रायपुर में सीएम भूपेश ने औद्योगिक इकाइयों को संपत्ति कर भार से किया मुक्त, अब नगर निगम को हर साल लगेगा 53 लाख का घाटा

Shivam Dubey | Sept 05, 2023, 24:00 IST
Share

छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल ने नगर निगम सीमा क्षेत्र की ओद्योगिक इकाइयों को संपत्ति कर भार से मुक्त कर दिया है।अब इससे नगर निगम को खासा नुकसान झेलना पड़ेगा

नितिन मिश्रा, RAIPUR. छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल ने नगर निगम सीमा क्षेत्र की ओद्योगिक इकाइयों को संपत्ति कर भार से मुक्त कर दिया है। इसके बाद से नगर निगम सीमा क्षेत्र में संचालित 79 उद्योग कर मुक्त हो गए हैं। अब इससे नगर निगम को खासा नुकसान झेलना पड़ेगा। हर साल नगर निगम को 53 लाख रुपए का घाटा लगेगा।

हर साल निगम वसूलता है 53 लाख रुपए टैक्स

नगर निगम सीमा क्षेत्र में 79 उद्योग संचालित हो रहें हैं। इनसे नगर निगम को अच्छी– खासी रकम प्राप्त होती थी। हर साल वसूले जाने वाले इस कर्ज से नगर निगम के कार्यों में खर्च होते हैं। निगम क्षेत्र के यतियतन लाल वार्ड स्थित गोंदवारा में 3 औद्योगिक इकाईयां संचालित है, इनमें 21 लाख 28 हजार 364 रुपए संपत्ति कर प्राप्त होता है। बंजारी माता वार्ड के भनपुरी इलाके में लगी है, जिनसे नगर निगम को हर साल 31 लाख 84 हजार 498 रुपए का संपत्ति कर मिलता है। जोन 8 के वीर सावरकर वार्ड के हीरापुर, सोनडोंगरी में 10 कारखाने संचालित हो रहे हैं, जिनसे 11 लाख 68 हजार रुपए मिलते हैं। इसी प्रकार संत कबीर दास वार्ड के गोगांव में 10 कारखाने संचालित हो रहे हैं, इनसे हर साल 8 लाख 29 हजार 704 रुपए संपत्ति कर की वसूली होती है।

मुफ्त की रेवड़ी निगम को पड़ेगी महंगी

रायपुर में नगर निगम द्वारा निगम की आय बढ़ाने के लिए आए दिन नए प्रयास किए जाते हैं। विकास कार्यों के लिए कई बार निगम के पास फंड समाप्त हो जाते हैं। आय के नए स्रोत बनाने के लिए नगर निगम पार्किंग के पैसे भी वसूलता है। लेकिन दूसरी ओर सरकार द्वारा ओद्योगिक इकाइयों को कर मुक्त करने से नगर निगम को हर साल 53 लाख रुपए का नुकसान झेलना पड़ेगा।

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CM Bhupesh Baghel
  • सीएम भूपेश बघेल
  • Municipal Corporation Raipur
  • Aijaj Dhebar
  • नगर निगम रायपुर
  • ऐजाज ढेबर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा