, जिससे वर्ष 2025 में पीड़िता दोबारा गर्भवती हो गई।

फर्जी कागजात के सहारे अस्पताल में भर्ती

दुष्कर्म से दोबारा गर्भवती होने पर पिता अपनी परिचित नर्सों-बरखा वर्मा और योगिता राय के पास पहुंचा। आरोपियों ने पहचान और अपराध छिपाने के लिए एक साजिश रची। नाबालिग लड़की को बालिग और शादीशुदा साबित करने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए गए। इसके बाद उसे चंगोराभाठा स्थित वासुदेव अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने ऑपरेशन के जरिए एक बेटे को जन्म दिया।

1.10 लाख में नवजात का सौदा, पुलिस ने बचाया

बच्चे के जन्म लेते ही आरोपियों ने डॉक्टर और अन्य बिचौलियों की मदद से नवजात को करीब 1.10 लाख रूपए में किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। इस पूरी डील के बाद पीड़िता किसी तरह हिम्मत जुटाकर 17 अगस्त को न्यू राजेंद्र नगर थाने पहुंची और आपबीती सुनाई। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर कार्रवाई की और बेचे गए नवजात बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया।

पिता और बुआ समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में पीड़िता का आरोपी पिता, उसकी बुआ, रोहित कुमार राय (35), साहेब मंडल (42), योगिता राय (32) और बरखा वर्मा (34) शामिल हैं।

गिरफ्तार नर्सों और एमआर (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस को अंदेशा है कि यह गिरोह पहले भी इस तरह के फर्जीवाड़े और बच्चा बेचने के काम में शामिल रहा होगा। आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं और नेटवर्क की जांच जारी है।

ये खबरें भी पढ़े...

Raipur Gangrape : बिलासपुर की महिला से राजधानी में दो जगह सामूहिक दुष्कर्म

महिलाओं का साइकिल से पीछा... फिर करता था रेप, रायपुर हत्याकांड में बड़ा खुलासा

कांकेर के अस्पताल ने छुपाया नाबालिग का प्रसव, नवजात की मौत पर दुष्कर्म हुआ उजागर

एक बेड पर दो गर्भवती महिलाओं का इलाज, हाई रिस्क बताकर रेफर हुईं 732 महिलाएं



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • crime news
  • दुष्कर्म
  • गर्भवती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा